लाखों रुपये लेकर बैंक का एजेंट फरार

काशीपुर। कोऑपरेटिव बैंक का एक एजेंट दर्जनों खाताधारकों का लाखों रुपए लेकर फरार हो गया। जब खाताधारक बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके एकाउंट में रुपए जमा नहीं हो रहे थे। इस पर दर्जनों खाताधारकों ने बैंक में जमकर हंगामा काटा। साथ ही बैंक प्रबंधन पर भी इस मामले में संलिप्त होने का आरोप लगाया। मोहल्ला सिंघान में अग्रवाल सभा के निकट काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक शाखा के दर्जनों खाताधारकों ने सोमवार को बैंक खुलते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि बैंक का कलेक्शन एजेंट काशीपुर निवासी…

Read More

दुराचार के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

पुरोला। किशोरी से दुराचार के आरोपी लमकोटी गांव निवासी किरेंद्र सिंह ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। 10 दिसंबर को एक शादी समारोह में गई किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया था। डीएम के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने भादंसं की धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी के मेडिकल परीक्षण में दुराचार की पुष्टि हुई थी लेकिन राजस्व पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। सोमवार को आरोपी ने सिविल जज जूनियर…

Read More

मोदी रैली में क्यों नहीं चली एलईडी, ‘चुप’ हुआ माईक?

राजधानी देहरादून में विगत पंद्रह दिसंबर को भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली में माईक की व्यवस्था खराब होने और चौराहों पर एलईडी स्क्रीन नहीं चलने के मामले में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जांच बैठा दी है। पूर्व मंत्री खजानदास को इसके लिए जांच अधिकारी नामित करते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई है। काम का बंटाधार होने के बावजूद भुगतान हो गया। मोदी की रैली में यही सब कुछ हुआ। मामले में जांच  प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने शंखनाद रैली में माईक सिस्टम…

Read More

मोदी रैली में क्यों नहीं चली एलईडी, ‘चुप’ हुआ माईक?

राजधानी देहरादून में विगत पंद्रह दिसंबर को भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली में माईक की व्यवस्था खराब होने और चौराहों पर एलईडी स्क्रीन नहीं चलने के मामले में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जांच बैठा दी है। पूर्व मंत्री खजानदास को इसके लिए जांच अधिकारी नामित करते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई है। काम का बंटाधार होने के बावजूद भुगतान हो गया। मोदी की रैली में यही सब कुछ हुआ। मामले में जांच  प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने शंखनाद रैली में माईक सिस्टम…

Read More

विकास पर ब्रेक न लगा दें बिजली-पानी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की खबर से सबसे ज्यादा खुशी दिल्ली के आम लोगों को हुई है। क्योंकि आप के दावे के अनुसार बिजली कीमत में 50 फीसदी की कमी और 700 लीटर पानी प्रतिदिन मुफ्त मिलेगा। लेकिन दावे पूरे करने के चक्कर में आप के लिए किए जा रहे अन्य विकास कार्यों पर कहीं ग्रहण न लग जाये। विशेषज्ञों का मानना है कि तीन से चार महीने में दावा पूरा करने के लिए सब्सिडी एकमात्र विकल्प है। दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य…

Read More

बिजली कंपनियों पर टीम केजरीवाल का पहला बाउंसर

दिल्ली में सरकार बनाने की घोषणा के साथ टीम केजरीवाल ने बिजली कंपनियों पर नकेल कसने की कोशिश शुरू कर दी है। पहली नजर रोहिणी पावर प्लांट पर है। पार्टी का आरोप है कि बगैर उत्पादन के बिजली कंपनी करोड़ों रुपये की बिजली खरीद रही है। यही नहीं, कंपनियों के बहीखाते की भी टीम केजरीवाल बारीकी से तफ्तीश कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि रोहिणी पावर प्लांट में 2010 से बिजली का उत्पादन नहीं हुआ है। लेकिन पिछले दो वित्तीय वर्षों में बिजली कंपनी…

Read More

केजरीवाल की वजह से दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूले

अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पद को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल से सुरक्षा लेने का आग्रह किया था। सोमवार को सुरक्षा लेने से अरविंद के मना करने के बाद पुलिस मंगलवार को फिर सुरक्षा लेने के लिए उनसे आग्रह करेगी। दूसरी तरफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अगर केजरीवाल सुरक्षा नहीं लेते हैं तो गृहमंत्रालय को सारे हालातों से अवगत कराया जाएगा। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) जेके शर्मा ने बताया…

Read More

EXCLUSIVE: CM बनते ही यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने कुछ ही समय में देश की राजनीति के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले हैं। पार्टी बनाने के महज एक वर्ष के बाद वह सत्ता पर काबिज होने में कामयाब हो गए। इतना ही नहीं, उन्होंने 15 वर्ष से दिल्ली को चला रही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को चुनाव में हरा दिया। इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले मुख्यमंत्री को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। टीम केजरीवाल ने मारा पहला बाउंसर इस 26 दिसंबर को देश में ऐसा पहली बार…

Read More

हरीश रावत को नहीं पसंद हैं ये तीन

नगर निगम हरिद्वार में मनोनीत दस पार्षदों में से तीन नाम केंद्रीय मंत्री हरीश रावत गुट को रास नहीं आए। इस गुट के विरोध के कारण ही अंतिम समय में पूरी सूची पर ब्रेक लगा। पढ़ें, सिलेंडर के चक्कर में पह‌ुंच गया हवालात कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रदीप अग्रवाल, खुशीराम रतूड़ी एवं राजीव पालीवाल वे तीन नाम है, जिन्हें हरीश रावत गुट हजम नहीं कर पा रहा है। इसलिए है आपत्त‌ि शनिवार को आर्यनगर क्षेत्र के आयोजित हरीश रावत के कार्यक्रम के दौरान ही यह बात खुलकर सामने आई। इन…

Read More

बर्फ की बहार से तलहटी हुई मखमली

जौनसार बावर की ऊंची पहाड़ियों के साथ ही तलहटी पर बसे गांवों में भी मौसम का पहला हिमपात हुआ है। बर्फबारी से जहां किसानों और बागवानों के चेहरे खिल गए हैं वहीं लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। चोटियों की चांदी को देखने के लिए पर्यटकों ने क्षेत्र का रुख कर लिया है। बर्फ से लकदक पहाड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। छाया रहा कोहरा चकराता छावनी क्षेत्र दिनभर कोहरे की आगोश में रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे।…

Read More