प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा कौन होगा, इस सवाल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भले ही टाल दिया हो, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बारे में खुला संकेत दिया। संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, राहुल गांधी हमारे पंसदीदा नेता हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, लड़ाई एनडीए और इंडिया, मोदी और इंडिया, उनकी विचारधारा और इंडिया के बीच है। हम…
Read MoreCategory: National News
NIA पुणे से गिरफ्तार किए दो संदिग्ध आतंकवादी, दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम
पुणे पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। मंगलवार को पकड़े जाने के बाद पुणे पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोथरुड इलाके में एक मोटरसाइकिल चोरी करते समय पुलिस गश्ती दल ने तीन संदिग्धों को पकड़ा।…
Read Moreशिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ ने 5,40,000 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में किये दान
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दिया है। मंगलवार को बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने बोर्ड कर्मियों के एक दिन के वेतन के रूप में 5,40,000 रुपये का चेक बोर्ड चेयरमैन एवं डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल और बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा के माध्यम से सीएम राहत कोष में दिया। संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि हिमाचल हमारा घर है और जब घर पर कोई विपदा आती है तो शिक्षा बोर्ड…
Read Moreएनएच के निर्माण से खतरे की जद में आए सैंकड़ो मकान, डर के साये में लोग जागजाग कर गुज़ार रहे राते
सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट से लेकर धर्मपुर तक निर्माणाधीन एनएच के कारण सैकडों मकानों, दुकानों को खतरा बना हुआ है। ऐसे में बरसात के मौसम में लोग जागकर रातें गुजार रहे हैं। पहाड़ियों की कटिंग के कारण कई मकान गिरने के कगार पर हैं और पानी खड्ड की तरह सड़क पर बहने से यह कई स्थानों पर ढह गई है। मार्ग कई स्थानों पर तालाब की तरह भरा हुआ है। इसके अलावा सड़क कई स्थानों से मिट चुकी है। इन दोनों क्षेत्राें में वाहन चालकों के लिए कदम-कदम पर खतरा बना…
Read Moreमतदाता सूचियों का अब घर-द्वार पर सत्यापन करेंगे बूथ लेबल अधिकारी
विधानसभा कुल्लू की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन बूथ लेवल अधिकारी 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त तक घर-घर जाकर करेंगे। एक माह के लिए अभियान चलाया जाएगा। 22 अगस्त से 29 सितंबर तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण / पुनर्व्यवस्था, मतदाता सूचियों फोटो पहचान पत्र की त्रुटियों का निपटारा आदि कार्य होगा। इसी दौरान अनुभागों/ भागों की पुनर्संरचना और मतदान केंद्रों की स्थिति एवं सीमा का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि 30 सितंबर से 16 अक्तूबर 2023 तक अनुपूरक सूची और मतदाता…
Read Moreबद्दी में डेंगू की दस्तक, दो लोगों में मिले लक्षण, विभाग अलर्ट
प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में हुई भारी बारिश के बीच बद्दी में डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में दो रोगियों की खून की जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। अब दोनों के सैंपल लेकर एलिजा टेस्ट के लिए भेज दिए हैं। दो लोगों में डेंगू के लक्षण आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। उक्त रोगियों को एहतियात के तौर पर जरूरी दवाएं दे दी गई हैं। नगर परिषद ने भी संबंधित क्षेत्रों में फॉगिंग करवा दी है। बीबीएन में भारी बारिश के…
Read Moreभेड़पालकों को बचाने के लिए 20 सदस्यीय दल बातल और चंद्रताल हुआ रवाना
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। बेमौसमी बर्फबारी, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन आम लोगों के साथ-साथ भेड़ पालकों के लिए भी मुसीबत बन गई है। लाहौल के चंद्रताल, छतड़ू और बातल चारागाह में फंसे भेड़पालकों को रेस्क्यू करने के लिए मंगलवार सुबह तड़के कोकसर से 20 सदस्यीय दल रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि भेड़पालकों के साथ करीब 3,000 भेड़-बकरियां बेमौसमी बर्फबारी के कारण फंस गई हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बताया कि 60 से 70 भेड़पालकों की करीब 3,000 के करीब भेड़-बकरियों के ऊंची चारागाहों में फंसे होने की सूचना मिली…
Read Moreमौसम विभाग ने दी चेतावनी, हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, अगले चार दिन के लिए यलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बाढ़ का कहर बना हुआ है। दोनों राज्यों के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। शिमला में सड़क धसने की वजह से एक कार खड्ड में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों राज्यों में एक हजार से अधिक सड़कें अभी भी बंद हैं। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश हो रही है, हालांकि तीव्रता कम है। घग्गर नदी में उफान से पंजाब और…
Read Moreसावजियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन जारी, पुंछ के चक्कां दा बाग में मारे गए दो पाकिस्तानी आतंकी
पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सोमवार तड़के सुरक्षाबलों ने चक्कां दा बाग क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए हुए दो पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें से एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। उधर, मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में शाम को नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित मख्यारी ढोक क्षेत्र में सेना ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एक अन्य घुसपैठ को नाकाम बनाया, जहां मुठभेड़ जारी है। यहां तीन से चार आतंकी घिरे हुए बताए जा रहे हैं।…
Read Moreचीन के विदेश मंत्री लापता, तीन हफ्तों से कोई सुराग नहीं
चीन के विदेश मंत्री किन गैंग (57) को तीन सप्ताह से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। इसके चलते चीन में अटकलों का दौर तेज हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किन को संयुक्त राज्य अमेरिका में राजदूत के रूप में एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद दिसंबर में विदेश मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था। गैंग पेशेवर राजनयिक हैं और उन्हें चीनी नेता शी जिनपिंग के भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। विदेश मंत्री के रूप में किन ने अमेरिका के ऊपर छोड़े गए एक संदिग्ध चीनी…
Read More