अंब (ऊना)। उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में आज से शुरू होने वाले होली मेले के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पंचायत समिति, पुलिस एवं प्रशासन ने अपनी अपनी जिम्मेवारी संभाल ली है। मंगलवार को मैड़ी में एडीसी दर्शन कालिया की अध्यक्षता में सभी विभागों की बैठक हुई। इसमें स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। एडीसी दर्शन कालिया ने सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी पूरे जोन को 9 सेक्टरों में बांटा गया। सभी सेक्टरों के अधिकारी एक दूसरे से वायरलेस…
Read MoreMonth: March 2013
चेक बाउंस होने पर दो साल कैद
चौपाल (शिमला)। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट चौपाल ने चेक बाउंस होने पर दोषी व्यक्ति को दो साल कारावास की सजा और 75 हजार रुपये जुर्माना अदा करने के आदेश दिए हैं। बैंक के अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन ने जारी बयान में बताया कि राजेंद्र ने यूको बैंक चौपाल से ऋझा की एवज में बैंक को चार लाख का चेक बतौर जमानत दिया था। खाते में रुपये न होने पर चेक बाउंस हो गया। बैंक की ओर से चेक को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार…
Read Moreब्रौ पुलिस थाने में ग्रामीण आगबबूला
रामपुर बुशहर। राजकुमार हत्याकांड में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में हो रही देरी पर ग्रामीण भड़क गए हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने ब्रौ पुलिस थाने में विरोध जताया और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि में आरोपी को गिरफ्तार न करने पर पुलिस थाने के घेराव की चेतावनी दी है। निरमंड की गड़ेज (बायल) पंचायत की प्रधान मीनाक्षी नेगी, आनी कांग्रेस की अध्यक्ष रमिला देवी, कला देवी, उमा देवी, मीरा देवी, कृष्णा देवी, सीता देवी, प्रेम दास, डोलमा देवी,…
Read Moreटिक्कर-खमाडी सड़क की अपग्रेडेशन ठंडे बस्ते में!
रामपुर बुशहर। बहुचर्चित टिक्कर-खमाडी सड़क का अपग्रेडशन कार्य ठंडे बस्ते में पड़ता नजर आ रहा है। समय पर काम शुरू न होने पर अपग्रेडशन कार्य की लागत बढ़कर 19 करोड़ पहुंच गई है। लोक निर्माण विभाग ने रिवाइज्ड डीपीआर तैयार तो कर दी है लेकिन सवाल यह है कि बढ़ी हुई लागत के साढ़े पांच करोड़ कहां से आएंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्र सरकार ने अपग्रेडशन कार्य के लिए सिर्फ साढ़े 13 करोड़ देने स्वीकृत किए हैं। उप तहसील ननखड़ी की कई पंचायतों को जोड़ने वाली टिक्कर-खमाडी…
Read Moreपुलिस शिकंजे से नहीं बच सकेंगे अपराधी
रोहडू। पुलिस विभाग ने पंचायत स्तर पर होने वाले हर छोटे-बड़े क्राइम को रोकने के लिए बीट कांस्टेबलों को नियुक्त कर दिया है। इससे अब पुलिस को बीट की खुफिया जानकारी भी आसानी से हासिल हो सकेगी। पुलिस विभाग हर सप्ताह एक बीट में बैठक का आयोजन भी करेगा। इसमें पुलिस विभाग से उच्च अधिकारी उपस्थित रहेंगे। पुलिस विभाग को पंचायत स्तर पर कई आवश्यक जानकारियां पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं। इसलिए विभाग ने अब चार से पांच पंचायतों की एक बीट बनाई है। एक बीट…
Read Moreबिजमल सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण
चौपाल (शिमला)। ग्राम पंचायत बिजमल के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। ग्रामीणों में लोनिवि तथा ठेकेदार की कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने लोनिवि के एक्सईएन से मिलकर मामले की शिकायत की है। सड़क से लाभान्वित होने वाले लोगों का कहना है कि बिजमल संपर्क सड़क का निर्माण कार्य विभाग का ठेकेदार गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सात वर्ष में सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। सड़क के लिए…
Read Moreतीसरे दिन भी नहीं मिली नदी में बही छात्रा
रोहड़ू। शेखल पंचायत के बिंदल निवासी छात्रा का तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिला है। जुब्बल पुलिस थाना के तहत पटसारी के समीप चामशु में शनिवार को झूले से पब्बर नदी में गिरने के बाद छात्रा लापता है। पुलिस तथा गांव के लोगों ने तीसरे दिन भी पब्बर नदी के तट की दिन भर तलाश की। नदी में बही छात्रा के सभी रिश्तेदार, गांव के लोग तथा पुलिस तीन दिन से पब्बर नदी के तट पर तलाश में जुटे हुए हैं। जुब्बल और सरस्वती नगर से पुलिस के जवान भी…
Read Moreडिसवाणी सड़क पर दो माह से बस बंद
रोहडू। डिसवाणी पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर करीब दो माह से निगम की बस सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। इसके चलते संपर्क मार्ग से जुड़े लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों से कई बार बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई, लेकिन सड़क की खस्ता हालत के चलते निगम मार्ग पर बस नहीं भेज रहा है। चिड़गांव तहसील के अंतर्गत डिसवाणी पंचायत की टिक्कर, गुल्ली, खोड़सु, क्याणी, मांऊटाड़ी, थिलोचा तथा कबरोण गांव के लोग…
Read More11 पंचायतों के विकास को 15 लाख
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन ने लूहरी प्रोजेक्ट से प्रभावित 11 पंचायतों के विकास को 15 लाख रुपये दिए हैं। सोमवार को बिथल में प्रोजेक्ट प्रमुख एसके शर्मा ने प्रभावित पंचायतों के प्रधानों को राशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर प्रोजेक्ट प्रमुख ने कहा कि एसजेवीएन और प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों के बीच हस्ताक्षरित समझौते के तहत विकास को अग्रिम राशि दी गई है। इस राशि को व्यय करने के बाद पंचायतों को अगली किस्त दी जाएगी। समझौते के अनुसार एसजेवीएन फंड उपलब्ध कराने को सहमत है। इस राशि को पंचायतों…
Read Moreहादसे को न्योता दे रहे गिरते पत्थर
रामपुर बुशहर। कन्या स्कूल के ऊपर और बीएसएनएल कार्यालय के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर हादसे को न्योता दे रहे हैं। मौसम साफ हो या फिर खराब, इन पहाड़ियों से छोटे-छोटे पत्थर गिरना आम हैं। इससे खासकर एनएच पर पैदल चलने वाले लोगों को खतरा बना रहता है। अगर समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पत्थरों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रामपुर के खोपड़ी स्थित माता के मंदिर की ओर सुबह और शाम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं, स्कूल और…
Read More