धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा से लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने केंद्रीय रेलवे मंत्री पवन कुमार बंसल को चिट्ठी लिखकर हिमाचल में रेलवे विस्तार की ओर ध्यान आकर्षित किया है। सांसद ने मंत्री को लिखे खत में अफसोस जताया है कि वह 2009 से आज तक हिमाचल प्रदेश से संबंधित रेलवे से जुड़ी समस्याओं को उठाते रहे हैं लेकिन इसका कोई भी संतोषजनक हल नहीं निकला है। सुशांत ने लिखा है कि बंसल में उन्हें उम्मीद की किरण नजर आ रही है। सांसद ने अपनी प्रमुख मांगों में राष्ट्र की सुरक्षा की…
Read MoreMonth: February 2013
सीयू पर स्थिति स्पष्ट करें वीरभद्र : भाजपा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भाजपा मंडल ज्वालामुखी की बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर ने बुलाई। इसमें पूर्व मंत्री रमेश धवाला विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि देहरा में केंद्रीय यूनिवर्सिटी के हिस्से पर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्थिति स्पष्ट करें, जिससे देहरा के हिस्से में आए सीयू के 70 प्रतिशत हिस्से का रास्ता साफ हो। दूसरा प्रस्ताव पारित किया गया कि भडोली में केंद्रीय ट्यूबवेल स्कीम को धर्मशाला में स्थानांतरित कर दिया गया है, जो सही नहीं है। जबकि कांग्रेस हर क्षेत्र में विकास की…
Read Moreइंटरनेट सेवा बहाल होने में लग सकता है एक माह
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय आबादी के लिए दूरसंचार सेवा से जुड़ी बुरी खबर है। घाटी में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इंटरनेट सेवा बहाल होने में करीब एक माह का इंतजार करना होगा। ऐसे में सरकारी कामकाज करने में प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई बैंकों में भी लेन-देन का काम ठप पड़ गया है। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी के बीच 5 फरवरी से लाहौल घाटी में ब्राडबैंड से मुहैया की जा रही इंटरनेट सेवा ठप पड़ गई है। इंटरनेट सेवा बंद होने से जिला प्रशासन को…
Read Moreब्यास की लहरों में बिछुड़ गए दो जोड़े
सेऊबाग (कुल्लू)। जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें ब्यास की उफनती लहरों ने एक झटके में तार-तार कर दीं। उन्हेें क्या मालूम था कि जिस राफ्ट में वे सवार होकर सदानीरा ब्यास की लहरों से अठखेलियां करने जा रहे हैं, वहीं लहरें जिंदगी पर भारी पड़ने वाली हैं। महज 12 दिन पहले ही अलीगढ़ के सौरभ और ललिता ने सात जन्मों तक एक-दूजे का साथ निभाने की कसमें खाई थीं। शायद कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार को राफ्ट पलटने से हादसे में सौरभ ने अपनी 22 साल…
Read Moreनेपाल से ‘डॉन’ आपरेट कर रहा चरस का धंधा
पतलीकूहल (कुल्लू)। चरस के साथ पकड़े गए हरियाणा के तस्करों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। हवालात में पहुंचते ही आरोपियों ने इस गोरखधंधे से जुडे़ स्याह पर्दे के पीछे की हकीकत को बयान करना शुरू कर दिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फोजल घाटी से ले जाई जा रही चरस को वे नेपाल में बैठेधंधे के सरगना के आदेश पर प्रदेश से बाहर ले जा रहे थे। चरस के इस…
Read Moreलाहौल-स्पीति में फंसे 55 छात्र-छात्राएं
दयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी किसी के लिए राहत भरी तो किसी के लिए आफत बनकर गिरती है। लाहौल-स्पीति जिले के बाहर अध्ययनरत पांच दर्जन छात्र-छात्राएं अवकाश पर अपने घर आए थे। अब वे भारी बर्फबारी के बीच जिले में ही फंस गए हैं। अब सरकार इन बच्चों पर मेहरबान हो जाए तो तभी ये समय पर अपने स्कूलों में पहुंच सकेंगे। इन बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। स्पीति घाटी के 12 बच्चे और लाहौल के 43 छात्र-छात्राएं घाटी में ही फंस गए हैं। स्पीति के चिच्चम और लोसर…
Read Moreसैंज में बर्तन की दुकान राख
कुल्लू। जिला कुल्लू की उप तहसील सैंज में भड़की आग से एक दुकान स्वाह हो गई है। सैंज पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पा लिया। सोमवार सुबह बाजार में भड़की आग से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सैंज में एक बर्तन की दुकान में अचानक भड़की आग से हजारों का सामान राख हो गया। सोमवार सुबह आग लगते ही सैंज बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों…
Read Moreअंब में अवैध खनन से छलनी खड्डें
मुबारिकपुर (ऊना)। उपमंडल अंब की कलरुही, झगोली, मुबारिकपुर, भंजाल, नकड़ोह, कुनेरन, बनेहड़ा खड्डों में बड़े स्तर पर रेत, बजरी, पत्थर का अवैध खनन हो रहा है लेकिन बावजूद इसके प्रशासन इन खनन माफिया पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहा है। हाल ही में उच्च न्यायालय की ओर से अवैध खनन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन उपमंडल की खड्डों का खनन माफिया रात के अंधेरे में अपने कार्य को बिना खौफ से अंजाम दे रहे हैं। उपमंडल अंब की खड्डों में रात के समय जेबीसी के माध्यम…
Read Moreआईटी टीचर का पति गिरफ्तार
बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत तलमेहड़ा की आईटी शिक्षिका शैली सुमन के जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मृत्यु मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर रात सूबे से बाहर रहने वाले मृतका के मायके पक्ष के लोग ऊना पहुंचे, जहां उन्होंने ने दामाद पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप जड़ते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं सोमवार को तलमेहड़ा के शमशान घाट पर शैली को सैकड़ों नम आंखों ने विदाई देते हुए अगिभन के हवाले कर…
Read Moreग्राम पंचायतों के खातों में आएगा बजट
गगरेट(ऊना)। ग्राम पंचायतों को भविष्य में विकास के लिए आने वाली धनराशि के लिए विकास खंड कार्यालय या अन्य कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आने वाले दिनों में अब ग्राम पंचायतों को विकास के लिए स्वीकृत बजट सीधे जिला, प्रदेश तथा केंद्रीय योजनाओं के लिए पंचायतों के खातों में आएगा जिससे विकास कार्यों में भी गति आएगी तथा समय की बर्बादी से भी छुटकारा मिलेगा। इसी कवायद में गगरेट विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों गगरेट अप्पर तथा बढेड़ा राजपूतां को प्राथमिकता के आधार पर लेकर पंचायत विभाग द्वारा…
Read More