शिमला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस सप्ताह बाहरी राज्यों से 10,831 लोग आएंगे। कांगड़ा, सोलन और ऊना जिले में आने के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न बॉर्डरों पर 6352 लोगों को प्रवेश मिलेगा। लाहौल-स्पीति जिले में आने को सिर्फ 20 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। एक मई को प्रदेश में 10057 लोगों ने प्रवेश किया। बिलासपुर में 424, चंबा 341, हमीरपुर 902, कांगड़ा 2454, किन्नौर 28, कुल्लू 479, लाहौल-स्पीति 27, मंडी 746, शिमला 540, सिरमौर 1091, सोलन 1276 और ऊना में 1749…
Read Moreकंपनी का रिकॉर्ड सीज, एक माह की ऑक्सीजन सप्लाई की होगी जांच
बद्दी (सोलन) बद्दी पुलिस ने इंडो गैस कंपनी का रिकॉर्ड सीज कर दिया है। कंपनी ने पिछले एक माह के दौरान किसे ऑक्सीजन सिलिंडर बेचे हैं, उसका भी रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। पुलिस ने कंपनी संचालक पर सरकार के नियमों के तहत ऑक्सीजन की सप्लाई न करने पर मामला दर्ज किया है। बद्दी की इंडो गैस कंपनी में 800 ऑक्सीजन सिलिंडर तैयार होते हैं। कंपनी से हिमाचल के अस्पतालों के अलावा पंजाब अज्ञैर हरियाणा के अस्पतालों के लिए भी सप्लाई जाती है। जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने…
Read Moreविशेषज्ञों को किया गया अलर्ट, ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए मैदान में उतरी सेना
मेरठ कोरोना काल में गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए सेना ने भी मदद देना शुरू कर दिया है। मेरठ स्थित पश्चिमी यूपी सब एरिया से सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के लिए मदद मांगी गई है। इस पर सेना ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत विशेषज्ञों की टीम को सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया है। आज प्लांट का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन मेरठ भी लगातार सेना के साथ संपर्क में है। मेरठ के अस्पतालों में कम बेड पड़ने के कारण सेना…
Read Moreहरियाणा में तीन मई से सात दिन के लिए पूर्ण लॉक डाउन घोषित
चंडीगढ़ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तीन मई सोमवार से हरियाणा में अगले सात दिन के पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी घोषणा की। इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश के नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। अब पूरे प्रदेश में सात दिन तक पाबंदियां रहेंगी। हरियाणा में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 13588 नए मामले सामने आए जबकि रिकॉर्ड 125 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा तेजी से…
Read Moreऑक्सीजन का 25 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा, आज पहुंचेगा टैंकर
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा 25 मीट्रिक टन और बढ़ा दिया है। इसे सेलाकुई लिंडे से लाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़कर 257 मीट्रिक टन हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। राज्य भर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग में अचानक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए…
Read Moreदिव्यांगों, गंभीर बीमार और गर्भवतियों से नहीं ली जाएगी ड्यूटी, अनुबंध तक के कर्मचारियों को छूट
चंडीगढ़ कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा सरकार ने अहम फैसला लिया है। दिव्यांगों, संवेदनशील व्यक्तियों अर्थात हाईपरटेंशन, उच्च रक्तचाप, हृदय या फेफड़ों की बीमारी, कैंसर और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं बुलाया जाएगा। चाहे वे नियमित, अनुबंध, आउटसोर्सिंग, दैनिक वेतन भोगी, एडहॉक पर ही कार्यरत क्यों न हों। आवश्यक सेवाओं में लगे होने पर भी उन्हें कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, सभी मण्डलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों…
Read Moreसिद्धू ने फिर बोला कैप्टन पर हमला, कहा- कहां गया बादल को जेल में डालने का दावा
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भले ही विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए हों, लेकिन बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड के मुद्दे पर नवजोत सिद्धू ने कैप्टन पर दबाव बनाने की अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया है। शनिवार को भी सिद्धू ने लगातार दो ट्वीट करते हुए इन्हीं मुद्दों को लेकर अमरिंदर सिंह पर सवालों की झड़ी लगा दी। सिद्धू ने अपने पहले ट्वीट में कैप्टन को साल 2016 में पंजाब की जनता से किया गया उनका वादा याद दिलाया। अमरिंदर…
Read Moreबिगड़ रहे हालात : रिकॉर्ड 7041 नए कोरोना संक्रमित मिले, 138 की गई जान
चंडीगढ़ पंजाब में शनिवार को रिकॉर्ड 7041 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 18 जिलों में 138 संक्रमितों की जान चली गई। अस्पतालों में भर्ती 114 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। संक्रमण के कारण प्रदेश में अब तक 9160 मरीजों की मौत हो चुकी है। पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 7281978 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 377990 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं, अब तक 310601 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतालों से अपने घर लौट चुके हैं। अभी 58229 सक्रिय मरीज हैं। …
Read Moreगंभीर मरीजों के लिए आईसीयू में नहीं हैं बेड, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन बेबस
धर्मशाला ऑक्सीजन बेड और दवाओं के संकट से थोड़ा बहुत उभरने के बाद अब जिला कांगड़ा में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) बेड का अकाल पड़ गया है। शनिवार को पूरे जिले में गंभीर मरीजों के लिए एक भी आईसीयू बेड नहीं बचा था। टांडा अस्पताल प्रशासन, जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अब इस गंभीर स्थिति के समक्ष खुद को बेबस महसूस कर रहा है। वर्तमान में पूरे जिले में कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज करने के लिए सिर्फ 40 आईसीयू बेड हैं। ये बेड सिर्फ टांडा अस्पताल में हैं।…
Read Moreकोरोना संकट काल में ऑक्सीजन के रेट बढ़ाने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट काल में ऑक्सीजन के रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट के मजदूरों के वेतन में 70 फीसदी तक वृद्धि हो चुकी है। इसलिए उत्पादक अब 25 फीसदी तक ऑक्सीजन का रेट बढ़ाएंगे। खाली सिलिंडरों का संकट बरकरार है और रिफिलिंग के लिए लोग सिलिंडर वापस नहीं ला रहे। लोगों ने आपात स्थिति के लिए घरों में ऑक्सीजन से भरे सिलिंडर जमा कर रखे हैं। वैसे तो प्लांटों से ऑक्सीजन की आपूर्ति उन लोगों को सिलिंडरों में भर…
Read More