शिमला हिमाचल प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। सोमवार सुबह मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। नाभी सरकाघाट के कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं कुल्लू के परिणी के 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14191 के पार पहुंच गया है। 3657 से अधिक सक्रिय मामले हैं। अब तक 10339 मरीज ठीक हो चुके हैं। 170 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
Read Moreनेपाल में चीन के खिलाफ प्रदर्शन, छात्रों ने की विदेश मंत्री से इस्तीफे की मांग
नेपाल के सुर्खेत जिले में ‘राष्ट्रीय एकता अभियान’ के छात्रों ने विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली के इस्तीफे की मांग करते हुए नेपाल के हुमला में चीन द्वारा भूमि कब्जे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि रविवार की सुबह सुर्खेत जिले के बिरेंद्रनगर में ‘राष्ट्रीय एकता अभियान’ के छात्रों ने केंद्रीय समन्वयक विनय यादव के नेतृत्व में चीन द्वारा नेपाल के हुमला में नेपाली भूमि पर कब्जे को लेकर नेपाल…
Read Moreभारत माइनस 40 डिग्री में भी जवाब देने की तैयारी में, चीन सीमा के पास तैनात किए विध्वंसक टैंक
नई दिल्ली भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी है। पिछले पांच महीनों से चीन के साथ संघर्ष में व्यस्त भारतीय सेना की बख्तरबंद रेजिमेंट 14,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर चीनी सेना का मुकाबला करने को पूरी तरह से तैयार है। सीमा पार के दुश्मन से मुकाबला करने के लिए सेना भी सैनिकों के लिए नए आश्रय और पूर्वनिर्मित संरचनाओं का निर्माण करके भयंकर सर्दियों से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसी के मद्देनजर रविवार…
Read Moreसाइबर अपराध : एक रुपया अकाउंट में आता है , उसके बाद लिंक ओपन करते ही खाली हो जाता है बैलेंस
नोएडा साइबर अपराधियों ने लोगों के खाते से रुपये निकालने का अब नया तरीका निकाल लिया है। लोगों के खाते को हैक करके उनके खाते में एक रुपये से एक हजार रुपये तक डालते हैं और फिर कहते हैं चूंकि आपका मोबाइल नंबर लक्की ड्रॉ में सलेक्ट हुआ है, इसलिए आपके खाते में पैसे डालने हैं। चंद रुपये के चक्कर में लोग उन्हें मांगी गई जानकारियां भेज देते हैं और फिर अपराधियों की तरफ से उन्हें एक मैसेज भेजा जाता है। मैसेज में दिए गए लिंक को ओपन करने के लिए…
Read Moreपंजाब के तरुण चुघ और इकबाल को जेपी नड्डा की नई टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
चंडीगढ़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले अमृतसर के तरुण चुघ को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। नड्डा ने उन्हें कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब से प्रशासनिक अनुभव रखने वाले इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। तरुण चुघ को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद यह तय हो गया है कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है। हालांकि चुघ इससे पहले भी अमित शाह…
Read Moreपंजाब में धान की खरीद शुरू, 30 नवंबर तक बेच सकते हैं किसान
चंडीगढ़ पंजाब में समय से पहले मंडियों में धान की आमद को देखते हुए सरकार ने धान खरीद की तिथि निर्धारित कर दी है। धान खरीद 27 सितंबर यानी आज से शुरू होकर 30 नवंबर की जाएगी। इसके लिए 4035 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने निर्देश दिया है कि मंडी में धान विक्रय करने वाले किसानों और मजदूरों को क्रय केंद्रों में उचित सुविधा मुहैया कराई जाए। राज्य की मंडियों में धान की तैयार फसल आने की सूचनाएं सरकार को प्राप्त हो रही थीं। जिस पर सरकार ने…
Read Moreलाभ लेने के लिए पर्यटन कारोबारियों को करना होगा आवेदन
शिमला हिमाचल सरकार ने पर्यटन नीति-2019 में निवेशकों को लुभाने के लिए दी गईं रियायतों का लाभ लेने के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने जिला और राज्य स्तर पर दो कमेटियों का गठन किया है। पर्यटन कारोबारियों को रियायतों का लाभ लेने के लिए जिला अधिकारियों के पास आवेदन करना होगा। जिला और राज्य स्तरीय कमेटियां दस्तावेजों की जांच करने के बाद मंजूरी देंगी। राज्य में पर्यटन कारोबार करने वाले हिमाचलियों को स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण फीस में 70 फीसदी छूट दी गई…
Read Moreकोरोना पॉजिटिव महिला की प्रसव के दौरान मौत, नवजात को दूसरे बच्चों की माताओं ने दिया दूध, चिकित्सकों ने दी नई जिंदगी
शिमला कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद आईजीएमसी शिमला में दाखिल उसके दुधमुंहे साढ़े सात माह के बच्चे को चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी है। महिला कोरोना पॉजिटिव थी और प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी। साढ़े सात माह के बच्चे को ऑपरेशन के जरिये डॉक्टरों ने निकाला था और आईजीएमसी में ही दाखिल किया था। 17 दिन आईजीएमसी में बच्चे का उपचार चला और शनिवार को स्वस्थ होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जन्म के वक्त बच्चे का वजन 1200 ग्राम था। 17 दिन…
Read Moreकोरोना : पर्यटन गतिविधियां बंद होने से प्रदेश को करीब 55 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान
शिमला हिमाचल के इतिहास में इस साल कोरोना के चलते पहली बार समर सीजन पूरी तरह सुनसान रहा है। छह महीने तक प्रदेश में होटल, होम स्टे सहित अन्य पर्यटन गतिविधियां बंद होने से प्रदेश को करीब 55 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। अनलॉक फोर में मिली छूट से सैलानियों के आने की उम्मीद बंधी है। पर्यटन कारोबारियों की नजरें विंटर सीजन पर टिकी हैं। प्रदेश में करीब छह हजार होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट करीब पांच माह तक बंद रहे। साल 2019 में मार्च से मई…
Read Moreहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि बहाल करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए 25 लाख रुपये की पहली किश्त अक्तूबर, 2020 को प्रति विधानसभा क्षेत्र और पंचायती राज संस्थानों के चुनावों के उपरांत 25 लाख रुपये की दूसरी किश्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित दौरे पर मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुति दी गई। मंत्रिमंडल ने शिमला के…
Read More