लिपिक बनने का सुनहरा मौका, एसबीआई भरेगा 5121 पद

लिपिक बनने का सुनहरा मौका, एसबीआई भरेगा 5121 पद

जाहू (हमीरपुर) भारतीय स्टेट बैंक में स्नातक युवाओं के लिए लिपिक बनने का सुनहरा मौका है। एसबीआई 5121 लिपिक के पदों के लिए बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों लिए आवेदक को आईवीपीएस की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई है। जून महीने में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा देने वाले युवाओं की सुविधा के लिए प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना में परीक्षा केंद्र स्थापित होंगे। आवेदनकर्ता की आयु 20 वर्ष से 28…

Read More

सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, लॉकडाउन लगाने पर हो सकता है फैसला

सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, लॉकडाउन लगाने पर हो सकता है फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। शाम को पांच बजे यह बैठक पीटरहॉफ में होगी। बैठक में प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन लगाने से पहले प्रदेश सरकार विपक्षी दलों की राय लेना चाह रही है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी होनी है। इसमें कोरोना को लेकर कई बड़े फैसले होंगे।सर्वदलीय बैठक में लिए फैसलों पर कैबिनेट में मुहर लग…

Read More

बाजार धड़ाम: 604 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 14500 के नीचे

बाजार धड़ाम: 604 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 14500 के नीचे

नई दिल्ली आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 604.58 अंकों (1.24 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48177.78 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.90 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14459.20 के स्तर पर खुला। आज 641 शेयरों में तेजी आई, 826 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।  वैश्विक बाजारों में भी गिरावट शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार भी गिरावट के…

Read More

भारत कोविड से मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर

भारत कोविड से मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर

नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। पिछले हफ्ते से लगातार प्रतिदिन साढ़े तीन से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है, जिससे देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। देश…

Read More

दिल्ली की हालत गंभीर, ठोस कदम उठाएं : कैबिनेट सचिव

दिल्ली की हालत गंभीर, ठोस कदम उठाएं : कैबिनेट सचिव

नई दिल्ली देश की राजधानी में कोरोना और गैर कोरोना मरीजों की दुर्दशा को लेकर केंद्र सरकार ने नाराजगी व्यक्त की है। रविवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने दिल्ली के मुख्य सचिव सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात ठीक नहीं है। लोग ऑक्सीजन से लेकर अस्पतालों में बिस्तरों तक के लिए परेशान हैं। जबकि समय के अनुसार सरकार को अपनी तैयारियों में बदलाव करना चाहिए। सचिव ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली सरकार को तत्काल ठोस कदम…

Read More

उपचुनाव 2021: सेमीफाइनल हारी कांग्रेस, फाइनल के लिए भाजपा का मनोबल बढ़ा

उपचुनाव 2021: सेमीफाइनल हारी कांग्रेस, फाइनल के लिए भाजपा का मनोबल बढ़ा

देहरादून उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे सल्ट उपचुनाव में सहानुभूति की लहर पर सवार भाजपा ने लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी को आधार बताकर जीत का दावा कर रही कांग्रेस को मात दे दी। भाजपा प्रत्याशी को करीब-करीब हर क्षेत्र से वोट पड़े और हर चरण में बढ़त सामने आने से यह साफ भी हो गया। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण खाली हुई सल्ट सीट पर महेश जीना को मैदान में उतारकर भाजपा ने आधा मैदान पहले ही मार…

Read More

ऑक्सीजन लाइन में लीकेज से अटकीं मरीजों की सांसें 

ऑक्सीजन लाइन में लीकेज से अटकीं मरीजों की सांसें 

देहरादून देहरादून में राजकीय जिला अस्पताल के कोरोनेशन अस्पताल परिसर के कोविड वार्ड में शनिवार रात ऑक्सीजन लाइन में लीकेज हो गई। इससे वहां भर्ती मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं। आननफानन में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने स्थिति संभाली और बड़ा हादसा होने से बचा गया। कुछ दिन पहले ही अस्पताल के नए भवन में कोविड वार्ड बनाया गया है। जहां ऑक्सीजन युक्त 34 बेड बनाए गए हैं। सभी बेड फुल हैं। 15 मरीज मुख्य भवन में भर्ती हैैं। शनिवार रात कुछ मरीज सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई और कुछ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर थे।…

Read More

सेना और वायुसेना के जवानों की मूवमेंट बंद, डबल मास्क पहनने के आदेश

सेना और वायुसेना के जवानों की मूवमेंट बंद, डबल मास्क पहनने के आदेश

करनाल कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सेना और वायुसेना अपने जवानों के स्वास्थ्य को लेकर और ज्यादा गंभीर हो गई है। अब आगामी आदेशों तक सभी प्रकार की छुट्टियां, पोस्टिंग, कोर्स समेत तमाम विशेष प्रशिक्षणों पर रोक लगा दी गई है। जो जवान पहले से छुट्टियों पर चल रहे हैं, उन्हें यूनिटों की ओर से अगले आदेशों तक फिलहाल घर पर रुकने को कहा जा रहा है। इसके अतिरिक्त जवानों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी वैक्सीन लगवाने की तैयारी की जा रही है।  गौरतलब है कि वायुसेना…

Read More

पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी सख्ती की तैयारी, बैठक के बाद घोषणा आज

पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी सख्ती की तैयारी, बैठक के बाद घोषणा आज

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार के सात दिन का लॉकडाउन और पंजाब सरकार की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन भी शहर में सख्ती लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे। यूटी प्रशासक ट्राइसिटी में एक साथ सख्ती लागू करने के पक्ष में हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को चंडीगढ़ में भी एक हफ्ते के लॉकडाउन का एलान हो सकता है। इससे पहले भी पंजाब और हरियाणा सरकार की ओर…

Read More

तीन कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने से आईजीएमसी में हड़कंप

तीन कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने से आईजीएमसी में हड़कंप

शिमला आईजीएमसी शिमला में कोरोना मरीजों के लिए बनाए न्यू ओपीडी ब्लॉक में तीन संक्रमितों का ऑक्सीजन स्तर घटने से उनकी जान पर बन आई। रविवार सुबह 4 बजे मरीजों को ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाने के लिए वहां कोई कर्मी नहीं था। लिहाजा तीमारदार स्वयं दूसरे वार्डों में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर उठाकर लाए। शिमला के अमित, बिलासपुर के संजय खान और अन्य एक व्यक्ति ने बताया कि दाखिल तीन मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने पर उन्होंने डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों से मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं मिली, जिसके बाद वे…

Read More