रुद्रपुर। आज देश स्वतंत्रता दिवस की 66वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह दिन आजादी के जश्न और देश की खातिर जान देने वाले जांबाज शहीदों को नमन करने का है। इस अवसर पर हर कोई जनप्रतिनिधि और संगठन शहीदों के सम्मान और देश प्रेम की बात करता नजर आता है। इस देश प्रेम की हकीकत यह भी है कि वर्षों बाद भी शहीद स्मारक तक सड़क नहीं बन पाई है। भारत सरकार ने जिला मुख्यालय रुद्रपुर में 1972-1973 में शहीद स्मारक का निर्माण कराया। ब्लाक कार्यालय के समीप बने इस…
Read MoreCategory: Uttarakhand
आसान नहीं है बैंक नोट की डुप्लीकेसी करना
काशीपुर। जालसाज भले ही कई जतन कर जाली नोट चलाने की कोशिश करें। मगर पकड़ में आ ही जाते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस के करेंसी नोट प्रेसों में बैंक नोट तीन स्तरों की प्रिंटिंग से होकर गुजरता है। इसके डुप्लीकेट नोट न तैयार हों इसलिए इसे तीसरे स्तर की खास इंटेग्लो प्रिंटिंग से छापा जाता है ताकि दृष्टिहीन भी नोट में हाथ लगाकर इसके उभरे हुए सतहों को महसूस कर सकें। जसपुर में 10 रुपये के स्टांप पेपर से दो 100-100 के नोट तैयार करने का मामला पकड़े जाने पर…
Read Moreएक छत के नीचे चल रहे थे कई फर्जी विभाग
जसपुर। जसपुर में एक ही छत के नीचे कई फर्जी विभाग चल रहे थे। जालसाज नकली नोट छापने के साथ ही मार्कशीट, परिवहन विभाग, आयकर विभाग और मंडी समिति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे थे। बताया जाता है कि गिरोह अब तक 50 लाख रुपये से अधिक के 100 रुपये के जाली नोटों को मार्केट में उतार चुका था। इसके अलावा फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की चपत भी। उल्लेखनीय है कि पुराने सिनेमा हाल के पास नेशनल कोचिंग इंस्टीट्यूट पर सोमवार रात पुलिस ने…
Read Moreनाबालिग के साथ सामू्हिक बलात्कार
काशीपुर। तीन युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ उसी के घर के नजदीक सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद बदहवास लड़की सूचना अपने घर वालों को दी। उसकी बड़ी बहन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लिया है। एक नाबालिग लड़की और उसके परिजन लोगों के घरों में झाड़ू पोछा का काम कर गुजर बसर करते हैं। लड़की के पिता की करीब चार साल पहले मृत्यु हो गई है। बताया जाता है कि बीते मंगलवार की शाम सात बजे वह एक घर…
Read Moreयुद्घवीर हत्याकांड पर सड़कों पर उतरी भाजपा
गढ़वाल। काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्घवीर सिंह रावत की हत्या की सीबीआई जांच कराने की लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किए। इस दौरान कहीं हरक सिंह रावत का तो कहीं राज्य सरकार को पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मामले में सरकार पर जांच को प्रभावित कराने का प्रयास कर रही है। पौड़ी में जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कृषि मंत्री हरक सिंह रावत का पुतला फूंका और उन्हें मंत्री पद से…
Read Moreपूजा अर्चना के साथ बाणेश्वर देवता का थौलू शुरू
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लाक के लौंथरू गांव में बाणेश्वर देवता का थौलू शुरू हो गया है। पहले दिन पांच गांव के ग्रामीणों ने सात गागर दूध से शिवलिंग का अभिषेक किया और देवता की डोली के साथ रासौं नृत्य भी किया। तीन दिनों तक चलने वाले बाणेश्वर देवता थौलू के पहले दिन लौंथरू और बयाणा, डिडसारी, कामर, जामक, स्याबा के ग्रामीण बाणेश्वर देवता के मंदिर में जुटे। पूरे विधि विधान से थौलू का शुभारंभ किया। परंपरानुसार ग्रामीणों ने अपने-अपने मवेशियों का दूध दुहाने के बाद इसे बिना किसी को छुएमंदिर के…
Read Moreखतरे में ज्ञानसू बस्ती, सुरक्षा की मांग
उत्तरकाशी। जोशियाड़ा बैराज जलाशय के किनारे सुरक्षा कार्य न कराए जाने से आक्रोशित ज्ञानसू बस्ती के लोग अब विस्थापन की मांग करने लगे हैं। ज्ञानसू बचाओ संघर्ष समिति ने इस संबंध में जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित किया। मनेरी भाली द्वितीय चरण परियोजना के जोशियाड़ा बैराज जलाशय से ज्ञानसू की ओर कटाव बढ़ता जा रहा है। इससे ज्ञानसू बस्ती पर खतरा मंडरा रहा है। यहां के लोगों ने पहले बैराज जलाशय खाली कराकर उत्पादन ठप कराया था। तब निगम के अधिकारियों ने नुकसान की भरपाई, खतरा होने…
Read More76 गांवों में दो दिन से ठप है पानी की आपूर्ति
चौखुटिया। पेयजल संकट से जूझ रहे तीन विकास खंड की 76 ग्राम पंचायतों में जल्दी पेयजल आपूर्ति सुचारू होने के आसार नहीं हैं। नदी का जल स्तर कम होने तक नैथना देवी योजना के पंप हाउस में लगे पाइपों की मरम्मत हो पाना संभव नहीं है। विभाग ने इस बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया है। रामगंगा में आई बाढ़ से मासी में स्थित नैथना देवी पेयजल योजना के पंप हाउस में लगे सेक्शन पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे चौखुटिया, द्वाराहाट ओर भिकियासैंण ब्लाकों की कुल 76 ग्राम…
Read Moreकैरोसिन कोटा 742 केएल, पर मिल रहा 238
अल्मोड़ा। पिछले एक वर्ष से अधिक समय से जिले को निर्धारित कोटे के मुताबिक कैरोसिन नहीं मिल रहा है। 742 किलो लीटर प्रतिमाह के विपरीत जिले कोमात्र 238 किलो लीटर ही कैरोसिन की सप्लाई हो पा रही है। ऐसे में गैस सिलेंडर विहीन कार्डधारक को सात लीटर के स्थान पर दो लीटर कैरोसिन बमुश्किल मिल पा रहा है। इस स्थिति में गैस सिलेंडर विहीन गरीब लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिले में करीब 1.61 लाख राशन कार्डधारी हैं। इनमें से 84 हजार कार्डधारी परिवारों के पास रसोई गैस सिलेंडर…
Read Moreसात और गांव पानी-पानी, घरों में कैद हुए हजारों
लक्सर। खादर के गांवों में गंगा फिर कहर बरपाने लगी है। जलस्तर बढ़ने से सात और गांव बाढ़ की चपेेट में आ गए हैं। नौ गांव पहले से ही जलमग्न थे। अब बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या 16 हो गई है। दो महीने के भीतर सातवीं बार गंगा का पानी आबादी की तरफ बढ़ा है। 16 गांवों की हजारों की आबादी एक बार फिर घरों में कैद होने को मजबूर हो गई है। टिहरी डैम से पानी छोड़ने और पहाड़ों में बारिश के चलते मंगलवार को गंगा का जलस्तर बढ़…
Read More