नई दिल्ली निर्भया के दरिंदों में से एक पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को खारिज कर दी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसी के साथ चारों दरिंदों पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और मुकेश सिंह के सभी विकल्प खत्म हो चुके हैं। पवन की दया याचिका लंबित होने के चलते ही तीन मार्च को होने वाली दरिंदों की फांसी टल गई थी। वहीं, पवन की अर्जी खारिज होने के साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी की नई तारीख…
Read MoreCategory: National News
आम आदमी पार्टी का दावा : अगर सरकार रद्द कर दे समझौते तो चार रुपये यूनिट मिल सकती है बिजली
चंडीगढ़ आप ने बिजली पर जारी किया व्हाइट पेपर और विजन डाक्यूमेंट। आरोप- कैप्टन ने बादलों की तरह निजी कंपनियों को दिया संरक्षण। बिजली के मुद्दे पर सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन, वॉकआउट। आम आदमी पार्टी ने महंगी बिजली के मुद्दे पर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को 17 पन्नों का एक श्वेत पत्र और दूरदर्शी दस्तावेज (विजन डाक्यूमेंट) जारी किया। पार्टी का दावा है कि इसमें पंजाब सरकार, बिजली विभाग और निजी बिजली कंपनियों के बारे में तथ्यों के साथ पोल खोली गई है। यह दस्तावेज…
Read Moreसिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मरीज होने की खबर ,पठानकोट में फ्लू कॉर्नर और पृथक वार्ड तैयार
पठानकोट ( पंजाब) फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में कोरोनावायरस का एक संदिग्ध मरीज होने की खबर मिली है। बुधवार सुबह खांसी और बुखार होने की वजह से वह अस्पताल में दाखिल हुआ था। जैसे ही अस्पताल के डॉक्टरों को उसमें कोरोना के लक्षण दिखे, उसे पृथक वार्ड में शिफ्ट कर टेस्ट करवाए गए। सैंपल देने के बाद मरीज बिना किसी को बताए फरार हो गया। इसके बाद सिविल सर्जन दफ्तर ने इसकी सूचना डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी फतेहगढ़ साहिब को दी। बाद में सिविल सर्जन व बस्सी पठाना के…
Read Moreसीरप पीने से एक बच्चे की मौत, दूसरा लड़ रहा जिदंगी की जंग, डॉक्टर पर केस दर्ज
राजपुरा ( पंजाब) राजपुरा के गांव घगर सराय में स्थित क्लीनिक से दवाई लेने वाला एक बच्चा किडनी संक्रमण से चंडीगढ़ के अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ ही रहा है। वहीं उसी डॉक्टर से दवाई लेने वाला एक बच्चा अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठा। परिवार का आरोप है कि गलत दवाई की वजह से बच्चे की जान गई है। शंभू पुलिस ने डॉक्टर और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट में गांव सलेमपुर शेखा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका सवा…
Read Moreलोकसेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती पर आगामी आदेशों तक रोकी, ये है मामला
शिमला अंग्रेजी माध्यम में स्कूल प्रवक्ता (न्यू) की परीक्षाएं लेने के विवाद के बाद लोकसेवा आयोग ने आगामी आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया है। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद राज्य लोकसेवा आयोग ने उच्च शिक्षा निदेशालय के पाले में गेंद डाल कर इसी सप्ताह स्पष्टीकरण देने को कहा है। आयोग की सचिव ने कहा है कि शिक्षा निदेशालय के जवाब के बाद आगामी परीक्षाओं का भविष्य तय होगा। कामर्स की परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी भाषा में लेने से यह विवाद खड़ा हुआ। सोमवार को लोकसेवा आयोग के कार्यालय पहुंच…
Read Moreवायकॉम ने लॉन्च किया ‘वूट सेलेक्ट’ फीचर, दो नई वेब सीरीज
मुंबई मनोरंजन के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो की रेस में वायकॉम 18 ने भी अपना प्रीमियम वाला फंडा शुरू कर दिया है। वायकॉम 18 का एक ऐप ‘वूट’ बाजार में पहले से ही खुद को बनाए रखने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। अब इसी ऐप में एक बदलाव करके दर्शकों के लिए ‘वूट सेलेक्ट’ के विकल्प का ईजाद किया गया है, जिसमें आप पैसे देकर सामग्री देख सकेंगे।’वूट सेलेक्ट’ में टैरिफ प्लान कुछ ऐसे रखे गए हैं, जिनसे ग्राहकों को आराम से ललचाया जा सकता…
Read Moreहिंसा की आग में 79 घर और 327 दुकानें राख : दिल्ली सरकार
नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने दंगों में हुए जान-माल के नुकसान का आकलन कर लिया है। दंगों के दौरान 79 घर और 327 दुकानें राख हो गईं। 168 मकानों में भारी आगजनी हुई। अब तक 41 मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि 422 घायलों का दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सरकार ने दंगा पीड़ितों को करीब 25 लाख रुपये तात्कालिक मदद मुहैया कराई है। मीडिया से वार्ता में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने दंगा प्रभावित क्षेत्र में 18 एसडीएम व रात…
Read Moreपूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को हत्या के मामले में आज सुनाई जाएगी सजा
उन्नाव भाजपा से उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आज दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट फैसला सुनाएगी। इस मामले में उन्नाव जिले के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भी आरोपी हैं। कुलदीप सेंगर को दुष्कर्म के मामले में पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। उन्नाव और आसपास के जिलाें में कभी कुलदीप सिंह सेंगर के नाम का सिक्का चलता था। दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद कुलदीप का साम्राज्य धीरे-धीरे तबाह होता चला गया।उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म में…
Read Moreसदन में लगाए घोटाले के आरोप, निष्पक्षता से जांच होगी : मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़ सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान विपक्ष ने उठाया से मामला, लगाए घोटाले के आरोप। विज ने जवाब देते हुए साफ कहा- निष्पक्षता से जांच होगी जो कसूरवार होगा बख्शेंगे नहीं। हरियाणा विधानसभा में अमरुत योजना में घपलेबाजी के आरोप लगाते हुए विपक्ष ने पूर्व निकाय मंत्री को निशाने पर लिया। उन्होंने इस योजना में कई गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए सरकार से इस पर जवाब मांगा और इस घोटाले की विजिलेंस व सीबीआई जांच की मांग की। उधर, आजाद विधायक बलराज कुंडू ने भी सदन में बताया कि…
Read Moreकिसानों की मर्जी से ही होगा फसल बीमा : डिप्टी सीएम दुष्यत चौटाला
चंडीगढ़ उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आपदा ग्रस्त फसल के मुआवजे पर बोलते हुए दावा किया। ओलावृष्टि के कारण हरियाणा में विभिन्न फसलों को हुआ है खासा नुकसान। प्रदेश में अब किसानों की मर्जी से ही उसकी फसल का बीमा किया जाएगा। केंद्र सरकार भी इसे वैकल्पिक बनाने जा रही है। प्रदेश सरकार केंद्र के इसी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रही है। नोटिफिकेशन आते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। विपक्ष के एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी यह दावा किया कि सरकार…
Read More