आवारा जानवरों के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

चंपावत। नगर में आवारा जानवरों के आतंक से परेशान नागरिकों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सभासद गिरीश पांडेय के नेतृत्व में नागरिकों ने कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि आवारा जानवरों के कारण लोगों का खेती किसानी करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से आवार जानवरों से निजात दिलाने की कोई व्यवस्था न किए जाने से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कलक्ट्रेट पहुंचे नारायण खाती, सौरभ पांडेय, जानकी पांडेय, चंद्रावती, दुर्गा पांडेय, माहेश्वरी पांडेय, हेमा पांडेय, मंजू पांडेय आदि ने डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी को आप बीती सुनाई। नागरिकों का कहना था कि नगर पालिका के पास भी किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं होने से आवारा जानवर बागवानी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डीएम ने प्रदर्शनकारियों को इस मामले में शीघ्र ठोस कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।

Related posts