अल्मोड़ा/धौलछीना। भारतीय जनता पार्टी का जिले में ‘गांव चलो, घर चलो’ अभियान सोमवार से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को रवाना किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। लमगड़ा में अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता बची सिंह नेगी ने किया। हनुमान मंदिर में हुए कार्यक्रम में श्री नेगी ने कहा कि कांग्रेस के शासन से देश त्रस्त हो गया है। महंगाई, घोटाले और सेना के जवानों…
Read MoreCategory: Uttarakhand
मोदी के आने से पतंजलि में उत्साह
हरिद्वार। भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने से पतंजलि परिवार में उल्लास का माहौल है। स्वयं जनसभाओं केे लिए पांच दिन पहले हरिद्वार छोड़ चुके बाबा रामदेव ने देश भर में फैली अपनी करीब 1000 इकाईयों को सक्रिय कर दिया गया है। मोदी को प्रत्याशी बनाने से पहले बाबा साफ कह रहे थे कि प्रधानमंत्री पद पर कोई दूसरा प्रत्याशी लाया गया तो वे भाजपा को समर्थन नहीं देंगे। अब मोदी को प्रत्याशी बनाते ही बाबा ने पतंजलि और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट…
Read Moreठग की तलाश में बरेली क्राइम ब्रांच के छापे
हरिद्वार। बरेली में कारोबारियों के खाते से फर्जीवाड़ा कर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह की तलाश में बरेली क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को हरिद्वार में छापा मारने पहुंची। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। दोनों शहरों में एक ही पैटर्न पर घटनाएं होने से पुलिस मान रही है कि वारदात को कोई एक ही गिरोह अंजाम दे रहा है। एक अगस्त को खड़खड़ी चौकी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की सप्तऋषि शाखा से सीमेंट व्यापारी एस माहेश्वरी की चैक बुक जारी करवाकर साढ़े 12 लाख रुपये निकालने का प्रयास…
Read Moreक्षति का जायजा लेने पहुंचा वाडिया संस्थान का दल
केदारनाथ। आपदा में केदारधाम को पहुंची क्षति और चौराबाड़ी ताल को हुए नुकसान का सर्वे करने वाडिया संस्थान का दल केदारनाथ पहुंच गया है। पांच सदस्यीय दल धाम में एक सप्ताह सर्वे कर क्षति और क्षति के कारकाें की रिपोर्ट तैयार करेगा। दल का नेतृत्व कर रहे वाडिया संस्थान के ग्लेशियोलॉजिस्ट डा. डीपी डोभाल ने बताया कि दल पैदल मार्ग से होते हुए केदारनाथ पहुंचा। इस दौरान दल ने पैदल मार्ग पर हुई क्षति की मैपिंग की। अब केदारनाथ धाम और चौराबाड़ी ताल का सर्वेक्षण किया जाएगा। वहीं केदारनाथ त्रासदी…
Read Moreअब एलबमों में छाई केदारनाथ त्रासदी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ त्रासदी को एलबम (वीडियो) के माध्यम से प्रस्तुत करने की अब गीतकाराें में होड़ मच गई है। हर कोई केदारनाथ त्रासदी को अपने गीतों के साथ लोगाें तक पहुंचाने में जुटा है। अभी तक बाजार में केदारनाथ त्रासदी से संबंधी लगभग छह एलबम आ चुकी हैं। जलप्रलय के कारण केदारनाथ में 16/17 को भयंकर तबाही मची थी। आपदा के तीन माह बाद भी जिले में स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं, लेकिन त्रासदी इन तीन माह में रुपहले पर्दे पर छाई हुई है। राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के…
Read Moreशिक्षकों का क्रमिक अनशन शुरू
कपकोट। तहसील मुख्यालय के सुदूरवर्ती लीती गांव में प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है। शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आज से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को अमलीजामा नहीं पहनाया जाता वह आंदोलन की धार को कमजोर नहीं होने देंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण पंचायत भवन प्रांगण में एकत्रित हुए। जोरदार नारेबाजी के साथ आंनद प्रकाश, कुंदन सिंह, प्रताप सिंह, दरवान सिंह सहित 10 लोग क्रमिक…
Read Moreसिलेंडर में आग लगने से एक लाख की क्षति
बागेश्वर। घिरौली गांव में रविवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से घर का सामान जल गया। आग बुझाने के प्रयास में गृह स्वामी के हाथ झुलस गए। अग्निकांड में तकरीबन एक लाख की क्षति होने का अनुमान है। घिरौली निवासी ललित कुमार पुत्र राम प्रसाद ने बताया कि रविवार की सुबह उनकी पत्नी ममता रसोई में चाय बनाने गई थी। उसने जैसे ही चूल्हा जलाया। पाइप ने आग पकड़ ली। आग सिलेंडर ने पकड़ ली। कुछ ही देर में आग बगल के कमरे में आ गई। ग्रामीणों…
Read Moreउक्रांद का पैदल कारवां कपकोट से रवाना
बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय मंत्री कमलजीत नारायण दास के नेतृत्व में उक्रांद की कपकोट-दिल्ली पद यात्रा आज शुरू हुई। कपकोट तहसील परिसर में सभा करने के बाद उक्रंाद कार्यकर्ता बाजार की परिक्रमा करते हुए बागेश्वर के लिए प्रस्थान कर गए। इस मौके पर उत्तराखंड के ज्वलंत सवालों को लेकर निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उक्रंाद के तमाम कार्यकर्ता रविवार दोपहर तहसील परिसर मेें एकत्र हुए। इस मौके पर हुई सभा में उक्रांद के केंद्रीय मंत्री कमलजीत नारायण दास ने कहा कि उक्रंाद के लंबे…
Read Moreमुआवजा राशि का चेक हुआ बाउंस
श्रीनगर। परियोजना निर्माण के लिए जीवीके की ओर से भूमि के बदले मुआवजा का चेेक तो दिया गया, लेकिन वह बाउंस हो गया। अब 85 वर्षीय वृद्ध राम प्रसाद बहुगुणा ने अब कंपनी के खिलाफ कोर्ट जाने का मन बनाया है। अस्वस्थता से जूझ रहे राम प्रसाद बहुगुणा मूल रूप से डुंग्री पंथ निवासी हैं और हाल में लखनऊ में रह रहे हैं। उनकी पैतृक भूमि जीवीके की ओर से बनाई जा रही श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के डूब क्षेत्र में शामिल है। कंपनी ने इनकी भूमि ली और बदले…
Read Moreपंचायत चुनाव से पहले खर्च करें योजना की धनराशि
पौड़ी। जिला योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में आयुक्त डीएस गर्ब्याल ने लोनिवि, जल निगम, स्वजल समेत विभिन्न विभागों में जिला योजना का काफी बजट अवशेष होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त गर्ब्याल ने जिला योजना, राज्य योजना के तहत हो रहे विकास कार्याें और राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले जिला योजना की अवशेष राशि को…
Read More