कड़की में फंसा तेंदुआ, मौत

देहरा देहरा: देहरा के समीपवर्ती क्षेत्र जम्बल बस्सी में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब वन्य प्राणी कानून से बेखौफ किसी शिकारी द्वारा जंगली जानवर को पकडऩे के लिए खेत में लगाई कड़की में तेंदुआ फंसा मिला। खबर मिलते ही वन व वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंच गए। तेंदुए को पकडऩे के लिए हमीरपुर स्थित वन्य प्राणी विभाग से विशेषज्ञों को यहां बुलाया गया तथा उन्होंने उसे ट्रैकुलाइज गन से शॉट चला बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया। बाद में वे…

Read More

महिला ने लगाई नहर में छलांग

सुंदरनगर सुरक्षा कर्मियों द्वारा बचा लिया गया महिला को सुंदरनगर: बीएसएल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने कंट्रोल गेट के समीप नहर में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोशिश की लेकिन कंट्रोल गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसके इरादों को विफल कर दिया।  जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे के करीब एक विवाहित महिला भोजपुर बस स्टैंड की तरफ  से पैदल आई और उसने कंट्रोल गेट से तकरीबन 100 फुट दूर सीढिय़ों से नीचे उतर कर एकाएक नहर में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही…

Read More

आईजीएमसी के समीप विस्फोट से दहशत

शिमला | शिमला: प्रदेश स्तरीय आईजीएमसी अस्पताल के समीप सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे लैफ्टिनैंट कर्नल विकास के आवास पर हुए विस्फोट से दहशत फैल गई। यह विस्फोट लैफ्टिनैंट कर्नल के आवास से एकत्रित किए गए कूड़े में हुआ जिसकी चपेट में 4 लोग आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जिस स्थान पर यह विस्फोट हुआ, वहां पर लैफ्टिनैंट कर्नल के आवास से कूड़ा एकत्र करने के बाद इसे जलाया जा रहा था। कूड़े में आग लगने के कुछ ही…

Read More

पालकवाह में छात्रों से भरी बस पलटी

ऊना | 20 विद्यार्थियों  सहित एक शिक्षिका घायल ऊना: हरोली क्षेत्र के पालकवाह में निजी स्कूल की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 20 विद्यार्थी घायल हो गए हैं। सुबह के समय हुए इस हादसे में घायल नौनिहालों को जख्मी हालत में हरोली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया। इस हादसे में 4 विद्यार्थियों  सहित एक शिक्षिका को गहरी चोटें पहुंची हैं जबकि बाकी विद्यार्थियों  को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर हादसा…

Read More

दिल्ली कैबिनेट ने दी जनलोकपाल बिल 2014 को मंजूरी

[–] Text [+] नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार को बड़ी कामयाब मिली है।  दिल्ली कैबिनेट ने जनलोकपाल विधेयक को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में खुद ट्वीट करके जानकारी दी। इसका नाम बदल कर दिल्ली लोकपाल कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदीया ने जानकारी देते हुए इसे दिल्ली सरकार की बड़ी सफलता बताया। जानकारी के अनुसार दिल्ली जनलोकपाल बिल 2014 को दिल्ली की कैबिनेट ने पास कर दिया है। इसे अब सीधा विधानसभा में भेजा जाएगा और मंजूरी के लिए केंद्र…

Read More

‘‍AAP के विधायक को करोड़ों का ऑफर’

दिल्ली केजरीवाल की पार्टी ने साधा निशाना भाजपा की तरफ से पीएम पद के दावेदार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ रैली में अपने हमलों का मुंह ज्यादातर वक्‍त कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तरफ रखा, लेकिन बीच-बीच में वह दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को भी लपेट गए। आम आदमी पार्टी ने एक दिन बाद नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। पार्टी ने इल्जाम लगाया कि ‌राजधानी में उसके विधायकों के बगावत पर उतरने की जो कहानी बनाई जा रही है, वह कुछ और नहीं…

Read More

साल में 12 एल.पी.जी. सिलैंडर का बाली ने किया स्वागत

शिमला: हिमाचल प्रदेश परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री जी. एस.  बाली ने उपदानयुक्त एल.पी.जी. सिलैंडर के 1 साल के कोटे को 9 से बढ़ाकर 12 करने के लिए केंद्र सरकार, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भोगौलिक स्थिति तथा प्रदेश की जनता के हितों के मध्यनजर उन्होने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष यह मामला उठाया था। बाली ने कहा कि भारत सरकार ने हाल ही में उपदानयुक्त…

Read More

झंझट खत्म, पैन कार्ड बनवाना हुआ आसान

नई दिल्ली संबंधित ख़बरें केंद्र सरकार ने पैन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में तीन फरवरी से किए जाने वाले बदलाव को फिलहाल टाल दिया है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी अपने बयान में कहा कि इस संबंध में 16 जनवरी को बदलाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब इस बदलाव को टाला जा रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि अगले आदेश तक पुरानी प्रक्रिया जारी रहेगी। इस संबंध में पैन सेवा प्रदाताओं को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। सरकार ने पैन कार्ड…

Read More

आप लड़ेगी 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव

नई दिल्ली राजनीतिक अपराध व भ्रष्टाचार चुनावी मुद्दा आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अपराध और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए 350 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उम्मीवार तय करने के दौरान मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी किसी भी अपराधी, भ्रष्टाचारी और चरित्रहीन को टिकट नहीं देगी इसके लिए ‘आप’ की कार्यकारणी ने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करने पर विचार-विमर्श किया।

Read More

लोकसभा चुनाव के लिए ये होगी भाजपा की रणनीति

पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने की कवायद आम चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की बातों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने रूपरेखा तैयार कर ली है। पार्टी ने युवा मोर्चा और महिला मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों ही मोर्चा को चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने को कहा गया है। इसके अलावा पार्टी ने अपने अन्य…

Read More