
देवाल। केदारनाथ में आई आपदा के बाद से वहां गए वांण गांव के भीम सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। रेगुलर पुलिस गुप्तकाशी और उप राजस्व निरीक्षक मुंदोली के पास गुमशुदगी दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक लापता सूची में दर्ज नहीं किया गया है। वहीं लापता युवक की पत्नी खिमुली देवी ने कुछ दिन पूर्व एक बेटी को जनम दिया है।
भीम सिंह केदारनाथ में एक होटल में काम करते थे। 16 जून सुबह उसकी पत्नी से बात भी हुई, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। परिजनों ने गुप्तकाशी में रेगुलर पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई, लेकिन उसका नाम लापता सूची में भी दर्ज नहीं किया गया। युवक घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। घर में बूढ़े माता-पिता, पत्नी और एक बेटी है। आजीविका के अभाव में कैसे गुजर-बसर होगी, यह सवाल परिवार के सामने खड़ा है। तहसील थराली के रजिस्टार कानून गो जीएस रोतियाल, मुंदोली पटवारी एमएस बिष्ट ने बताया कि एफआईआर अब दर्ज हो पाई है। जल्द युवक का नाम लापता सूची में दर्ज कर दिया जाएगा।
