जंगली ककड़ी खाने से पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक बीमार

उत्तरकाशी। जंगली ककड़ी खाने से महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू के एक शिक्षक तथा पांच छात्र-छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि शनिवार को महर्षि विद्या मंदिर की एक छात्रा घर से ककड़ी लेकर आई। दोपहर में साथी छात्र-छात्राओं तथा एक शिक्षक ने यह ककड़ी खाई। जिससे छात्रा आस्था पंवार, आंचल गैरोला, अभिषेक चौहान, मोहित सेमवाल और स्वर्णिमा गर्ग तथा शिक्षक उम्मेद पंवार की तबियत बिगड़ने लगी। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या बी.रावत और शिक्षकों ने…

Read More

चंद शासक तांत्रिक विधि से करते हैं नंदादेवी की पूजा

अल्मोड़ा। नंदाष्टमी केअवसर पर अल्मोड़ा में नंदादेवी की पूजा तारा शक्ति के रूप में होती है। यह पूजा तांत्रिक विधि से होती है और चंद शासकों के वंशज ही इस पूजा को कराते हैं। चंद शासकों के वंशज नैनीताल के सांसद केसी सिंह बाबा और उनके परिवारजन नंदाष्टमी के मौके पर परंपरा के मुताबिक तांत्रिक पूजा करवाते हैं। ज्योतिष, तंत्र और मंत्र तीनों विधाओं से उत्तराखंड का जनजीवन और संस्कृति बहुत प्रभावित रही है। कत्यूरी और चंद राजा तंत्र विद्या में पारंगत माने जाते थे। देवी को युद्ध देवी के…

Read More

नंदामय हुआ अल्मोड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में नंदादेवी महोत्सव की धूम मची है। शुक्रवार देर रात नंदादेवी मंदिर परिसर में तक रंगारंग कार्यक्रम हुए। शनिवार को दिन के समय मंदिर परिसर में लोगों ने झोड़ा, छपेली और लोकगीतों की प्रस्तुति दी। शुक्रवार रात को चंद वंशज सांसद केसी सिंह बाबा ने मां नंदा की तांत्रिक विधि से पूजा की। कल रविवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभायात्रा निकलेगी। शुक्रवार देर रात तक नंदादेवी मंदिर परिसर में रंगारंग कार्यक्रम चलते रहे। कार्यक्रमों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ रही। जै नंदा लोक…

Read More

डाक्टरों के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर जड़े ताले

मौलेखाल। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिला में डाक्टरों की नियुक्ति को लेकर क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी के साथ अस्पताल में तालाबंदी कर दी। लोगों ने कहना था कि डाक्टरों के लंबे समय से अवकाश पर होने के कारण रोगियों को 80 किमी दूर रामनगर रेफर कर दिया जाता है। छह साल से एक्सरे मशीन शो पीस बनी है। क्षेत्र के लोग राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिला पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ अस्पताल में तालाबंदी कर दी गई। वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में एक आयुर्वेदिक और एक ऐलोपैथिक चिकित्सक तैनात थे,…

Read More

राशन नहीं मिलता, कार्ड बनवा दो

रुड़की। प्रेमराजपुर गांव की नीलम को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से रसद नहीं मिल पा रहा है। इससे उनका परिवार परेशान है। उन्हें दोगुने दाम चुकाकर बाजार से सामग्री खरीदनी पड़ रही है। सस्ते गल्ले से रसद न मिलने का कारण उनके पास राशन कार्ड का न होना है। गांव में यह समस्या केवल भगवती देवी की ही नहीं है। इस प्रकार की समस्या से अधिकतर ग्रामीण जूझ रहे हैं। राशन कार्ड न बनने के कारण कई ग्रामीणों को चीनी, चावल और गेहूं नहीं मिल पा रहा है। इससे…

Read More

खादर में नहीं थमा अवैध खनन का सिलसिला

लक्सर/सुल्तानपुर। खादर क्षेत्र में बाणगंगा और गंगा के घाटों पर अवैध खनन थम नहीं रहा है। खनन माफिया अनुमति की आड़ में कई जगह पर दिनरात खनन कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में चुप्पी साध ली है। आपदा के दौरान नदियों से खेतों में आई सिल्ट उठाने की अनुमति की आड़ में खादर क्षेत्र में अवैध खनन का खेल शुरू हो गया था। खनन माफिया खेतों के अलावा नदियों के घाटों से खनन सामग्री उठाई जा रही है।…

Read More

दो राशन डीलरों की जमानत राशि जब्त

रुड़की। निरीक्षण के दौरान बंद पाई गईं सस्ते गल्ले की दो दुकानों की जमानत राशि जब्त कर ली गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से गत दिनों राशन की दुकानों का निरीक्षण किया गया था। जुलाई माह में मंगलौर के राशन डीलर राशिद और जाहिद की सस्ते गल्ले की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानें बंद पाई गई थीं। इस मामले में जिलाधिकारी ने खाद्य आपूर्ति विभाग को दोनों राशन डीलरों की जमानत राशि जब्त करने के आदेश जारी किए थे। वरिष्ठ खाद्य…

Read More

दूसरों का जीवन रोशन कर खुद अंधेरे में

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ जलप्रलय के दौरान हजारों तीर्थयात्रियों की जान बचाने वाले तोषी (त्रियुगीनारायण) के लोग अंधेरे में रह रहे हैं। तीन माह बाद भी यहां विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। यहां के 40 परिवारों को इंतजार है कि कब बिजली के दर्शन हों और उनके घर रोशन हों। 16/17 जून को जब केदारनाथ में तबाही मची थी तब तोषी के लोगों ने आपदा पीड़ितों की मदद की। उन्होंने केदारनाथ-तोषी-त्रियुगीनारायण ट्रैक पर फंसे लोगों को बचाया। तोषी निवासी मदन मोहन सेमवाल बताते हैं कि गांववालों ने 10 हजार लोगों…

Read More

लोकजात में आए श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने नहीं किए इंतजाम

श्रीनगर। राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने सरकार पर धार्मिक स्थलों के सरकारीकरण का आरोप लगाते हुए ऐसी व्यवस्थाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कुरूड़ से वेदनी तक 11 दिनी लोकजात यात्रा में श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की सुविधा न देने का आरोप लगाया। भाजपा नेता और उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने जीएनवीएन के यात्री विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकजात में चांदपुर गढ़ी से लेकर आईटीबीपी की शौर्य छंतोली शामिल रही। बंगलूरू, कलकत्ता,…

Read More

जयानंद भारती जिले के लिए होगा बड़ा आंदोलन

बैजरो। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयानंद भारती जिला निर्माण संघर्ष समिति ने अलग जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन का एलान किया है। समिति की बैठक में कहा गया कि जल्दी जिले की घोषणा नहीं की तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। बीरोंखाल में समिति की बैठक में सदस्यों ने कहा कि नौ महीने पहले उन्होंने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, राजस्व आयुक्त को जिला निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि बीरोंखाल, धुमाकोट, रिखणीखाल और आस-पास के क्षेत्र को मिलाकर अलग जिला बनाया जाए। बैठक…

Read More