सड़क हादसे में अध्यापिका की मौत

जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौंतड़ा विकास खंड के मोहनघाटी गांव में भूतेश्वर मंदिर के समीप शनिवार को एक मारुति कार और टैंपू ट्रक की आपसी भिड़ंत में एक अध्यापिका शालिनी पठानिया की मौत हो गई। पुलिस ने धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया। वहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस से प्राप्त…

Read More

बस ठहराव की समस्या पर बिफरी संघर्ष समिति

मंडी। मंडी शहर में बस ठहराव का मुद्दा गंभीर रूप धारण करता जा रहा है। बस ठहराव की समस्या सैकड़ों लोगाें के लिए आफत बनी हुई है, लेकिन जिला प्रशासन इसका स्थाई हल नहीं निकाल सका है। इस समस्या पर शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। संघर्ष समिति ने महामृत्युंज्य चौक पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे के लिए रिवालसर की ओर जाने वाला मार्ग इंदिरा मार्केट के ठीक पीछे बंद पड़ गया। संघर्ष समिति के प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर बैठ गए तथा महामृत्युंज्य चौक पर बस ठहराव…

Read More

धागा और हैक्सा ब्लेड लाएं साथ

घुमारवीं (बिलासपुर)। हाथ या पांव में लगा प्लास्टर निकालना है या फिर गहरा जख्म होने पर टांका लगवाना है तो धागा और हैक्सा ब्लेड साथ लेकर आएं। जी हां, जिला के घुमारवीं अस्पताल में यही जवाब मिल रहा है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का दम भरने वाले दावे घुमारवीं में खोखले साबित हो रहे हैं। अस्पताल की दुर्दशा यह है कि यहां पर न प्लास्टर निकालने के लिए न तो हैक्सा ब्लेड उपलब्ध रहती है और न ही टांका लगाने के लिए धागा। इस पर चिकित्सकों की कमी मरीजों…

Read More

सरकारी नियम तोड़ने वाले स्कूल नपेंगे

बिलासपुर। नियमों को तोड़कर वार्षिक परीक्षा नजदीक होने के बावजूद वार्षिक उत्सवों का आयोजन करवाने वाले स्कूलों पर शिक्षा विभाग तल्ख हो गया है। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। शिकायत मिलने पर बाकायदा उप निदेशक ने जवाब भी तलब कर दिया है। सरकारी स्कूलों में वार्षिक उत्सव करवाने की अंतिम तारीख विभाग ने 15 फरवरी तय की थी, मगर कई स्कूलों में इसके बाद भी कार्यक्रम चलते रहे। अब शिक्षा विभाग ने स्कूल मुखियों पर कार्रवाई का मन बनाया है। स्कूल मुखियों…

Read More

80 पेयजल कनेक्शन कटेंगे!

चंबा। आईपीएच विभाग चंबा शहर मेंकरीब 80 डिफाल्टरों के पानी के कनेक्शन काटने जा रहा है। इन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से पानी का बिल अदा नहीं किया है। विभाग इन उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा करवाने को लेकर कई बार चेतावनी भी दे चुका है। अब विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्णय लिया है कि डिफाल्टरों ने अगर 15 दिन के अंदर बकाया राशि अदा नहीं की तो इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इनसे करीब 30 हजार रुपये वसूल करने हैं। पहले भी बिलों की अदायगी के लिए…

Read More

सिढ़कुंड में नहीं बने वाटर फिल्टर टैंक

पुखरी (चंबा)। ग्राम पंचायत सिढ़कुंड में वाटर फिल्टर टैंक का निर्माण न होने के कारण एक दर्जन गांव के बाशिंदे गंदे पानी से प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। इससे लोगों को बीमारियां फैलने की चिंता सता रही है। लोगों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि इस संबंध में कई बार आईपीएच के अधिकारियों के समक्ष बात रखी जा चुकी है, बावजूद इसके इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासी आत्मा राम, हिम्मत सिंह, अशोक कुमार, खेप सिंह, सुभाष कुमार, पूर्ण चंद, मान सिंह,…

Read More

टिकरी में दोे दर्जन पेड़ों पर कुल्हाड़ी

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत टिकरी की बीट जिज्योट में हरे पेड़ों पर जमकर कुल्हाड़ी चल रही है। वीरवार रात को यहां पर दो दर्जन के करीब पेड़ काटे जाने की सूचना है। जसौरगढ़ वार्ड के बीडीसी सदस्य उत्तम नेगी, पंचायत उपप्रधान गिरधारी लाल विक्की, गणेश, लाली, नरेणो और टेक चंद ने बताया कि वीरवार रात को जिज्योट वन बीट में कुछ लोग अवैध रूप से लकड़ी काट रहे थे। उन्होंने लकड़ी तस्करों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से भाग गए। वन काटुओं ने दो दर्जन पेड़े पर…

Read More

भवप्रीता ने लगाई सबसे तेज दौड़

चंबा। स्थानीय राइजिंग स्टार स्कूल के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक मीट के दूसरे दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें नर्सरी के बच्चों के लिए आयोजित रेस में भवप्रीता, कीरत अरोड़ा और अवनी लुहारच ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वन लेग रेस में रायोना सिंह प्रथम, कीरत अरोड़ा दूसरे और भवप्रीता तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर केजी वर्ग में यामिनी ने पहला, सृष्टि ने दूसरा और आनवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शिशु वर्ग में मयंक, हिमांक और आदित्य ने क्रमश: पहला,…

Read More

डेड मीटरों को बदलेगा विद्युत बोर्ड

चंबा। विद्युत बोर्ड डेड मीटरों और पुराने इलेक्ट्रो मेकेनिकल मीटरों को बदलने का काम जल्द शुरू करेगा। जिला में डेड मीटरों से बोर्ड को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। डेड मीटरों के चलते उपभोक्ता बिजली तो आवश्यकता के अनुसार जला रहे हैं, लेकिन बोर्ड कुल एवरेज के हिसाब से बिल उपभोक्ता को थमा रहा है। इस पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चंबा, मैहला, भरमौर में लगभग 600 मीटर डेड चल रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को अनुमान के तहत ही बिजली बिल दिया जाता है। इससे बोर्ड…

Read More

रहस्य बने हत्या के आधा दर्जन मामले

धर्मशाला। कांगड़ा जिला में हुई हत्याओं के लगभग आधा दर्जन मामले अभी तक पहेली बने हुए हैं। वारदात के दो से तीन माह बीत जाने के बाद भी ये रहस्य बने हुए हैं। जिला में बीते छह माह में हुए मर्डर, मिसिंग और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान के मामले पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं, लेकिन पीड़ितों के परिजनों को अभी पुलिस से न्याय की उम्मीद है। वहीं, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बलवीर ठाकुर ने कहा कि मामलों को जल्द सुलझाया जाएगा। इन मामलों से नहीं उठ…

Read More