रुद्रप्रयाग। बीआरओ के अधीन सड़कों को छीनने के मामले में प्रदेश सरकार के रोल बैक करने से जनपदवासी खुश हैं। विपक्षी दल भाजपा सहित अन्य लोगों ने इसे जनता की जीत बताया है। बता दें कि बीआरओ पर सुस्ती का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार उत्तराखंड में बीआरओ की अधीन सड़कों को छीनकर लोनिवि को देने की योजना बना रही थी। इस बाबत केंद्र सरकार से भी वार्ता की गई थी। लेकिन शुरू से सरकार के इस निर्णय का लोग विरोध करते आ रहे थे। ‘अमर उजाला’ की ओर से…
Read MoreCategory: National News
सांस्कृतिक समारोह में पर्वतीय गीतों की धूम
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में कुमाऊंनी-गढ़वाली संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम हुए। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन विधायक चंदनराम दास और पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने सांस्कृतिक समारोह की इस परंपरा की प्रशंसा की। छात्र-छात्राओं ने पर्वतीय संस्कृति पर आधारित कई कार्यक्रम पेश किए। कुमाऊंनी युगल नृत्य, नेपाली नृत्य, गढ़वाली नृत्य, राजस्थानी नृत्य और हास्य नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. एससी पंत और संचालन डा. चंद्रा…
Read Moreग्राम प्रहरियों ने शुरू किया बेमियादी धरना
पिथौरागढ़। मात्र 200 रुपए मासिक मानदेय में काम कर रहे जिले के ग्राम प्रहरियों ने मंगलवार से यहां कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। ग्राम प्रहरियों की मांग है कि उनको नियमित सेवा में लिया जाए, योग्यता के अनुसार राजस्व विभाग में समायोजन किया जाए, बोनस तथा अन्य भत्तों की सुविधा दी जाए और हर ग्राम प्रहरी को वर्दी प्रदान की जाए। ग्राम प्रहरियों ने गत छह दिसंबर को प्रशासन को यह अल्टीमेटम दिया था कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।…
Read Moreकांग्रेस का 20 माह का कार्यकाल विकास विरोधी : चुफाल
पिथौरागढ़। विधायक विशन सिंह चुफाल ने कांग्रेस सरकार के 20 माह के कार्यकाल को विफल और विकास विरोधी बताया है। प्रदेश सरकार पर भाजपा के शासनकाल में स्वीकृत विकास कार्यों को धन अवमुक्त नहीं करने का आरोप लगाते हुए विधायक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश विकास की दृष्टि से 10 वर्ष पीछे चला गया है। पत्रकार वार्ता में डीडीहाट के विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कई बार आवाज उठाने के बाद भी सरकार और सरकारी विभाग निष्क्रिय बने हैं। कहा कि भाजपा शासनकाल में…
Read Moreग्राम प्रहरियों ने शुरू किया बेमियादी धरना
पिथौरागढ़। मात्र 200 रुपए मासिक मानदेय में काम कर रहे जिले के ग्राम प्रहरियों ने मंगलवार से यहां कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। ग्राम प्रहरियों की मांग है कि उनको नियमित सेवा में लिया जाए, योग्यता के अनुसार राजस्व विभाग में समायोजन किया जाए, बोनस तथा अन्य भत्तों की सुविधा दी जाए और हर ग्राम प्रहरी को वर्दी प्रदान की जाए। ग्राम प्रहरियों ने गत छह दिसंबर को प्रशासन को यह अल्टीमेटम दिया था कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।…
Read Moreबच्चों को चौलाई के लड्डू खिलाएगी सरकार
हल्द्वानी/नैनीताल/भीमताल/रामनगर। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में टेक होम राशन योजना शुरू की है। जिलेभर में मंगलवार से यह योजना लागू हो गई। इसके तहत गर्भवती, धात्री महिलाओं को 175, तीन वर्ष तक के बच्चों को 150, अति कुपोषित बच्चों को 225 रुपये का मासिक पौष्टिक आहार मिलेगा। डीएम अरविंद सिंह ह्यांकी ने महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग की माता समिति के माध्यम से नैनीताल में योजना का शुभारंभ किया। राजकीय प्राथमिक स्कूल मल्लीताल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि बच्चों…
Read Moreसरकारी स्कूलों के लिए ‘घातक’ है विंटर वेकेशन
रुड़की के स्कूलों में विंटर वेकेशन शुरू हो गुरू जी को स्कूल की चिंता सता रही है। विंटर विकेशन के दौरान सरकारी स्कूलों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। कंप्यूटर चोरी की घटना आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल विंटर विकेशन में जनपद के 17 स्कूलों में चोरी की घटनाएं हुई थी। चोर अपने साथ एमडीएम का राशन और बर्तन आदि चोरी कर ले गए थे। साथ ही कंप्यूटर चोरी की घटना भी सामने आई थी। जनपद के सभी सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर� से पांच जनवरी तक के…
Read Moreहरिद्वार में है आसाराम के बच निकलने की कुंजी
यौन शोषण का आरोप झेल रहे धर्म गुरु आसाराम के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए उनकी ‘पाक साफ छवि’ व उन्हें ‘गहरी साजिश’ के तहत फंसा देने संबंधी साहित्य कुंभनगरी में घर घर बांटा जा रहा है। पढ़ें, चमोली ने झेला केदारनाथ से बड़ी आपदा का दर्द साहित्य में आसाराम ही नहीं हत्या व रेप के आरोप में फंसे चार धर्मगुरुओं को कोर्ट से क्लीन चिट मिलने की बात मुख्य है। देश के एक पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, मौजूदा मुख्यमंत्री, राजनेता, धर्मगुरुओं, मनोविज्ञानियों के विचार साहित्य में प्रकाशित किए गए…
Read Moreबिल में सुधार न किया तो कटवा देंगे संयोजन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार प्रखंड के ग्राम पंचायत सुनारगांव के बिजली उपभोक्ता अनियमित बिल आने से परेशान हैं। समय पर रीडिंग न होने के कारण उन्हें एकमुश्त पांच से सात हजार के बिल भेजे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बिलों में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीणों को अपने संयोजन कटवाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सुनारगांव के उपभोक्ता राकेश सिंह, जबर सिंह, मुन्ना सिंह, रामा देवी, प्रेमा देवी आदि ने बताया कि वह हर बिल का भुगतान समय से करते आ रहे हैं, लेकिन इस माह उन्हें पांच…
Read Moreत्वै इंद्रमणी उत्तराखंड का गांधी आंखी खुजौंदी रैन
घनसाली (टिहरी)। उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणी बडोनी की 89वीं जयंती उनके गांव अखोड़ी में धूमधाम से मनाई गई। कहा गया कि अगले वर्ष से स्व. बडोनी की जयंती सांस्कृतिक दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव ने जीआईसी अखोड़ी की पांच मेधावी और निर्धन छात्राओं को स्कूल ड्रेस, पठन पाठन सामग्री के लिए दो हजार चार सौ रुपये प्रति छात्रा को दिए। मुख्य अतिथि उक्रांद के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से बडोनी को…
Read More