चंपावत। आज रविवार को चंपावत जिले के गठन को 16 वर्ष पूरे हो गए हैं। 1815 से लेकर 15 अगस्त 1947 तक अंग्रेजी शासनकाल के दौरान और उसके बाद आजाद भारत में 24 फरवरी 1960 तक अल्मोड़ा जिले का हिस्सा रहा चंपावत 15 सितंबर 1997 को अलग जिले के रूप में अस्तित्व में आने के बाद कोई खास उपलब्धि तो अपने खाते में नहीं डाला पाया है। लेकिन जिला गठन के इन 16 वर्षों की अवधि में 16 जिलाधिकारी जरूर यहां पर काम कर चुके हैं। चंपावत जिले गठन के…
Read MoreCategory: Uttarakhand
जीआईसी मंच में पांच में से तीन शिक्षक स्थानांतरित
चंपावत। सीमांत क्षेत्र के जीआईसी मंच में पांच में से तीन शिक्षकों को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया है। बगैर प्रतिस्थानी के किए गए स्थानांतरण से स्कूल में पठन पाठन की व्यवस्था चरमरा गई है। इस मामले को लेकर अभिभावकों में खासा रोष है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर विरोध प्रकट किया है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो सीमांत क्षेत्र की जनता सड़कों में उतर कर विरोध जताएगी। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष दलीप सिंह महर का कहना है कि…
Read More22 दिन बाद भी नहीं मिला ग्रिफ कर्मी
बनबसा। अवकाश लेकर अरुणांचल प्रदेश से घर आते वक्त रास्ते से लापता ग्रिफ कर्मी शंकर सिंह बिष्ट का 22 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। पति की गुमशुदगी से बदहोश पत्नी ने अब जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। फागपुर गांव निवासी 40 वर्षीय ग्रिफ कर्मी अरुणाचल प्रदेश में ग्रिफ की 1591 पीएनआर कंपनी में तैनात था। वह 24 अगस्त को अवकाश लेकर घर आने के लिए रवाना हुआ, लेकिन घर नहीं पहुंचा। पत्नी के मुताबिक वह अरुणाचल प्रदेश से 24 अगस्त को गुवाहटी पहुंच गया…
Read Moreदुष्कर्मी किशोर और यौनाचारी को जेल
शक्तिफार्म। दो अलग-अलग घटनाओं में आरोपी युवक और किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्थानीय निवासी युवक पर अपनी साली की नाबालिग पुत्री का अपहरण कर यौन शोषण और गोविंदनगर निवासी किशोर पर छह वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का आरोप है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सितारगंज की ओर से आ रहे आरोपी युवक को कुसमोठ तिराहे के समीप धर दबोचा और लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ में लड़की ने…
Read Moreदो पक्षों में लाठी डंडे चले पांच घायल
बाजपुर। खेल के दौरान बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए, जिसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली आकर एक दूसरे पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया। रविवार को शाम छह बजे गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी सलीम खां और शकील के बच्चे खेल रहे थे कि दोनों के बीच खेलने को लेकर लड़ाई हो गई। इसी बात को लेकर दोनों परिवार भिड़ गये। जिस परद हंगामा…
Read Moreसमस्याओं के समाधान को सभासदों की बैठक
खटीमा। नगर क्षेत्र की समस्याओं से आक्रोशित सभासदों ने बैठक कर तमाम समस्याओं के समाधान को मंथन किया। सभासद वक्ताओं ने नगर के अवरुद्ध विकास, चरमराती सफाई व्यवस्था और नगर पालिका प्रशासन को दबाव में लेकर काम कराने संबंधी मामलों से निपटने के लिए संगठित होकर संघर्ष का निर्णय लिया। इसके लिए सभासद समन्वय समिति गठित कर विश्वनाथ यादव को अध्यक्ष नामित किया गया। पीलीभीत रोड स्थित कुमाऊं कंप्यूटर कार्यालय पर सभासद फरीदा अकरम की अध्यक्षता में हुई बैठक में नागरिक सुख सुविधाओं के दायित्व निर्वहन को बैठक आयोजित हुई।…
Read Moreखनन निजी हाथों में दिया तो आंदोलन
उत्तरकाशी। उक्रांद ने नई खनन नीति का विरोध कर प्रदेश सरकार पर खनन माफियाें से मिले होने का आरोप लगाया है। उक्रांद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई खनन नीति प्रदेश हित में नहीं है। खनन के निजी हाथों में चले जाने से भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी बढ़ जाएगी। इसलिए सरकार को खनन पूर्व की भांति जीएमवीएन या केएमवीएन को देना चाहिए। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही निगम की आय में भी वृद्घि होगी। बैठक में निर्णय लिया गया…
Read Moreव्यापार और रौनक लील गई आपदा
जानकीचट्टी। जानकीचट्टी में आपदा के बाद से पसरा सन्नाटा अभी तक दूर नहीं हो पाया है। यहां से यमुनोत्री धाम का पांच किलोमीटर रास्ता पैदल हैं। यहां करीब 375 दुकानें तथा होटल ढाबों में से केवल आठ ढाबे ही इस समय आबाद हैं। यहां गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की तरह तो आपदा में कहर नहीं बरपा, सिर्फ तीन स्थानों पर भूस्खलन को नियंत्रित न कर पाने तथा यातायात बहाली में पूरे संसाधन नहीं झोंक पाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। छह माह में वर्षभर की जरूरत की कमाई करने…
Read Moreहोटल मालिक समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा
पुरोला। अधिवक्ता अनिल जैन की पत्नीअर्चना जैन की मौत के मामले में पुलिस ने होटल मालिक देवेंद्र सिंह और सुंदर सिंह के खिलाफ षड़यंत्र कर हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे जमीनी विवाद को कारण बताया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने इस बारे में मई में थानाध्यक्ष, एसपी और डीआईजी को जानकारी दी थी। थानाध्यक्ष प्रमेंद्र रावत ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। इधर, जिला अस्पताल…
Read Moreजमाना इनसे सीखे तो तस्वीर बदल जाएगी
चौखुटिया। जमाना इनसे सीखे तो तस्वीर बदल जाएगी। दृष्टिहीन अवतार नेगी अपनी गरीब और बूढ़ी मां के लिए किसी देव अवतार से कम नही हैं। सहानुभूति जताने वाले लोगों की मदद से वह न सिर्फ खुद का पेट भरता है बल्कि मां का पालन-पोषण भी कर रहा है। आदि बद्री से लेकर चौखुटिया तक के करीब 70 किलोमीटर क्षेत्र में दृष्टिहीन अवतार नेगी (33) एक जाना पहिचाना नाम है। उसकी परिस्थितियों से वाकिफ हर कोई उसकी मदद करता है। गैरसैंण के घन्डयाल निवासी दृष्टिहीन अवतार की चार साल की उम्र…
Read More