फिरंगियों से पीछा छूटा तो ‘भ्रष्टाचार’ के गुलाम बन गए

हल्द्वानी। देश को आजाद हुए 66 साल हो गए। आज भी लोग खुद को गुलाम मानते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले फिरंगियों ने देश को खोखला किया और अब भ्रष्ट राजनेता और नौकरशाह दीमक की तरह खा रहे हैं। यूं तो हर शख्स की नजर में आजादी के मायने अलग-अलग हैं। मगर ज्यादातर की नजर में आजादी अब भी अधूरी है। देशवासियों ने आजाद हिंदुस्तान का जो सपना संजोया था, वह कभी न पूरा होने वाले सपने की तरह सिमटकर रह गया है। आमजन अभी भी परेशान है।…

Read More

पार्षद का चुनाव लड़ चुके युवक ने की थी गुंडई

हल्द्वानी। मंगलवार को नगर निगम में पथराव और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पार्षद का चुनाव लड़ चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसएसआई कोतवाली इंदर सिंह राणा ने बताया कि निगम की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इंद्रानगर निवासी तौफीक अहमद, माहरुफ उर्फ नब्बू, इशरत और फुरकान अंसारी के नाम सामने आए। बुधवार को पुलिस ने इन चारों को तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप में…

Read More

संषर्घ के बाद रत्ना को मिला हक

हल्द्वानी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. प्रेमलाल वर्मा की पत्नी रत्ना वर्मा को 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर हक मिल गया। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ह्यांकी ने रत्ना को जमीन देने की मांग पूरी करते हुए बरेली रोड पर टाटा मोटर्स के पास 900 वर्ग फिट जमीन देने की संस्तुति कर दी। जमीन देने की संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रत्ना वर्मा के हक के लिए 15 अगस्त को पोते राजेंद्र के साथ डीएम कैंप कार्यालय के पास आमरण अनशन पर बैठने की धमकी से जिला प्रशासन की नींद…

Read More

प्याज पर महंगाई से राहत देने को मंडी समिति की पहल

हल्द्वानी। आंसू निकाल रहे प्याज की महंगाई से लोगों को राहत देने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने पहल की है। मंडी समिति में आयोजित बैठक में उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा एवं प्याज के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए आम उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को देवानंद सिंधी एवं मंडी स्थल में प्याज का कारोबार करने वाले व्यापारियों के सहयोग से प्याज का रिटेल काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया। मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश एवं उपाध्यक्ष…

Read More

झील का जलस्तर हुआ आरएल 819.60 मीटर

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के जलस्तर में मामूली कमी आई है। बुधवार को जलस्तर आरएल 819.60 मीटर पर आ गया। इसके साथ ही बारिश थमने के बाद नदियों में भी पानी कम हुआ है। भिलंगना से 436 और भागीरथी से 367 क्यूमेक्स पानी आ रहा है। स्पिलवे सहित झील से 1060 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे झील का जलस्तर कम हुआ है।

Read More

16 से शुरू होगी स्नातक की कक्षाएं

चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित विभागाध्यक्षाें की बैठक में 16 अगस्त से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया। परिसर निदेशक प्रो.आरसी रमोला ने कहा कि स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को इंटरनेट से प्राप्त अंकतालिका के आधार प्रवेश दे दिया जाएंगा। सभी प्रयोगात्मक कक्षाएं मध्यांतर बाद ही संचालित की जाएंगी। विधि विभाग के डीन प्रो. एके पांडे ने बताया कि एलएलबी और एलएलएम की काउंसिलिंग टिहरी परिसर में की जाएगी। बैठक में सभी विभागों में विभागीय पुस्तकालय प्रारंभ…

Read More

केदारनाथ आपदा के बाद से लापता है भीम

देवाल। केदारनाथ में आई आपदा के बाद से वहां गए वांण गांव के भीम सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। रेगुलर पुलिस गुप्तकाशी और उप राजस्व निरीक्षक मुंदोली के पास गुमशुदगी दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक लापता सूची में दर्ज नहीं किया गया है। वहीं लापता युवक की पत्नी खिमुली देवी ने कुछ दिन पूर्व एक बेटी को जनम दिया है। भीम सिंह केदारनाथ में एक होटल में काम करते थे। 16 जून सुबह उसकी पत्नी से बात भी हुई, लेकिन उसके बाद से उसका…

Read More

आवारा जानवरों के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

चंपावत। नगर में आवारा जानवरों के आतंक से परेशान नागरिकों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सभासद गिरीश पांडेय के नेतृत्व में नागरिकों ने कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि आवारा जानवरों के कारण लोगों का खेती किसानी करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से आवार जानवरों से निजात दिलाने की कोई व्यवस्था न किए जाने से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलक्ट्रेट पहुंचे नारायण खाती, सौरभ पांडेय, जानकी पांडेय, चंद्रावती, दुर्गा…

Read More

दुराचार के आरोपियों की गिरफ्तारी को धरना

रुद्रपुर। दुराचार करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने एसएसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने आंदोलन को समर्थन दिया। आंदोलनकारियों का कहना था कि दुराचार के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। बुधवार को सैकड़ों की तादाद में बुक्सा जनजाति समाज के लोग एसएसपी कार्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत के नेतृत्व…

Read More

स्मारक के लिए नहीं बन पाई सड़क

रुद्रपुर। आज देश स्वतंत्रता दिवस की 66वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह दिन आजादी के जश्न और देश की खातिर जान देने वाले जांबाज शहीदों को नमन करने का है। इस अवसर पर हर कोई जनप्रतिनिधि और संगठन शहीदों के सम्मान और देश प्रेम की बात करता नजर आता है। इस देश प्रेम की हकीकत यह भी है कि वर्षों बाद भी शहीद स्मारक तक सड़क नहीं बन पाई है। भारत सरकार ने जिला मुख्यालय रुद्रपुर में 1972-1973 में शहीद स्मारक का निर्माण कराया। ब्लाक कार्यालय के समीप बने इस…

Read More