नई टिहरी। ढुंगीधार में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के निर्माणाधीन होटल की पुनर्वास निदेशालय ने एक बार फिर शासन के आदेश पर जांच शुरू कर दी है। वर्ष 2001 में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने ढुंगीधार में एक टिहरी बांध विस्थापित से 200 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी लेकिन अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए 587 वर्ग मीटर पर होटल का निर्माण कराया था। वर्ष 2004 में नियत प्राधिकरण ने भूमि की नाप की तो अवैध अतिक्रमण पाया गया। वर्ष 2008 में प्राधिकरण ने होटल ध्वस्तीकरण के आदेश…
Read MoreCategory: Uttarakhand
चट्टान से छिटके पत्थर से मजदूर की मौत
जोशीमठ/गोपेश्वर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में काम करते हुए चट्टान से छिटके पत्थर से बीआरओ के मजदूर झारखंड निवासी बलराम (32) पुत्र दुबल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामी राम ने बताया कि मजदूर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इधर, बीती सात सितंबर को मोलागाड़ गदेरे में बही सुनीति गांव की नेहा (11) पुत्री युद्धवीर सिंह का शव शनिवार को नंदप्रयाग के मुनियाली तोक के समीप नंदाकिनी नदी के तट पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने…
Read Moreप्रधानाचार्य, वीडीओ के वेतन रोकने के निर्देश
देवाल। जीआईसी बोरागाड़ में आयोजित आपदा राहत के शिविर में ग्रामीणों ने प्रभावित गांवों का अभी तक सर्वे नहीं होने की शिकायत की। वहीं आपदा आयुक्त ने अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर एक प्रधानाचार्य और एक ग्राम विकास अधिकारी के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। आपदा आयुक्त वी. षणमुगम की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में लिंगडी न्याय पंचायत के ग्रामीणों ने आपदा के ढाई माह बाद भी देवाल-खेता- मानमती मोटरमार्ग नहीं खुलने, बमणीगाड़, उफ्थर, लिंगडी, चोटिंग, ओडर, पेयजल योजनाओं के ठीक नहीं होने की शिकायत की। प्रभावित…
Read Moreपागल सियार ने 12 से अधिक लोगों को काटा
टनकपुर। पागल सियार ने सैलानीगोठ, बमनपुरी और फागपुर गांव में 12 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर खौफ पैदा कर दिया है। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पागल सियार को फौरन मारने की मांग उठाई है। बृहस्पतिवार को देर रात तक हुई बिजली कटौती के बीच अंधकार में एक पगलाए सियार ने जमकर आतंक मचाया। टनकपुर के सैलानीगोठ गांव से लोगों पर हमला करता यह सियार बनबसा के बमनपुरी गांव तक पहुुंचा। उसने करीब 12…
Read Moreचरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
बनबसा। एसएसबी ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को 210 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। एसएसबी की 57वीं वाहनी के सहायक सेना नायक नीरज चौधरी के निर्देश पर एसएसबी के जवान बीओपी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नेपाल की ओर से आए एक अधेड़ व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 210 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़ा गया आरोपी नेपाल के सेती अंचल जिला बजांग के ग्राम कनवेल, वार्ड संख्या 2 का…
Read More35 और बाढ़ पीड़ितों को मिला मुआवजा
टनकपुर। मुआवजे से वंचित बाढ़ पीड़ितों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया। प्रशासन ने 35 और चिह्नित बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि के चेक दिए हैं। शारदा नदी की बाढ़ से हनुमानगढ़ी और शारदा चुंगी कालोनी समेत क्षेत्र में सैकडा़ें परिवार प्रभावित हुए। शासन की मंजूरी के बाद प्रशासन ने प्रभावितों को चिह्नित कर 121 प्रभावितों को मुआवजा राशि प्रदान की, मगर चिह्नीकरण में कई परिवारों को मुआवजे से वंचित रहना पड़ा था। मुआवजे से वंचित बाढ़ प्रभावितो के आंदोलन के बाद प्रशासन ने 35 और बाढ़ प्रभावितों को चिह्नित कर…
Read Moreबच्चों की की सेवा में जुट गए विधायक
जसपुर। ग्राम सन्यासियोंवाला के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कीटनाशक की गंध से बेहोश होने की सूचना से अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गयी। सभी विद्यालय एवं अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। शुक्रवार को घटना के बाद विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने प्राइवेट एंबुलेंसों को सूचना देकर सभी को सरकारी अस्पताल बुलवाया और वहां के चिकित्सकों के साथ स्वयं उपचार में जुट गए। सीओ पीसी आर्य, कोतवाल जेसी पाठक ने विद्यालय पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर खेत स्वामी नासिर को हिरासत में ले लिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट इवा सहाय,…
Read Moreगौरा माहेश्वर की पूर्जा अर्चन के बाद विसर्जन
खटीमा। दो सप्ताह से अधिक दिनों तक चले गौरा माहेश्वर के कार्यक्रमों का ज्वाला देवी मंदिर परिसर पर बड़ी संख्या में एकत्रित मातृ शक्ति की मौजूदगी में विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान महेश्वर के साथ गौरा को ससुराल विदा करने के साथ ही उनका झोड़ा चांचरी के साथ ही विसर्जन किया गया। कालेज रोड आदर्श कालोनी स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर परिसर पर लगातार दो सप्ताह से अधिक दिनों तक गौरा माहेश्वर की बाल लीलाओं के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर एवं आस पास की महिलाएं मैय्या की पुजारिन…
Read Moreसीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा सुधार
नौगांव(उत्तरकाशी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव का दिल्ली की राजभरा मेडिकेयर संस्था ने पीपीपी मोड पर इस अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया है। संस्था ने फिलहाल यहां तीन विशेषज्ञ डाक्टर तैनात किए हैं। शनिवार को अस्पताल का संचालन शुरू करने से पहले संस्था से जुड़े लोगाें ने अस्पताल में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ करवाया। इसके बाद सीएमओ डा.मयंक उपाध्याय ने रिबन काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। संस्था ने अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक तथा एक सामान्य चिकित्साधिकारी को तैनात किया है। राजभरा मेडिकेयर के अध्यक्ष रजनीश कश्यप ने…
Read Moreपंचायत चुनाव में भी ताल ठोकेगा आर्यन ग्रुप
उत्तरकाशी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार परचम लहराने से उत्साहित आर्यन ग्रुप अब पंचायत चुनाव में भी ताल ठोकने की तैयारी में है। शुक्रवार को लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन ग्रुप के प्रदीप कैंतुरा ने कहा कि कालेज के छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गृहविज्ञान, चित्रकला आदि विषयों की परास्नातक कक्षाएं शुरू कराने के साथ ही शिक्षकों की कमी दूर कराने के लिए भी संघर्ष किया जाएगा। आर्यन ग्रुप के…
Read More