नौकरी के लिए 40 वर्ष ही रहे आयु

चिन्यालीसौड़। सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा 40 वर्ष से घटाकर 35 वर्ष किए जाने से बेरोजगारों में रोष व्याप्त है। बेरोजगारों ने सरकार से आयु सीमा को यथावत रखने की मांग की है। सीएम को भेजे ज्ञापन में बेरोजगारों ने बताया कि प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में आयु सीमा 40 से घटाकर 35 वर्ष करना न्यायोचित नहीं है। इससे 35 की आयु पार कर चुके हजारों बेरोजगारों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी। ज्ञापन में मनोज थपलियाल, अभीष रावत, पदमेंद्र रौथाण, राजीव सेमवाल और रूप सिंह रावत समेत कई बेरोजगारों के हस्ताक्षर हैं।

Related posts