दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की घोषणा से तीनों नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सरकार चलाने वाले नेताओं से उनका कभी कोई वास्ता नहीं रहा। इसके अलावा दिल्ली सचिवालय में विभागों को संभालने वाले संभावित अधिकारियों से भी उनके कुछ खास संबंध नहीं रहे हैं। इसके चलते अब उन्हें छोटे-छोटे मामलों पर जवाब देना होगा। नगर निगम को अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में धन की दिक्कत आड़े आते दिखाई नहीं दे रही है। अधिकारी मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद…
Read MoreCategory: National News
असमंजस! कब श्ापथ्ा लेंगे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। यह तो तय है, लेकिन कब लेंगे यह तय नहीं हो पा रहा है। पहले शपथ ग्रहण समारोह 26 दिसंबर को होना था लेकिन अब फिर 29 दिसंबर को होने की ख्ाबरें आ रही हैं। दरअसल इसे लेकर अभी असमंजस बना हुआ है कि अरविंद केजरीवाल कब श्ापथ्ा लेंगे। उपराज्यपाल निवास के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार का जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (जीएडी) 26 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी कर रहा है। तैयारी पूरी नहीं होने पर 29…
Read Moreखेल के पैसों से नेताओं ने किया खेल
खेलों के प्रोत्साहन के नाम पर सरकारी रुपये के दुरुपयोग के आरोप पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में राजनेताओं पर अपने प्रचार के लिए खेलों के नाम पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। मुख्य न्यायाधीश एनवी रामना और न्यायाधीश मनमोहन की खंडपीठ ने केंद्रीय खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और बीसीसीआई को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। याचिका पर अगली सुनवाई 12 मार्च 2014 को होगी। याचिकाकर्ता राजीव बुलचंद ने आरोप…
Read Moreमोदी’ पिला रहे हैं आम आदमी को चाय
बीजेपी के पीएम उम्मीदवार के बारे में अब तक सभी जान चुके हैं कि वह किसी समय चाय बेचने का काम करते थे। लेकिन बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी के जन्मदिवस पर वह एक बार फिर से चाय बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली में कई जगहों पर टी स्टॉल लगाकर फ्री चाय बेचने का यह आइडिया किसी और का नहीं बल्कि प्रदेश बीजेपी की ओर से दिया गया है। स्टॉल में मोदी का मुखौटा लगाकर आते-जाते लोगों को फ्री में चाय के साथ अटल जी का…
Read Moreवोदका पीने वाले बचते हैं, रम वाले फंसते हैं
आरटीओ विभाग का प्रवर्तन दल शराबी चालकों की पहचान उनके मुंह सूंघ कर करता है। ऐसे में वोदका, जिन और सिंगल माल्ट के शौकीन तो कार्रवाई से बच जाते हैं, क्योंकि इन तीनों ही ब्रांड से बू नहीं आती। इसके विपरीत रम पीने वाला फंस जाता है। आपके मन में सवाल आ सकता है कि विभाग मुंह सूंघकर पीने वाले की पहचान करता क्यों है? वह इसलिए क्योंकि आरटीओ खाली हाथ है। शासन को एल्कोहल मीटर के लिए लिखे जाने के बावजूद उन्हें यह मुहैया नहीं कराए गए। पुलिस है…
Read Moreपौड़ी में खामोशी से ‘थम’ गई रोमांच की रफ्तार
उत्तराखंड पर्यटन और हिमालयन मोटर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से राज्य के विभिन्न जनपदों से गुजरी एडवेंचर कार रैली पौड़ी जिले में औपचारिकता निभाती नजर आई। चिलरखाल-लालढांग वन मोटर मार्ग से गुजरने की अनुमति न मिलने से इस एडवेंचर रैली का दुगड्डा में औपचारिक समापन कर दिया गया। सुबह 11 बजे पहली कार गर्जिया से नैनीडांडा होते हुए दुगड्डा पहुंची। लगी रही लोगों की भीड़ यहां कार रैली को देखने के लिए लोगों की भीड़ तो लगी रही, मगर सरकारी मशीनरी का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं रहा। दुगड्डा से…
Read Moreधूप ने दी राहत पर ठंडी हवाओं ने कंपाए हाड़
दूनवासियों को धूप की वजह से मंगलवार को राहत रही, लेकिन दोपहर बाद चली ठंडी हवाओं ने हाड़ कंपा दिए। तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। वहीं अधिकतम तापमान में तकरीबन आठ डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 97, जबकि न्यूनतम 49 रहा। कोहरे की संभावना प्रदेश भर में बुधवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है। मैदानी क्षेत्रों खास तौर पर हरिद्वार, उधमसिंह नगर में कोहरा बढ़ने की संभावना है। टिहरी समेत कई क्षेत्रों में पाला पड़ सकता है। दून में मौसम सूखा…
Read Moreपांच घंटे लाइन में लगे, फिर भी नहीं हुआ जुगाड़
करीब एक माह के बाद मंगलवार को मंदिर मार्ग पर पहुंचे रसोई गैस सिलेंडर के ट्रक पर उपभोक्ता टूट पडे़। लाइन में लगे उपभोक्ताओं की संख्या की तुलतना में सिलेंडर कम संख्या में पहुंचे थे। कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। अब बुधवार को भी मंदिर मार्ग पर ही रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण होगा। सुबह ही लग गई लाइन मंदिर मार्ग पर सर्वोदय मोहल्ला, गोपेश्वर गांव, गोपीनाथ मंदिर क्षेत्र और बैतरणी क्षेत्र के उभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण होता है। मंगलवार को लोग इस कड़ाके की ठंड…
Read Moreनियुक्ति के लिए 26 से करेंगे आंदोलन
घनसाली (टिहरी)। टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रशिक्षितों ने शिक्षकों के 6500 पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई और मांग पूरी न होेने पर 26 दिसंबर से आमरण अनशन करने के साथ प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रशिक्षितों ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण वह अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के बावजूद बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन सरकार नियुक्ति नहीं कर रही है। बैठक में मक्खन सिंह नेगी, किशन वेदवाल, विजय, शीशपाल, आनंद सिंह और रश्मि नेगी आदि…
Read Moreछात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
टनकपुर। दयानंद इंटर कालेज का आमबाग गांव में सात दिवसीय एनएसएस शिविर जारी है। दूसरे दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। ग्रामीणों को रक्तदान और नशा उन्मूलन के प्रति सजग किया। राउमावि आमबाग में चल रहे शिविर के श्रम सत्र में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी प्रभा राजपूत के दिशा-निर्देशन में विद्यालय प्रांगण और आस-पास सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि शिविर में रक्तदान, पर्यावरण, वृद्धावस्था पेंशन, बीपीएल परिवारों का सर्वे, नशा उन्मूलन, बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला समन्वयक करम…
Read More