पिथौरागढ़। पीजी कालेज पिथौरागढ़ में 16 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। नामांकन के आखिरी दिन आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। बृहस्पतिवार को यहां 12 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। सूरज सिंह वल्दिया का कोषाध्यक्ष और गौरव कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुना जाना लगभग तय है। अब यहां पांच पदों पर चुनाव होंगे। इसके लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा.अजय शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के संजय…
Read MoreCategory: Uttarakhand
आपदा प्रभावित छात्र करेंगे मुख्यालय पर प्रदर्शन
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित धारचूला और मुनस्यारी तहसील के छात्रों को राहत राशि देने की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। छात्रों ने कहा कि सरकार ने पूर्व में प्रभावित छात्रों को धनराशि देने की घोषणा की थी इतना वक्त बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। छात्र दल आइसा की पहल पर धारचूला और मुनस्यारी के आपदा प्रभावित छात्रों की बैठक में मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि सबसे पहले…
Read Moreनवीन अभाविप के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित
नैनीताल। अभाविप ने डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नवीन भट्ट को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नैनीताल क्लब में हुए एक कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी ने नवीन के नाम की घोषणा की। इस बीच परिषद ने नितिन कार्की को चुनाव संयोजक एवं मोहन नेगी को सह संयोजक बनाया है। छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने वर्षभर में किए गए कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्रत्याशी भट्ट ने कहा कि वह परिषद में वह परिसर में एलएलबी व…
Read Moreलोस चुनाव मे मुंह की खाएगी कांग्रेसः बंसल
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी नरेश बंसल ने कहा कि बहुगुणा सरकार आम जनता के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बंसल ने कहा कि बहुगुणा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। सरकार को जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं रह गया है। जनता भ्रष्टाचार, महंगाई की मार झेल रही है। सरकार अब नदियों के खनन को निजी हाथों में सौंपकर बेरोजगारी और माफियाराज को बढ़ावा देने जा रही है। उन्होंने…
Read Moreहिमालय की पारिस्थितिकी का अध्ययन जरूरी : बर्थवाल
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सीपी बर्थवाल ने कहा कि हिमालय और इससे लगे क्षेत्रों के बेहतर भविष्य के लिए हिमालय की पारिस्थितिकी का अध्ययन जरूरी है। जिसके आधार पर ही नियोजित विकास की नीव रखी जा सकती है। एटीआई में आयोजित सेमिनार के दौरान हुई भेंट में प्रो.बर्थवाल ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र खासा संवेदनशील है। इसके सुनियोजित विकास के लिए विभिन्न पक्षों को जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 1505 से 2007 तक हिमालयी क्षेत्रों में 26 भूकंप के बड़े झटके आ चुके हैं। जिससे ग्लेशियर…
Read Moreअब जिम कार्बेट नेशनल पार्क का पता ‘बदला’
प्रदेश में स्थित राजाजी को नेशनल पार्क बनाने के बारे में अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। सचिवालय में स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही बोर्ड ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए कोटद्वार की ओर से अतिरिक्त पर्यटन मार्ग खोलने की भी स्वीकृति दी। पढ़ें, जान हथेली पर रखकर जाएं हेमकुंड साहिब इस बारे में प्रारंभिक अधिसूचना 1983 में जारी हुई थी। बोर्ड ने मसूरी वन्य जीव विहार, गोविंद वन्य जीव विहार, फूलों की घाटी, नंदा देवी का ईको सेंसिटिव प्लान…
Read Moreसंभलकर, अभी केदारनाथ जाने में जरा रिस्क है
केदारनाथ स्थित चोराबाड़ी ग्लेशियर के लिए निकले वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने गौरीकुंड पार कर लिया है। पढ़ें, जान हथेली पर रखकर जाएं हेमकुंड साहिब मुश्किल रास्तों को पैदल पार कर रही टीम पहले जहां डेढ़ किमी की दूरी आधे घंटे में पूरी कर रही थी, अब उसे इसमें तीन घंटे लग रहे हैं। रास्ते इस कदर कट गए हैं कि 50 से 100 मीटर पार करने के बाद चढ़ाई करनी पड़ रही है, फिर इतनी ही उतराई। बारिश की वजह से भू-स्खलन हुआ है। इसमें से…
Read Moreखाते से लाखों रुपए निकालने में माहिर हैं ये ठग
बैंक अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए निकालने में माहिर यूपी का ठग गिरोह इन दिनों हरिद्वार में हैं। बरेली में बड़े कारोबारियों के खाते से फर्जीवाड़ा करने वाले इस गिरोह की तलाश में बरेली क्राइम ब्रांच की टीम ने हरिद्वार में छापामारी की। हरिद्वार में पिछले दिनों हुई इसी तरह की वारदात के संबंध में भी जांच टीम ने तफ्तीश की। हरिद्वार और बरेली की घटनाएं एक ही पैटर्न पर की गई है। एक अगस्त में खड़खड़ी चौकी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की सप्तऋर्षि शाखा से सीमेंट व्यापारी…
Read Moreछोटे ‘नवाब’ को सुननी पड़ी खरी खोटी
प्रदेश के छोटे नवाब और कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा को आपदा प्रभावित लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बूढ़ाकेदार के लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि आपदा के तीन माह बाद नेताओं को अब क्षेत्र की याद आ रही है। बाद में बहुगुणा ने भूस्खलन प्रभावित इंद्रोला गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। पढ़ें, जल्द ‘सुरक्षित’ होगी खाद्य सुरक्षा योजना साकेत बहुगुणा शनिवार की शाम पांच बजे बूढ़ाकेदार क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान समस्याएं बताने आए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने कहा कि…
Read More67 किमी दूर चल रहा हिंडोलाखाल का पालिटेक्निक कालेज
नई टिहरी। देवप्रयाग ब्लाक मुख्यालय के हिंडोलाखाल के नाम पर दो साल पहले खोले गए पालिटेक्निक कालेज का क्षेत्र के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पाया है। यह कालेज यहां से 67 किलोमीटर दूर श्रीनगर में पहले से चल रहे पालिटेक्निक कालेज के भवन में ही चल रहा है। स्थिति यह है कि इसके भवन निर्माण के लिए गांव वाले भूमि दान देने की भी घोषणा कर चुके हैं इसके बावजूद अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठाई है। छह मार्च 2011 को हिंडोलाखाल के लिए…
Read More