एनडीए का शक्ति-प्रदर्शन आज, नड्डा बोले- बैठक में शामिल होंगे 38 दल

एनडीए का शक्ति-प्रदर्शन आज, नड्डा बोले- बैठक में शामिल होंगे 38 दल

राजनीतिक दलो में अपनी -अपनी शक्ति प्रदर्शन की मची है होड़ ! विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक होगी। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि हमारे 38 सहयोगियों ने मंगलवार को होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। बता दें कि बेंगलुरु में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय विपक्षी दलों की बैठक में 26 राजनीतिक दलों के इकट्ठा होने की खबर सामने…

Read More

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन से एटीएस टीम ने गुप्त स्थान पर की 10 घंटे गहन पूछताछ

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन से एटीएस टीम ने गुप्त स्थान पर की 10 घंटे गहन पूछताछ

पाकिस्तानी महिला भारतीय पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार की खातिर पाकिस्तान से चार बच्चों संग नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड) सोमवार को अपने साथ ले गई। एटीएस सीमा हैदर, सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की और रात लगभग 10.30 बजे तीनों नोएडा से दिल्ली ले जाया गया। सीमा हैदर के बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में आने पर 50 दिन तक रबूपुरा में रहने संबंध में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने केंद्रीय व प्रदेश की…

Read More

सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सीटें आवंटित, आज से होंगे दाखिले

सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सीटें आवंटित, आज से होंगे दाखिले

प्रदेश के 145 सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा दाखिले के पहले चरण की काउंसिलिंग में सोमवार को सीटों का आवंटन कर दिया गया। आवंटित सीटों पर मंगलवार से दाखिले शुरू होंगे। पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा की करीब 15 हजार सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग का पहला चरण 11 जुलाई से शुरू हुआ था। 14 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण व विकल्प भरने का मौका दिया गया। इसके बाद सोमवार को उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पहले चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन कर दिया है। विकल्प भरने वाले…

Read More

वीवीपैट से वोटों का सत्यापन कराने की अर्जी पर चुनाव आयोग को नोटिस

वीवीपैट से वोटों का सत्यापन कराने की अर्जी पर चुनाव आयोग को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ईवीएम की गिनती को वीवीपैट से सत्यापित कराने की मांग वाली याचिका पर निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग को जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का वक्त दिया गया है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने एडीआर के वकील प्रशांत भूषण से पूछा, क्या हम कभी-कभी जरूरत से ज्यादा सशंकित नहीं हो जाते। इस पर भूषण ने दलील दी कि कभी-कभी दर्ज वोट और वोटों की गिनती मेल नहीं…

Read More

अस्पताल में उमड़ी भीड़, बिना टेस्ट करवाए लौट गए दूरदराज से आए मरीज

अस्पताल में उमड़ी भीड़, बिना टेस्ट करवाए लौट गए दूरदराज से आए मरीज

जिले में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के बाद अस्पतालों में मरीज बढ़ गए हैं। जोनल अस्पताल में सोमवार को ओपीडी, अल्ट्रासाउंड और एक्स रे के लिए मरीजों की भारी भीड़ जुटी। लंबी-लंबी कतारों में घंटों तक मरीजों मरीजों को इंतजार करना पड़ा। मगर बावजूद इसके भी कई दूरदराज से आए मरीज बिना टेस्ट करवाए ही वापस लौट आए। इन दोनों केंद्रों पर सोमवार का सैकड़ों मरीज टेस्ट के लिए पहुंचे। अल्ट्रासाउंड के लिए बहुत अधिक मरीज इनमें सबसे अधिक गर्भवती महिलाएं पहुंची थी। मगर एक ही रेडियोलॉजिस्ट जो कुछ…

Read More

पहाड़ की सात बेटियां प्रशिक्षण में ले रही है भाग,दिखा सकती है एशियाई खेलों में अपना दम

पहाड़ की सात बेटियां प्रशिक्षण में ले रही है भाग,दिखा सकती है एशियाई खेलों में अपना दम

सितंबर में चीन में होने वाली एशियाई खेलों में प्रदेश की सात कबड्डी खिलाड़ियों को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है। प्रदेश की इन सात खिलाड़ियों में चार खिलाड़ी हिमाचल और तीन दूसरे राज्यों की टीमों से खेलती हैं। कबड्डी के एशियन गेम कैंप में पुष्पा, ज्योति, कविता ठाकुर, साक्षी शर्मा, निधि शर्मा, रितू नेगी और सुषमा शर्मा शामिल हैं। उन्होंने प्रतिभा के दम पर कैंप के लिए जगह बनाई है। एशियाई खेलों का तीसरा कोचिंग शिविर आईजी स्टेडियम दिल्ली से शिफ्ट कर आईएनएस पटियाला किया गया…

Read More

हिमाचल सरकार अवैध भवन निर्माण करने पर हुई सख्त, होगी यह कार्रवाई

हिमाचल सरकार अवैध भवन निर्माण करने पर हुई सख्त, होगी यह कार्रवाई

प्रदेश में अवैध भवन निर्माण करने वालों पर सरकार सख्ती से पेश आएगी। शिकायत मिलने पर इन लोगों की बिजली-पानी समेत तमाम मूलभूत सुविधाएं छीन ली जाएंगी। नक्शा पास करवाकर ही भवन का निर्माण करना होगा। इसके लिए भवन निर्माण संबंधित इंजीनियर की रिपोर्ट अनिवार्य होगी। हिमाचल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ आने से कई लोगों के मकान ढह रहे हैं। नगर नियोजन विभाग, शहरी निकाय को इसकी निगरानी करनी होगी। अगर कोई ठेकेदार बिना लाइसेंस व नक्शा पास किए लोगों के भवनों का निर्माण करता है तो उसके खिलाफ…

Read More

योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, लोकसभा चुनाव-2024 है मुख्य लक्ष्य

योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, लोकसभा चुनाव-2024 है मुख्य लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। सपा छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने जा रहे दारा सिंह चौहान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक सुभासपा से हुए गठबंधन की शर्त के तहत ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय की कमान भी मिल सकती है। अगले वर्ष होने वाले विधान परिषद चुनाव में सुभासपा के एक कार्यकर्ता को परिषद में सदस्य भी बनाया जाएगा। वहीं…

Read More

नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 55 लाख की दवाइयां जब्त

नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 55 लाख की दवाइयां जब्त

हिमाचल प्रदेश के फार्मा हब बद्दी में एक और नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। मेगटेक इंटरप्राइजिज काठा में मैनकाइंड व इंटास फार्मा की नकली दवाएं बन रही थीं। ड्रग विभाग ने फैक्टरी से 55 लाख की नकली दवाएं जब्त की हैं। फैक्टरी को सीज कर दिया है। आरोपी मालिक फरार है। बताया जा रहा है इस कंपनी ने 10 से 12 साल पहले लाइसेंस लिया था। आरोपी केवल दिल्ली ही नकली माल सप्लाई करता था। बद्दी में इससे पहले नकली दवाएं बनाने वाली दो कंपनियाें को…

Read More

यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों पर फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं गोलियां, एक की मौत

यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों पर फायरिंग, घर में घुसकर चलाईं गोलियां, एक की मौत

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों के घर पर आकर रविवार रात दो युवकों ने गोलियां चला दीं। हमले में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। मृतक छात्र की पहचान अनुज वासी भिवानी और घायल छात्र की पहचान पवनीत के रूप में हुई है जो हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों विद्यार्थी सीयू में पढ़ते थे और गांव भागोमाजरा में पड़ती सरपंच कॉलोनी के एक घर में किराए…

Read More