सिहुंता (चंबा)। इलाके में लोग सीजनल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हर रोज पीएचसी समोट और सिहुंता में 60 से 70 मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। पीएचसी में बुखार, सर्दी और निमोनिया के मरीज उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। कुछेक मरीजों को उपचार के लिए चुवाड़ी अस्पताल भी रेफर किया जा रहा है। जैसे ही मौसम में बदलाव हुआ है। लोग सर्दी, बुखार, खांसी की चपेट में आ रहे हैं। एमओ कमलेश ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक हफ्ते से सर्दी, जुकाम, बुखार और अन्य…
Read MoreMonth: February 2013
धर्मशाला में बनेगा आईटी पार्क
धर्मशाला। शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में शीघ्र निजी क्षेत्र में एक सूचना प्रौद्योगिकी पार्क स्थापित होगा। उद्योग विभाग के अधिकारियों को भूमि के चयन और अन्य प्रक्रियाएं शुरू करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। योल में भूमि के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमुडा के तहत प्लाटों के आवेदनों की नए सिरे से समीक्षा होगी। पात्र व्यक्ति को नियमानुसार प्लाट आवंटित किए जाएंगे। सुधीर शर्मा बुधवार को मिनी सचिवालय में…
Read Moreजल्द समायोजित होंगे कंप्यूटर शिक्षक : भारती
जवाली (कांगड़ा)। प्रदेश भर के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों को एक ठोस नीति के तहत शिक्षा विभाग में समायोजित किया जाएगा, ताकि कंप्यूटर शिक्षकों को सरकारी अध्यापकों के समान मान-सम्मान और वेतन मिल सके। यह बात मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने राजकीय उच्च पाठशाला ताहलियां में आयोजित वार्षिक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने का मामला सरकार के समक्ष रखा जाएगा। नीरज भारती ने खुले मंच से कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए 31 मार्च…
Read Moreदो करोड़ से संवरेगी नगरी-मणिमहेश सड़क
धर्मशाला। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने वीरवार को पालमपुर के समीप ग्राम पंचायत राख के प्राचीन महेश्वर मंदिर का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पालमपुर क्षेत्र के गांव नगरी से राख के मणिमहेश मंदिर तक दो करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क बनने से श्रद्धालु एवं पर्यटक इस मंदिर में आकर महादेव के दर्शनों के साथ-साथ यहां की प्रकृति की नैसर्गिक छटा का आनंद भी ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि पालमपुर क्षेत्र के पांच प्राचीन…
Read Moreरिटेंशन पॉलिसी में होगा फेरबदल : सुधीर
मैकलोडगंज। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नियमों से हटकर बने भवनों को नियमित करने के लिए बनाई गई रिटेंशन पॉलिसी में फेरबदल किया जाएगा। इस रिटेंशन पॉलिसी का लाभ उन होटल और गैस्ट हाउस मालिकों को मिलेगा जो नियमित तौर से सरकार को लग्जरी एवं हाउस टैक्स की अदायगी कर रहे हैं। इस आशय की घोषणा सुधीर शर्मा ने मैकलोडगंज में की। सुधीर शर्मा होटल एसोसिएशन मैकलोडगंज के सौजन्य से आयोजित सम्मान समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। शर्मा ने कहा कि होटलियर्स की…
Read Moreविकसित होंगे शहर के पार्किंग स्थल
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगर में वाहनों की निरंतर बढ़ती संख्या को देखते हुए नगरोटा बगवां नगर परिषद ने पार्किंग स्थलों को विकसित करने का निर्णय लिया है। नगर परिषद की वीरवार को हुई मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नगर में पूर्व घोषित तीन पार्किंग स्थलों में आवश्यक सुविधाएं जुटाकर उन्हें नियमित प्रयोग के लायक बनाया जाएगा। बैठक नगर परिषद अध्यक्ष हिमांद्री सोनी की अध्यक्षता में हुई । नगर परिषद के ईओ देश राज चौधरी ने बताया कि बैठक में प्रत्येक वार्ड में 7-7 सोलर लाइटें स्थापित करने…
Read Moreढलियारा में युवक ने फंदा लगाया, मौत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। ढलियारा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मृतक ढलियारा कालेज की निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग का काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार संजय कुमार निवासी सलाणा (रैहन) किसी ठेकेदार के पास शटरिंग का काम करता था। कुछ दिनों से वह ढलियारा कालेज में निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा…
Read Moreसरकारी सीमेंट घपले में जेई गिरफ्तार
इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा थाना के तहत पकड़े गए 180 बैग सरकारी सीमेंट के मामले में वीरवार को पुलिस ने एसएचओ बलबीर चंद और अतिरिक्त एसएचओ चैन सिंह के नेतृत्व में आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कनिष्ठ अभियंता संदीप ठाकुर की धरपकड़ के लिए कई दबिश दी और कड़ी मेहनत के बाद चारों ओर से नाकेबंदी कर शाहनहर परियोजना उपमंडल ठाकुरद्वारा के कार्यालय के समीप एक गुप्त स्थान से धर दबोचा। थाना प्रभारी बलबीर चंद ने बताया कि वीरवार सुबह से लेकर शाम तक चले अभियान…
Read Moreपिता पर बच्ची के अपहरण का केस
कांगड़ा। एक पिता के खिलाफ अपनी ही बच्ची को जबरदस्ती ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। बच्ची के माता और पिता के बीच तलाक का मामला चल रहा है। बच्ची सुरक्षित है और उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। कांगड़ा पुलिस ने पिता के खिलाफ धारा 365, 279, 336 और 337 के तहत मामला दर्ज कर पिता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची जैसे ही स्कूल से बाहर आई तो वहां खड़े उसके पिता ने उसे अपने…
Read Moreसरहद की रक्षा को 102 जवान तैयार
कुल्लू। देश की रक्षा के लिए बार्डर पर जल्द ही 102 जवान मोर्चा संभालेंगे। कुल्लू के बबेली स्थित आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी के प्रशिक्षण संस्थान से आईटीबीपी के 102 जवान देश की रक्षा के लिए तैयार होकर निकलेंगे। देश के 13 राज्यों के इन जवानों को नौ फरवरी को यहां से पासिंग आउट कर बार्डर के लिए भेजा जाएगा। पासिंग आउट परेड के भव्य आयोजन को लेकर आईटीबीपी द्वितीय वाहिनी ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है। समारोह के मुख्यातिथि आईटीबीपी के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के डीआईजी संजय कुमार चौधरी उपस्थित…
Read More