हरियाणा में तीन मई से सात दिन के लिए पूर्ण लॉक डाउन घोषित

हरियाणा में तीन मई से सात दिन के लिए पूर्ण लॉक डाउन घोषित

चंडीगढ़
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तीन मई सोमवार से हरियाणा में अगले सात दिन के पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी घोषणा की। इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश के नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। अब पूरे प्रदेश में सात दिन तक पाबंदियां रहेंगी।
हरियाणा में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 13588 नए मामले सामने आए जबकि रिकॉर्ड 125 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रिकवरी दर 78.70 फीसदी व मृत्यु दर 0.87 प्रतिशत रही। गुरुग्राम व फरीदाबाद में संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही। प्रदेश में सक्रिय मरीज 102526 हो गए हैं।

गुरुग्राम में 4099, फरीदाबाद में 1751, सोनीपत 920, हिसार 897, अंबाला में 365, करनाल 740, पानीपत 549, रोहतक 348, रेवाड़ी 236, पंचकूला 446, कुरुक्षेत्र 211, यमुनानगर 333, सिरसा 409, महेंद्रगढ़ 526, भिवानी 312, झज्जर 264, पलवल 100, फतेहाबाद 291, कैथल 207, जींद 458, नूंह 105, चरखी दादरी में 21 नए मामले मिले हैं।

गुरुग्राम में 12, फरीदाबाद में 5, सोनीपत 3, हिसार 17, अंबाला में 9, करनाल 5, पानीपत 12, रोहतक 4, रेवाड़ी 2, पंचकूला 12, कुरुक्षेत्र 4, यमुनानगर 4, सिरसा 4, भिवानी 8, झज्जर 4, पलवल 7, फतेहाबाद 1, कैथल 4, जींद 4, चरखी दादरी में 4 संक्रमितों की मौत हुई है। शनिवार को 8509 मरीज ठीक होकर घर लौटे। 6.76 प्रतिशत की दर से लोग संक्रमित हो रहे हैं। प्रदेश में 50823 लोगों के नमूने कोरोना की जांच के लिए एकत्रित किए गए। 1383 संक्रमितों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनमें से 1152 ऑक्सीजन व 231 वेंटिलेटर पर हैं।

Related posts