बहुत अटकलें लगाए जाने के बाद आखिरकार मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब तक की खबरों के मुताबिक सत्यपाल सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल को इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे को सत्यपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सत्यपाल सिंह वर्ष 2015 में रिटायर होने वाले थे। यह बात भी कही जा रही है कि सत्यपाल सिंह ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ कई बैठकें की हैं। खबर है कि…
Read MoreCategory: National News
सरकारी बाबू के घर से निकली रुपयों की ‘खान’
अरबपति निकला एमपी का अफसर मध्य प्रदेश में लोकायुक्त ने जब भोपाल के एक ज्वाइंट डायरेक्टर (राजस्व) के घर छापा मारा तो उसके पास दो कारखाने थे, होटल था, नौ आवासीय प्लॉट थे, मकान थे, जमीनें थी। वह करीब सौ करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक निकला। लोकायुक्त के अधिकारियों का कहना है कि अभी मामला विवेचनाधीन है। एक दिन पहले ही उज्जैन में लोकायुक्त छापे में एक पटवारी के यहां से करोड़ों की संपत्ति बरामद हुई थी। ये घटनाएं मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की स्थिति बयान…
Read Moreकांग्रेस ने दिग्विजय और मधुसूदन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया
नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए आज घोषित किये गये पांच उम्मीदवारों में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और मधुसूदन मिस्त्री शामिल हैं लेकिन इस बात को लेकर रहस्य अभी भी बना हुआ है कि क्या दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जायेगा या नहीं। पार्टी ने अभी हरियाणा और असम से राज्यसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। दीक्षित को हरियाणा या हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा भेजने को लेकर चर्चायें चल रही हैं। हालांकि पार्टी ने कल हिमाचल प्रदेश से…
Read Moreअगले साल अमेठी चौक पर मनेगा गणतंत्र दिवस : विश्वास
मेठी: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि अगर 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत हासिल होती है तो अगले वर्ष गणतंत्र दिवस पर अमेठी चौक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कुमार विश्वास गणतंत्र दिवस पर दिनभर अमेठी क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, बेरोजगारी और खराब सड़कें प्रमुख समस्याएं हैं। टीकरी पहुंचे कुमार विश्वास ने एक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद कहा कि असली गणतंत्र का मतलब जनता के हाथों में सर्वशक्ति होना…
Read Moreझारखंड: गिरिडीह में नक्सली हमला, 12 सुरक्षाकर्मी घायल
रांची: झारखंड के गिरीडीह जिले में नक्सलियों ने आज कई आईईडी विस्फोट किए जिनमें 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हमले की चपेट में आए सुरक्षाकर्मी माओवादियों द्वारा अपहृत किए गए चार लोगों की तलाश कर रहे थे। यहां मुख्यालय आ रही प्रारंभिक खबरों में कहा गया है कि जिले के डोलकटा क्षेत्र में उस समय करीब सात आईईडी विस्फोट हुए जब सुरक्षाकर्मी तलाशी अभियान चला रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य पुलिस के चार सुरक्षाकर्मी और सीआरपीएफ के आठ सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।
Read Moreलालू और राहुल के बीच समझौता, मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
पटना: बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर लोकसभा चुनाव लडेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि नई दिल्ली में इस संबंध में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बीच आज हुई बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी है। दोनों दलों ने राज्य की सभी सीटों पर मिलकर लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और पिछले चुनाव में राजद को चार तथा कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर विजय हासिल हुई थी। सूत्रों के…
Read Moreकांग्रेस को उद्घाटनों का शौक
भोरंज (हमीरपुर)। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक आईडी धीमान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्घाटनों का इतना ही शौक है तो खुद भवन तैयार करवाएं। उसके बाद भवनों का उद्घाटन करें। भोरंज में मिनी सचिवालय का काम अधूरा होते हुए भी कांग्रेस ने उद्घाटन कर दिया। उद्घाटन के तीन माह बाद भी भवन में एक भी कार्यालय शिफ्ट नहीं हो पाया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जल्दबाजी में भवन का उद्घाटन किया है। धीमान टिक्करी मिन्हासां पंचायत में सुंगरवाड़ में…
Read Moreसड़क, स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सोमवार को सांसद प्रतिभा सिंह ने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया। उन्होंने लांगणा में 40 लाख की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, तुलाह में तीन लाख से निर्मित पंचायत भवन की दूसरी मंजिल और पंजालग में 4.75 लाख से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। लांगणा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने…
Read Moreलांगणा में प्रतिभा सिंह को दिखाए काले झंडे
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत लांगणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन करने जा रही सांसद प्रतिभा सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। प्रतिभा सिंह का जोगिंद्रनगर हलके का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू हो गया है। सोमवार को सांसद प्रतिभा सिंह नवनिर्मित लांगणा पीएचसी भवन का उद्घाटन करने जा रही थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे खड़े होकर प्रतिभा सिंह के काफिले को काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं…
Read Moreमंत्री जी! तीन दिन से नहीं आए डॉक्टर
कुल्लू। अम्मा अब ठीक-ठाक है! नहीं, मंत्री जी तीन दिन से अस्पताल में डाक्टर ही नहीं आए। ऐसा कुछ नजारा तब देखने को मिला जब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गणतंत्र दिवस पर औचक निरीक्षण करने वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी पहुंचे। निरीक्षण से अस्पताल में चरमराई सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई। वन मंत्री ने गत दिनों प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले की जांच धीमी गति से करने पर स्वास्थ्य अधिकारियों को लताड़ लगाई। क्षेत्रीय अस्पताल में दिन-प्रतिदिन चरमराती व्यवस्था के चलते अस्पताल प्रशासन पर…
Read More