पिथौरागढ़। उक्रांद ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। पार्टी इस सहित कई अन्य मसलों को लेकर 18 सितंबर को देहरादून में प्रदर्शन करेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण में देरी पर नाराजगी जताई। कहा गया कि राज्य निर्माण के करीब 13 साल बाद भी राज्य आंदोलनकारियों का सही चिन्हिकरण नहीं हो सका है। आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण प्रदान करने सहित कई अन्य मसलों को लेकर पार्टी पूरी…
Read MoreCategory: Uttarakhand
दो मासूमों को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पहाड़ पर तेंदुओं का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गंगोलीहाट के देवतुगभुनार गांव और बलीगांव में शनिवार को तेंदुए एक बच्ची और एक बच्चे को आंगन से उठा ले गए। घंटों तलाश के बाद बच्ची का क्षत विक्षत शव घर से पांच सौ मीटर दूर मिला तो बच्चे का शव पचास मीटर दूर खेत में मिला। ग्रामीणों ने आदमखोर को मारने की मांग की है। देवतुंगभुनार निवासी मनोज राम की पुत्री अर्चना (4) शनिवार शाम अन्य बच्चों के साथ आंगन में खेल रही थी।…
Read More135 नई बसों का बेड़ा होगा शामिल
हल्द्वानी। परिवहन निगम ने त्योहार को देखते हुए तैयारी तेज कर दी है। रोडवेज में अक्तूबर के महीने में करीब 135 बसों का बेड़ा शामिल हो सकता है। इन बसों की बाडी तैयार करने काम जयपुर और फरीदाबाद में चल रहा है। परिवहन निगम में काफी समय से बसों की कमी बनी हुई थी। इसके अलावा अक्तूबर से त्योहार का सीजन शुरू होने जा रहा है। इसके मद्देनजर परिवहन निगम ने नई बसों का बेड़ा शामिल करने की योजना बनाई है। इसके तहत पहाड़ से लेकर मैदान तक आवश्यकतानुसार छोटी-बड़ी…
Read Moreभाजयुमो ने एबीवीपी प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट
हल्द्वानी। भाजयुमो ने एमबी डिग्री कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष विकास भगत ने रविवार को कई जगहों में जनसंपर्क कर कालेज में शैक्षणिक सुधार के लिए एबीवीपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। विकास भगत ने कहा कि एबीवीपी छात्रों में चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत कर संस्कारवान बनाती है। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह…
Read More11 सेंटरों पर 3808 परीक्षार्थी हुए शामिल
हल्द्वानी। शहर में रविवार को 11 सेंटरों पर बंदी रक्षक पद के लिए लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इसमें 1309 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित बंदी रक्षक परीक्षा के लिए शहर में एमबीपीजी कालेज, हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज, क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीवैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खालसा नेशनल बालिका इंटर कालेज, सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निर्मला कान्वेंट स्कूल को सेंटर बनाया गया था। सेंटरों पर एक घंटा पहले ही अभ्यर्थी पहुंच गए। अपराह्न दो बजे से सायं चार बजे तक चली परीक्षा…
Read Moreआपदा प्रभावितों ने सुनाई साकेत बहुगुणा को खरी खोटी
घनसाली (टिहरी)। कांग्रेस नेता साकेत बहुगुणा को बूढ़ाकेदार के आपदा प्रभावितों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि आपदा के तीन माह बाद नेताओं को अब क्षेत्र की याद आ रही है। बाद में बहुगुणा ने भूस्खलन प्रभावित इंद्रोला गांव का भ्रमण कर समस्याएं सुनी। साकेत बहुगुणा शनिवार की शाम पांच बजे बूढ़ाकेदार क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान समस्याएं बताने आए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा उन्होंने कहा किआपदा से क्षेत्र के दर्जनों परिवार बेघर हो चुके हैं। सभी सड़कें और रास्ते…
Read Moreबंदीरक्षक परीक्षा में 388 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
नई टिहरी। बंदी रक्षकों के पदाें के लिए रविवार को यहां चार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। चारों केंद्रों पर 1465 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था, लेकिन परीक्षा में 1077 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी नत्थीराम ने बताया कि किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली। परीक्षा शंाति पूर्ण रही।
Read More14 वर्षों से बेघर हैं द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांव
जोशीमठ (चमोली)। 16/17 जून की आपदा के तीन माह गुजर जाने के बाद भी द्वितीय रक्षा पंक्ति (भारत-चीन सीमा से लगे गांव) के सात गांवों के 1086 परिवार बेघर हैं। ये लोग विस्थापन, पुनर्वास, मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार का मुंह ताक रहे हैं। यहां वर्ष 1999 के भूकंप और उसी दौरान हुई अतिवृष्टि व भूस्खलन से 30 गांव विस्थापन के लिए चिह्नित हैं। हाल की आपदा ने ब्लॉक के सात गांव (भ्यूंडार, बदरीनाथ बामणी, पांडुकेश्वर, लामबगड़, बेनाकुली, खीरों और अरुड़ी-पटूड़ी) गांवों को तहस-नहस कर रख दिया है। लेकिन पिछले…
Read Moreगुलदार से परेशान हैं बंड के लोग
पीपलकोटी (चमोली)। बंड क्षेत्र में गुलदार एक के बाद एक मवेशियों को निवाला बना रहा है। इससे ग्रामीण सहमे हैं। एक सप्ताह में गुलदार क्षेत्र में सात मवेशियों को मार चुका है। भयभीत ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। रात को ग्रामीण ढोल-नगाडे़ बजाकर गुलदार को भगा रहे हैं। शनिवार रात किरुली गांव के गोविंद लाल, गडोरा के राकेश डबराल, अगथला गांव के राम सिंह के मवेशियों को निवाला बना चुका है। ग्रामीण शाम होते ही गुलदार को भगाने के लिए गांवों की सीमा पर हल्ला मचा…
Read Moreलोक भाषा की मजबूती से मजबूत होगी हिंदी
गोपेश्वर। नेहरू युवा केंद्र गोपेश्वर द्वारा हिंदी पखवाडे़ के अवसर पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जनसेवी और शिक्षक गंभीर सिंह फरस्वाण को हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बदरी-केदार के पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने फरस्वाण को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। नेगी ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय एकता और आंदोलन की भाषा रही है। आज के कंप्यूटर युग में हिंदी की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। कार्यक्रम संयोजक डा. योगेश धस्माना ने कहा कि समाज में प्रचलित मानसिकता और इच्छा शक्ति के अभाव में…
Read More