राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश को चार पदक

कुल्लू। कैनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप 2014 में कुल्लू के खिलाड़ियों ने चार कांस्य पदक जीते। कुल्लू के पिरड़ी निवासी गिमनर सिंह ने सिंगल इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा किया। टीम वर्क में भी पिरंडी निवासी गिमनर सिंह, नवीन कुमार और लवेश कुमार ने कांस्य पद हासिल किया। भोपाल (मध्यप्रदेश) में 15 से 20 जनवरी तक चली कैनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप में देश भर से करीब 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल काइकिंग एवं केनोइंग संघ के सचिव पीएस गुलेरिया की अध्यक्षता में हिमाचल टीम का गठन…

Read More

पर्यटन के रूप में विकसित होगा ललड़ी

ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी गांव को टूरिज्म सर्किट के तहत धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर एवं जलाशय का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ललड़ी में एक करोड़ रुपये की लागत से विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया जाएगा। वह ललड़ी गांव में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। अग्निहोत्री ने गांववासियों की मांग पर शमशानघाट की चाहरदीवारी, सत्संग तथा हरिजन बस्ती तक संपर्क मार्ग के निर्माण की…

Read More

10 साल में बदल दूंगा ‌सिस्‍टम: राहुल

बीते कई दिनों से आम आदमी पार्टी का निशाना बने युवराज ने आखिरकार विश्वास पर पलटवार कर दिया है। अमेठी में स्वयं सहायता समूह की म‌हिलाओं से मीटिंग करने के बाद राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं यहीं रहा हूं, यही रहूंगा।’ राहुल गांधी ने ‌कुमार विश्वास का नाम लिए बगैर कहा कि लोग आते हैं और चले जाते हैं। हालांकि, राहुल से जब आप के बारे में खुल कर बोलने को कहा गया तो उन्होंने सवाल टाल दिया। राहुल ने स्‍थानीय लोगों को अपनी उप‌लब्धियां गिनाईं और कहा कि मैं…

Read More

अखिलेश बोले, यूपी हमारी ओर है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज वाराणसी में ‘समाजवाद बचाओ, देश बनाओ’ रैली कर रहे हैं। प‌‌ढ़िए, रैली की लाइव अपडेट्स- 1:13 सपा के कद्दावर मंत्री आजम खां मंच पर पहुंचे। 1:11 अखिलेश ने कहा कि दिल्ली में हमारी ताकत और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश की निगाहें यूपी पर टिकी हैं। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली की राजनीति में सपा अहम भूमिका निभाएगी। 1:05 अखिलेश यादव ने हुंकार भ्‍ारते हुए कहा कि सपा पत्‍थर के स्मारक नहीं बनवा रही है। उन्होंने कहा, सपा सरकार ने…

Read More

दस कर्मचारी पदोन्नत, काले बिल्ले उतारे

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय की जेसीसी ने बुधवार प्रशासन की ओर से दस कर्मचारियों की पदोन्नति के बाद काले बिल्ले उतार दिए। इसके साथ ही धरने और विरोध रैली को जारी रखने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि इस बार कर्मचारी प्रशासन के किसी आश्वासन पर नहीं बल्कि अधिसूचना जारी होने के बाद ही आंदोलन टालेंगे। अपने धरने और विरोध प्रदर्शन को प्रशासन के साथ सफल बैठक के बावजूद बुधवार को जारी रखा। वीरवार को भी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं की मांगों पर…

Read More

एक नोट-कमल को वोट अभियान 27 से

शिमला। मिशन मोदी के लिए हिमाचल भाजपा अपने राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक नोट-कमल को वोट’ की शुरुआत 27 जनवरी को करेगी। 27 जनवरी को शिमला में भाजपा प्रदेश प्रभारी बलवीर पुंज और सुरेश भारद्वाज, हमीरपुर में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल तथा जिला प्रभारी विरेंद्र कंवर, पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार तथा जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, ऊना में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, बिलासपुर में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर तथा जिला प्रभारी प्रवीण शर्मा, मंडी में विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, देहरा जिला में रविंद्र रवि और जिला प्रभारी…

Read More

करोड़ों के प्लान पर आज मुहर!

शिमला। प्रदेश में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की राज्य स्तरीय काउंसिल की पहली बैठक वीरवार को धर्मशाला में होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास के लिए 850 करोड़ के प्रोजेक्ट पर मुहर लग सकती है। प्रदेश के 72 कॉलेजों, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, दो इंजीनियरिंग कॉलेजों के विकास सहित नए संस्थान खोलने का प्रस्ताव इस प्लान में शामिल है। परिषद की मंजूरी के बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसका प्लान तैयार कर केेंद्र को 30 जनवरी से पहले दिल्ली…

Read More

सरकार के पास क्या 55 हजार भी नहीं!

शिमला। क्या हिमाचल सरकार और शिक्षा विभाग के पास 55 हजार रुपये भी नहीं। राज्य स्तरीय एनसीसी कैंप न होने से यह सवाल खड़ा हो रहा है। बजट की कमी से एनसीसी के कई कैडेट राज्य स्तरीय गणतंत्र समारोह में हिस्सा लेने से चूक गए हैं। सरकारी तंत्र की उदासीनता का खामियाजा इन्हें सीधे तौर पर भुगतना पड़ा है। सवाल है कि यदि केंद्र ने बजट नहीं दिया तो क्या राज्य सरकार अपनी प्रतिभाओं के लिए 55 हजार रुपये भी खर्च नहीं कर सकती थी। शिक्षा विभाग ने दो टूक…

Read More

कांता की नियुक्ति, सुनीता को मिली पदोन्नति

घुमारवीं (बिलासपुर)। लोकसभा चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस ने संगठन में भी फेरबदल शुरू कर दिया है। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी के गृह हलके में महिला कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष को पदोन्नत जिला कार्यकारिणी में सचिव का दायित्व सौंपा है तो पंतेहड़ा पंचायत की प्रधान कांता देवी को ब्लॉक महिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई। इस नियुक्ति को कई नजरिए से देखा जा रहा है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि दोनों ही नियुक्तियां हाईकमान को विश्वास में लेने के बाद की गई है। घुमारवीं विधानसभा…

Read More

ज्वालामुखी मंदिर में पांडुलिपियों के संरक्षण पर सवाल

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 200 वर्ष पुरानी पाकिस्तान से लाई गई पांडुलिपियों को मोदी भवन से हटा दिया गया है। इन पांडुलिपियोें में दीमक लग गई थी। अब सवाल यह भी उठा है कि शेष बची पांडुलिपियों की सुध अब कौन लेगा।  17 जनवरी के अंक में प्रमुखता से पांडुलिपियों की दुर्दशा के मुद्दे को प्रकाशित किया था। इसके बाद भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक अरुण कुमार ने जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि जिला भाषा अधिकारी मंदिर में पांडुलिपियों का जायजा लें…

Read More