अखिलेश बोले, यूपी हमारी ओर है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज वाराणसी में ‘समाजवाद बचाओ, देश बनाओ’ रैली कर रहे हैं। प‌‌ढ़िए, रैली की लाइव अपडेट्स-

1:13 सपा के कद्दावर मंत्री आजम खां मंच पर पहुंचे।

1:11 अखिलेश ने कहा कि दिल्ली में हमारी ताकत और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश की निगाहें यूपी पर टिकी हैं। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली की राजनीति में सपा अहम भूमिका निभाएगी।

1:05 अखिलेश यादव ने हुंकार भ्‍ारते हुए कहा कि सपा पत्‍थर के स्मारक नहीं बनवा रही है। उन्होंने कहा, सपा सरकार ने जितने मेडिकल कालेज खोले हैं, उतने किसी और सरकार ने नहीं शुरू किए। आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज मुलायम सिंह यादव की देन है।

1:02 यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भारी भीड़ को देखकर कहा कि आप लोगों ने यह संदेश दे दिया है कि आने वाले दिनों में सपा की भूमिका और भी सशक्त होने वाली है।

12.57 रैली में तीन लाख लोगों की भी़ड़ उमड़ी। मंच पर मुलायम और अखिलेश के साथ आजम खां भी मौजूद हैं।

12.56 समाजवादी पार्टी की रैली में कार्यकर्ता लाल किले जैसी होर्डिंग लेकर पहुंचे। मायावती की लखनऊ रैली में बसपा कार्यकर्ता भी ऐसी ही हो‌‌र्डिंग लेकर पहुंचे थे।

12.30 मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव बाबतपुर हवाई अड्डे से रैली स्‍थल की ओर रवाना हो गए हैं। रैली रामनगर में हो रही है।

12.00 समाजवादी पार्टी की रैली में उमड़े कार्यकर्ता। सपा नेताओं ने दावा किया है कि रैली में 13 लाख लोग इकट्ठा होंगे।

mualaym singh yadav

मुलायम की रैली अब तक की तैयारियां-
समाजवादी पार्टी ने रैली को ‘समाजवाद बचाओ, देश बनाओ’ नाम दिया है। रैली में शामिल होने के लिए पूर्वांचल के दस जिलों की 12 संसदीय सीटों के समर्थकों को बुलाया गया है।

नेताओं के लिए 30 गुणे 60 फुट का मंच तैयार किया गया है। दो लाख कुर्सियां सजाई गई हैं। स्‍थानीय नेता रैली में 13 लाख की भीड़ जमा होने का दावा कर रहे हैं।

रैली को मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री आजम खां, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री कुछ विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

Related posts