
घनसाली (टिहरी)। टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रशिक्षितों ने शिक्षकों के 6500 पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई और मांग पूरी न होेने पर 26 दिसंबर से आमरण अनशन करने के साथ प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रशिक्षितों ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण वह अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के बावजूद बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन सरकार नियुक्ति नहीं कर रही है। बैठक में मक्खन सिंह नेगी, किशन वेदवाल, विजय, शीशपाल, आनंद सिंह और रश्मि नेगी आदि उपस्थित थे।
