डिप्टी डायरेक्टर के घर सीबीआई का छापा

बुधवार को सीबीआई ने प्रर्वतन निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर परिक्षित कुमार के घर छापा मारा। बुधवार को सीबीआई ने परिक्षित कुमार ‌की नैमी रोड स्थित पर आवास पर छापा मार कर कई दस्तावेज और रकम जब्त की। मुकदमा दर्ज परिक्षित पर सीबीआई द्वारा आय से अधिक संपत्ति रखने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी के तहत छापेमारी की कार्रवाई की गई। इससे पहले परिक्षित डालनवाला में इंस्पेक्टर रह चुके हैं। वह एक साल से प्रतिनियुक्ति पर प्रर्वतन निदेशालय में तैनात हैं।

Read More

चमोली ने झेला केदारनाथ से बड़ी आपदा का दर्द

उत्तराखंड में बीते जून माह में आई केदारनाथ त्रासदी की गूंज सारे संसार में हुई। बड़ी संख्या में लोग इसमें हताहत हुए। चमोली ने झेली आपदा कई का आज तक भी पता नहीं। लेकिन, मारुति सुजुकी के पूर्व सीएमडी और कार्नेशन आटो के सीईओ जगदीश खट्टर की मानें तो 1970 में चमोली ने इससे भी बड़ी आपदा झेली थी। यह बात अलग है कि उस वक्त मीडिया का कोई बड़ा नेटवर्क नहीं था, लिहाजा वह गुम होकर रह गई। खट्टर उस वक्त उत्तराखंड के चमोली में बतौर डीएम तैनात थे।…

Read More

छात्राें ने किया गांव का सर्वे

टनकपुर। दयानंद इंटर कालेज का विशेष एनएसएस शिविर जारी है। छात्र-छात्राओं ने आमबाग गांव में वृद्धावस्था पेंशन, स्वैच्छिक रक्तदानदाता, बीपीएल परिवारों का सर्वे किया। रापूमावि आमबाग में लगे शिविर में मंगलवार को श्रम सत्र में छात्र-छात्राओं ने गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि होम्योपैथिक चिकित्सक डा. देवी दत्त जोशी और डा. एमके खान ने स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं ने देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। इस…

Read More

नौकरी के लिए 40 वर्ष ही रहे आयु

चिन्यालीसौड़। सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा 40 वर्ष से घटाकर 35 वर्ष किए जाने से बेरोजगारों में रोष व्याप्त है। बेरोजगारों ने सरकार से आयु सीमा को यथावत रखने की मांग की है। सीएम को भेजे ज्ञापन में बेरोजगारों ने बताया कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में आयु सीमा 40 से घटाकर 35 वर्ष करना न्यायोचित नहीं है। इससे 35 की आयु पार कर चुके हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी। ज्ञापन में मनोज थपलियाल, अभीष रावत, पदमेंद्र रौथाण, राजीव सेमवाल…

Read More

भूकंप के झटके से दहला उत्तरकाशी

बुधवार सुबह 8:27 बजे आए भूकंप के तेज झटके ने आपदा की मार से त्रस्त उत्तरकाशी को दहला कर रख दिया। इसी साल जनपद में भूकंप के चार तेज झटके महसूस किए जा चुके हैं। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन में बसे उत्तरकाशी जनपद में दहशत व्याप्त है। केंद्र मोरी तथा हिमाचल प्रदेश की सीमा बुधवार सुबह 8:27 बजे जिले के विभिन्न हिस्सों में भूकंप का तेज झटका आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र मोरी…

Read More

छावनी परिषद में शीघ्र लागू हो सकती है तबादला नीति

रानीखेत। छावनी परिषदों में कर्मचारियों की तबादला नीति पर शीघ्र अमल हो सकता है। देश के रक्षा राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने इसके संकेत दे दिए हैं। दिल्ली में ऑल इंडिया कैंटोनमेंट बोर्ड उपाध्यक्ष और सदस्य एसोसिएशन के द्वितीय सम्मेलन से भाग लेकर लौटे स्थानीय कैंट के उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि रक्षा मंत्री ने नई भूमि नीति भी लागू करने का आश्वासन दिया है। कैंट में नागरिकों को भूमि के पूरे अधिकार नहीं मिल सके हैं। जिस कारण समय-समय पर यह मांग उठती रही है। छावनी परिषद…

Read More

अतिक्रमण तोड़ने पहुंचे प्रशासन को झेलना पड़ा विरोध

ताड़ीखेत। अतिक्रमण तोड़ने ताड़ीखेत पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट रवि झा और उनकी टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सुबह जैसे ही कर्मचारियों ने सड़क किनारे बने पक्के निर्माणों को तोड़ना शुरू किया तो लोगों में आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और जुलूस निकाला। लोगों ने प्रशासन पर तानाशाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के निर्माण तोड़ना तर्कसंगत नहीं है। विरोध के बावजूद प्रशासन ने सड़क कि नारे बनी दो स्लेब को तोड़ा। इस मसले पर संयुक्त…

Read More

खास’ को न्योता नहीं, आम आदमी के बीच लेंगे शपथ

अरविंद केजरीवाल अपने गुरु अन्ना हजारे समेत देश की किसी भी शख्सियत को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं भेजेंगे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला समारोह आम होगा। इसमें कोई भी व्यक्ति खास नहीं रहेगा। पार्टी का मनाना है कि सारी तैयारियां उपराज्यपाल की निगरानी में हो रही हैं जिसमें पार्टी कोई दखल नहीं देगी। पार्टी की तरफ से राजनिवास को कोई मांग पत्र भी नहीं भेजा गया है। पूरा समारोह दिल्ली वासियों के लिए खुला रहेगा। हर कोई…

Read More

एसडी पब्लिक स्कूल कीर्ति नगर की मान्यता रद्द

शिक्षा निदेशालय ने कीर्ति नगर स्थित निजी स्कूल एसडी पब्लिक स्कूल की मान्यता को रद्द कर दिया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। मान्यता रद्द होने के साथ ही स्कूल सत्र 2014-15 के लिए दाखिले नहीं कर सकता है। फिलहाल स्कूल में जो बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्हें पास के ही किसी सरकारी स्कूल में समायोजित किया जाएगा। स्कूल को निदेशालय की ओर से 14 जनवरी 2013 को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस में स्कूल प्रबंधन से…

Read More

AAP से किसको लग रहा है डर?

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की हर जगह चर्चा जरूर चल रही है, लेकिन सरकारी कर्यालयों में अलग तरह की चर्चा है। अधिकारी सहमे हैं तो कर्मचारी खुश हैं। अधिकारियों को लग रहा न जाने किस तरह की उठापटक नई सरकार कर देगी। उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों का कहना है कि देखो और इंतजार करो। सबसे ज्यादा खुशी उन कर्मचारियों में है जो एक दशक से अधिक समय से अस्पतालों में अनुबंध पर काम कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में करीब चार हजार कर्मचारी अनुबंध पर हैं। इसमें…

Read More