बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। बाद में सभी पदों में एक-एक प्रत्याशी का पर्चा दाखिल होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अब शनिवार को छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह होगा। सभी निर्वाचित पदाधिकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) समर्थित हैं। एबीवीपी ने लगातार दूसरी बार महाविद्यालय छात्र संघ में कब्जा जमाया है। चुनाव अधिकारी डा.टीबी सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर नवीन कुमार, उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश बोरा, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर…
Read MoreCategory: Uttarakhand
टैक्स चोरी कर मोटा मुनाफा कमा रही फर्में
हल्द्वानी। वाणिज्य कर विभाग के (फार्म 11) पर दो प्रतिशत छूट पर लकड़ी खरीदकर टैक्स जमा किए बिना मोटा मुनाफा कमाने वाली शहर की फर्नीचर फर्मों पर एसआईबी की नजर है। स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने शहर की कई फर्नीचर फार्मों को चिह्नित किया है, जो टैक्स चोरी कर रही हैं। एसआईबी ने धोखाधड़ी करने वाली इन फर्मों के खिलाफ गोपनीय जांच शुरू कर दी है। गौजाजाली और कमलुवागांजा रोड स्थित पूर्व दर्जा मंत्री की तीन फर्नीचर फर्मों पर वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी ने कुछ दिन पूर्व छापा मारा…
Read MoreSMS के जरिए भाईचारे का पैगाम दे रहा अंसारी
‘हिंदू धर्म से नफरत करना ये इस्लाम नहीं कहता, मस्जिद की दीवारें तोड़ो ये राम नहीं कहता’। शुक्रवार को सैकड़ों लोगों के मोबाइल में यह एसएमएस आया। एसएमएस भेजने वाले का नाम है राहत अंसारी। मुजफ्फरनगर में जिस दिन से दंगे भड़के हैं ज्वालापुर के यह जनाब मोबाइल से दोनों समुदाय के लोगों को संदेश भेजकर शांति की अपील कर रहे हैं। पढें, अल्लाह के बंदो ने दुर्गा के मंदिर में उठाई पत्तल इनके भेजे संदेशों की एक और बानगी देखिए ‘मजहब के नाम पर नफरत फैलाने वाले कौम और…
Read Moreमोदीः उत्तराखंड को दिया था नारा, नेताओं में हर्ष
उत्तराखंड के लिए स्थानीय नारा सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने ही बदरीनाथ में 2001 में दिया था। गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए नरेंद्र मोदी उस समय राष्ट्रीय महामंत्री के साथ ही उत्तराखंड के प्रभारी भी थे। उन्होंने बदरीनाथ में आपणु उत्तरांचल, प्यारु उत्तरांचल का नारा दिया था। पढें, एक ओर फांसी का फैसला, दूसरी तरफ छेड़खानी बदरीनाथ में नारा दिया प्रदेश प्रभारी के साथ बतौर प्रदेश संगठन महामंत्री काम कर चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यादें साझा करते हुए कहा कि 13-14 मई 2001…
Read Moreहजार रुपये में भी नहीं मिल रही गैस
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन माह से लोग रसोई गैस के लिए धक्के खा रहे हैं। एजेंसी से हजार रुपये में भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। लोग सिलेंडर की आस में एजेंसी जाते हैं और खाली हाथ लौटते हैं। घनसाली इंडेन गैस एजेंसी में प्रतापनगर सहित 23, 854 कनेक्शन हैं। जहां प्रतिदिन एक ट्रक सिलेंडर की खपत हैं। लेकिन यहां जो गैस आ रही है, उसकी खपत एजेंसी में भी पूरी नहीं हो पा रही है। जिससे ग्याहरागंाव, हिंदाव, भिलंग, बासर, बूढ़ाकेदार, आरगढ़,…
Read Moreपैसों के लिए मालिक पर जानलेवा हमला
चंबा। सकलाना क्षेत्र में हारुल पुत्र अब्दुल मजीद निवासी बिजनौर अपने पुत्र और नौकर के साथ नौ सितंबर को खच्चर बेचने के लिए मालदेवता आया था। 10 सितंबर को तीनों लोग सत्यों में एक निर्माणाधीन मकान में रुके। इस दौरान उसका बेटा कहीं चला गया। रात के डेढ़ बजे कुछ अज्ञात लोगों ने हारुल के सिर पर पत्थरों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान नौकर वाहिद पुत्र इसयायिल निवासी बुडगरा तीरथपुर बिजनौर भी घायल हो गया। 11 सितंबर को नौकर की ओर से कुमाल्डा चौकी…
Read Moreन्याय देने के लिए अधिवक्ता रहे तत्पर : फोनिया
गोपेश्वर। न्यायालय परिसर में विधायक निधि से निर्मित बार एसोसिएशन व पुस्तकालय भवन का पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया ने उद्घाटन किया। यहां आयोजित एक सादे समारोह में फोनिया ने कहा कि अधिवक्ताओं ने ही भारत में प्रजातंत्र की शुरुआत की थी। उन्होंने जनता को सामाजिक न्याय देने के लिए अधिवक्ताओं को हर समय तत्पर रहने का आह्वान किया। जिला जज आशीष नैथानी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय विभाग की रीढ़ होती है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह, महामंत्री ज्ञानेंद्र खंतवाल ने बार एसोसिएशन की उपलब्धियां गिनाई। इस…
Read Moreवाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
गैरसैंण। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। धुनियारघाट में नेपाली मूल की काली देवी (65) पत्नी धन बहादुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी आरके सैनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Read Moreपेट्रोल खत्म, उपभोक्ता परेशान
कर्णप्रयाग। नगर स्थित पेट्रोल पंप में आए दिन तेल खत्म होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को यहां महीने में 10 दिन ही तेल मिल पा रहा है। कभी सरकारी विभागों पर बकाया, तो कभी सड़क बंद और अब मशीन में तकनीकी खराबी के चलते चार दिन से पेट्रोल पंप बंद पड़ा है। नगर के महावीर सिंह का कहना है कि उनका मार्केटिंग का काम है, जिसके लिए उन्हें रोज गौचर, लंगासू, सिमली, आदिबदरी और अन्य स्थानों पर बाइक…
Read Moreपंचायत चुनाव में भी ताल ठोकेगा आर्यन ग्रुप
उत्तरकाशी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार परचम लहराने से उत्साहित आर्यन ग्रुप अब पंचायत चुनाव में भी ताल ठोकने की तैयारी में है। शुक्रवार को लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन ग्रुप के प्रदीप कैंतुरा ने कहा कि कालेज के छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निदान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गृहविज्ञान, चित्रकला आदि विषयों की परास्नातक कक्षाएं शुरू कराने के साथ ही शिक्षकों की कमी दूर कराने के लिए भी संघर्ष किया जाएगा। आर्यन ग्रुप के…
Read More