16 से शुरू होगी स्नातक की कक्षाएं

चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित विभागाध्यक्षाें की बैठक में 16 अगस्त से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया। परिसर निदेशक प्रो.आरसी रमोला ने कहा कि स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को इंटरनेट से प्राप्त अंकतालिका के आधार प्रवेश दे दिया जाएंगा। सभी प्रयोगात्मक कक्षाएं मध्यांतर बाद ही संचालित की जाएंगी। विधि विभाग के डीन प्रो. एके पांडे ने बताया कि एलएलबी और एलएलएम की काउंसिलिंग टिहरी परिसर में की जाएगी। बैठक में सभी विभागों में विभागीय पुस्तकालय प्रारंभ करने के लिए विभागाध्यक्षों ने सहमति दी । बैठक में प्रो एके सिंह, प्रो पीडी सेमल्टी, प्रो बीके अग्रवाल, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. बीएस बिष्ट,पुस्तकालयध्यक्ष हंसराज बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Related posts