अल्मोड़ा। उत्तराखंड छात्र संगठन (यूएसओ) की बैठक में कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर के छात्रसंघ चुनाव पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय छात्र संगठनों को छात्रों की नहीं बल्कि अपने दलों की चिंता है। इससे विवि का माहौल ख्रराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों के लिए उत्तराखंड छात्र संगठन का गठन किया गया है, जिसके लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी में…
Read MoreCategory: Uttarakhand
इलेक्ट्रो होम्योपैथी विधा को फर्जी बताने पर डाक्टरों में उबाल
रानीखेत। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएसन की बैठक में सहायक लोक सूचना अधिकारी द्वारा होम्योपैथी विधा को कथित रूप से फर्जी करार देने की कड़ी भर्त्सना की गई। कहा कि सीएम के आदेशों के बावजूद इस मामले में हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। एसोसिएसन अब आंदोलन शुरू करेगा। जिलाध्यक्ष डा. बीएल आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया है हरिद्वार सीएमओ कार्यालय के सहायक लोक सूचना अधिकारी डा. बीके सिंह इलेक्ट्रो होम्योपैथी को फर्जी बताकर इससे जुड़े डाक्टरों का अपमान कर रहे…
Read Moreएमएमएस बना करता रहा प्रेमिका से दुराचार
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का उसके प्रेमी ने ही अश्लील वीडियो बना डाला। सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि करीब तीन साल पहले सिडकुल में काम करने के दौरान युवती की मुलाकात गाडोवाली निवासी इमरान से हुई थी। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। करीब दो साल पहले इमरान युवती को अपने साथ रुड़की के एक होटल में ले गया और उसकी अश्लील क्लीपिंग बना डाली। इसके कुछ दिनों बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। गाहे-बगाहे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता…
Read Moreयहां पांच साल से तड़पने को मजबूर हैं मरीज
हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित खादर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। मलेरिया और डेंगू को लेकर संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। चंद्रपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन महीने से ताले लटके हैं और ग्रामीण उपचार के लिए झोलाछाप चिकित्सकों के सहारे हैं। खानपुर विकासखंड के चंद्रपुरी में सालों पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया था। इसका मकसद क्षेत्र के चंद्रपुरी खादर, बांगर, दल्लेवाला, नाईवाला, जोगावाला, दाबकी खेड़ा, माड़ाबेला, शेरपुरबेला आदि गांवों की 15000 की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। पढ़ें,…
Read Moreजीएमवीएन क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला पर्यटन अधिकारी के खिलाफ तहरीर
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ त्रासदी को गंभीरता से लेते हुए विनाशकारी पर्यटन रोको (विपरो) संगठन ने कोतवाली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक व जिला पर्यटन अधिकारी के पदनाम तहरीर दर्ज की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियाे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन न्यायालय की शरण लेगा। विपरो के संस्थापक महापंडित राहुल सांकृत्यान पर्यटन पुरस्कार से सम्मानित डा. शंकर काला ने कहा कि केदारनाथ त्रासदी प्राकृतिक नहीं बल्कि मानवजनित है। केंद्र सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है। लेकिन राज्य सरकार इस विषय…
Read Moreमहिलाओं ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के पुतले फूंके
बागेश्वर। गत दिनों मुंबई में महिला पत्रकार के साथ सामूहिक दुराचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को यहां केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी के नेतृत्व में नारेबाजी के साथ महिलाएं एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुईं। यहां केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया गया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकारों में गुंडागर्दी और…
Read Moreछात्रसंघ चुनाव के दौरान हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज
कोटद्वार। डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान 9 अगस्त को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाहर कुछ छात्रों में हुई मारपीट में पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को देर शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जितेंद्र बिष्ट ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उसके साथ मारपीट के साथ गाली गलौज व मोबाइल छीनने की कोशिश की शिकायत की गई थी। मारपीट के मामले में छात्र दिव्यांशु व सूर्यमणी के साथ पांच अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मारपीट में इन दो छात्रों…
Read Moreअध्यक्ष, महासचिव पद पर एनएसयूआई का कब्जा
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ चुनाव में अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर एनएसयूआई ने कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने जीत हासिल किया। शनिवार सुबह नौ बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह नौ से 12 बजे तक विवि प्रतिनिधियों के नामांकन किए गए। अपराह्न 12 बजे बाद से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच हुई। ढाई से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। मतदान में 46 विवि प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष पद के एनएसयूआई प्रत्याशी प्रखर आदित्य शर्मा को 25, उपविजेता…
Read Moreडीआईजी कार्यालय में फिर सन्नाटा
पौड़ी। शहर के कंडोलिया स्थित डीआईजी कार्यालय में फिर सन्नाटा पसर गया है। गढ़वाल रेंज बनते ही इस कार्यालय की रौनक फिर गायब हो गई है। डीआईजी साहब भी यहां महीने में कभी-कभार एक या दो दिन के लिए आ पा रहे हैं। पौड़ी में पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय 1976 में स्थापित हुआ था। यूपी शासनकाल में इस कार्यालय में काफी चहल-पहल रहती थी। राज्य बनने के बाद अन्य मंडलीय कार्यालयों की तरह इसके भी दिन गहराने शुरू हो गए। इस कार्यालय के अधिकारियों ने पौड़ी के बजाय देहरादून स्थित कैंप…
Read More22 दिन बाद भी नहीं मिला ग्रिफ कर्मी
बनबसा। अवकाश लेकर अरुणांचल प्रदेश से घर आते वक्त रास्ते से लापता ग्रिफ कर्मी शंकर सिंह बिष्ट का 22 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। पति की गुमशुदगी से बदहोश पत्नी ने अब जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। फागपुर गांव निवासी 40 वर्षीय ग्रिफ कर्मी अरुणाचल प्रदेश में ग्रिफ की 1591 पीएनआर कंपनी में तैनात था। वह 24 अगस्त को अवकाश लेकर घर आने के लिए रवाना हुआ, लेकिन घर नहीं पहुंचा। पत्नी के मुताबिक वह अरुणाचल प्रदेश से 24 अगस्त को गुवाहटी पहुंच गया…
Read More