वाहनों की भिड़ंत में एक घायल

कुल्लू। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर 15 मील के पास मोटर साइकिल और स्कूटर की जोरदार टक्कर में मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना में सुंदरनगर निवासी हेमराज गंभीर रूप से घायल हो गया है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्कूटर सवार उरज्ञान छेवांग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल मोहिंद्र…

Read More

मनाली भाजपा कार्यकारिणी गठित

पतलीकूहल (कुल्लू)। भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष बालमुकंद राणा ने कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। इसमें युवराज ठाकुर, नथान से भागचंद, शनाग से वेदराम, सजला से केशव धीमान, प्राीणी से ठाकुरदास और लरांकेलो से रेशमा ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जोंग से दुर्गा सिंह ठाकुर और रायसन से अखिलेश कपूर को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी है। काईस के मोहर सिंह ठाकुर, सरसेई से मदन वर्मा, फोजल से कमला ठाकुर, सोयल से कलादेवी और अरछंडी से राजकुमारी को सचिव नियुक्त किया है। लरांकेलो टिकम राम कार्यालय सचिव का काम…

Read More

कुल्लू में पार्किंग की समस्या गंभीर

कुल्लू। शहर में पार्किंग की समस्या गंभीर रूप धारण करने लगी है। इससे वाहन चालकों के साथ स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कुल्लू शहर में रोजाना दस हजार वाहन आते हैं। शहर में 500 वाहन पार्क करने की व्यवस्था है। शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही वाहनों की संख्या ट्रैफिक पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनती जा रही है। पार्किंग के अभाव में अधिकतर वाहन चालक वाहनों को सड़क किनारे खड़े करके चले जाते हैं। इस कारण शहर में कई बार जाम की…

Read More

बिल जमा न किया तो कटेगा कनेक्शन

कुल्लू। विद्युत बोर्ड कुल्लू ने बकाया बिलों की अदायगी को लेकर शिकंजा कस दिया है। बिल न चुकाने वालों को नोटिस जारी कर तीस मार्च तक बकाया बिल चुकाने की हिदायत दी है। नोटिस में साफ लिखा है कि अगर तय अवधि तक बिलों की अदायगी नहीं की गई तो विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जिला में करीब सौ से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने सालों से बिलों की अदायगी नहीं की है। बोर्ड ने जिला के आम ग्राहकों सहित उन सभी उपभोक्ताओं को बिल जमा करने को कहा है…

Read More

रायपुर गैस प्लांट में लगेगा दूसरा क्रोजल

मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश के हर रसोई घर तक ऊना का गैस सिलेंडर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए ऊना के रायपुर सहोड़ां में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन अपने बाटलिंग प्लांट में जल्द ही दूसरा क्रोजल स्थापित करने जा रही है। इससे स्थानीय प्लांट में एलपीजी में सिलेंडर री-फिल क्षमता बढ़ जाएगी। कंपनी का लक्ष्य प्रदेश को यहीं से गैस सप्लाई का है। वर्तमान में इस प्लांट में 10 हजार प्रतिदिन सिलेंडरों की री-फिलिंग हो रही है। सेकेंड क्रोजल स्थापित होने से एक ओर जहां हर रोज प्लांट में 18 हजार सिलेंडर भरे…

Read More

फर्जी डिग्री के दम पर पाई नौकरी

ऊना। पंजाब सीमा से सटे जिले के एक गांव में पिता ने ही अपने पुत्र पर फर्जी डिग्री के आधार पर पंजाब में नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। यही नहीं शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय की शरण लेते हुए पुलिस से इस मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। उधर, हाईकोर्ट ने भी पुलिस को जांच का जिम्मा सौंप दिया है। एसपी रविंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। शिकायतकर्ता ने अपने पुत्र पर फर्जी डिग्री हासिल करने के साथ पंचायत प्रतिनिधियों पर भी उसका साथ देने का…

Read More

विभागीय शर्तों पर ठेकेदारों में आक्रोश

गगरेट (ऊना)। लोक निर्माण विभाग ठेकेदार यूनियन भरवाईं मंडल के प्रधान पंडित राम लुभाया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह किया है कि 29 दिसंबर 2012 को लोक निर्माण विभाग की ओर से जो अध्यादेश जारी किया गया है, वह सरकारी ठेकेदारों से अन्याय हैं, उसे रद्द किया जाए। यह अध्यादेश छोटे सरकारी ठेकेदारों पर सीधा कुठाराघात है तथा यह मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का एक षड्यंत्र है। उन्हाेंने कहा कि पहले डी क्लास के नवीकरण के लिए 50 रुपये फीस लगती थी, जिसे 750 रुपये…

Read More

हजारों बह गए बोतलों के बंद पानी में’

ऊना। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से ऊना में नशा निवारण कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा ने की। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक विनोद लखनपाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। ओंकार शर्मा ने कहा कि नशे का सेवन सामाजिक बुराई है और समाज से नशाखोरी को जड़ से मिटाने के लिए जनचेतना और जनसहभागिता अत्यंत जरूरी है। इस बुराई के खात्मे की शुरुआत हर व्यक्ति को खुद से करनी चाहिए, तभी दूसरों के सामने एक उदाहरण स्थापित…

Read More

चीड़ के 80 पेड़ काट डाले

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में वन माफिया जंगल खाली कर रहा है। प्रतिबंधित लकड़ी पर जमकर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है। अवैध रूप से काटी इस लकड़ी को चोखे दामों पर पंजाब में बेचा जा रहा है। विभागीय कार्रवाई के बावजूद वन माफिया बेखौफ अपने धंधे को अंजाम दे रहा है। अब की बार वन काटुओं ने चीड़ के 80 पेड़ काट डाले हैं। इन पेड़ों की लकड़ी गायब है और मौके पर ठूंठ शेष रह गए हैं। इसका खुलासा त्याई पंचायत के निवासियों ने किया है। मकबूल मुहम्मद, रसूल…

Read More

विपिन राणा बने महासंघ के चेयरमैन

ऊना। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना फैडरल कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल सिंह रायजादा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रायजादा ने फैडरल कमेटी के सर्वसम्मति से लिए फैसले को मूर्तरूप देते हुए महासंघ के कर्मचारी नेता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन राणा को महासंघ की जिला कार्यकारिणी का चेयरमैन नियुक्त किया और जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की आगामी गतिविधियों का दायित्व ध्वनिमत से सौंपा। महासंघ के चेयरमैन की हैसियत से उन्हें कर्मचारी हित में तमाम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। शासन तथा प्रशासन…

Read More