दुराचार के आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

पुरोला। किशोरी से दुराचार के आरोपी लमकोटी गांव निवासी किरेंद्र सिंह ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। 10 दिसंबर को एक शादी समारोह में गई किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया था। डीएम के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने भादंसं की धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी के मेडिकल परीक्षण में दुराचार की पुष्टि हुई थी लेकिन राजस्व पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। सोमवार को आरोपी ने सिविल जज जूनियर डिविजन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि न्यायालय में पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए महिला पुलिस की व्यवस्था की जा रही है।

Related posts