श्रीनगर। तीन माह पूर्व आई भीषण बाढ़ तथा पैठाणी में बादल फटने की घटना से हुए नुकसान से उबरने के लिए जिला प्रशासन के पास बजट ही नहीं है। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, जल संस्थान सहित कई विभागों के करोड़ों के आगणन जिलाधिकारी के पास लंबित हैं, जिन्हें धनराशि न होने के कारण स्वीकृत नहीं किया जा सका है। केंद्र से राज्य सरकार के पास आपदा मद में भले ही सात करोड़ रुपये आए हों, लेकिन जून-जुलाई माह में आई आपदा की मार से कई गांव और…
Read MoreCategory: Uttarakhand
गढ़वाली रिलेशन सेवा समिति दफ्तर का उद्घाटन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के हल्दुखाता में गढ़वाली रिलेशन सेवा समिति के कार्यालय का स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने उद्घाटन किया। बताया गया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या रोकना, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य का निर्माण कर समाज सेवा करना है। संस्था के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कुकरेती ने कहा कि वे समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना चाहते हैं। इस अवसर पर संस्था ने पांच जरूरतमंद विधवाओं रोशनी देवी, केलो देवी, गुड्डी देवी, विमला देवी, सावित्री देवी को पेंशन वितरित की।…
Read Moreयोग और प्राणायाम के गुर सिखेंगे बच्चे
पिथौरागढ़। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में दयासागर इंटर कालेज पिथौरागढ़ तीन दिवसीय योग शिविर का आगाज हो गया है। शिविर में योग शिक्षक बच्चों को योग और प्राणायाम के गुर सिखा रहे हैं। शिविर का उद्घाटन करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष विपिन जोशी ने कहा कि योग और प्राणायाम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को नियमित रूप से योग का अभ्यास करना चाहिए। बताया कि अन्य विद्यालयों में भी शिविर लगाए जाएंगे। योग शिक्षक केडी देवलाल, विनीता साह, निर्मला भट्ट ने…
Read Moreजेडी हेल्थ ने संभाली एपीएचसी की कमान
हल्द्वानी। जब कोई डाक्टर नहीं मिला तो जेडी हेल्थ को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) की कमान संभालनी पड़ी। जबकि यह उनकी आराम करने की उम्र थी। कमान संभालते समय सोचा था कि जल्द कोई नया डाक्टर आएगा तो रिटायर्ड होने का मजा लेंगे। लेकिन दो साल हो गए पांडेनवाड़ में नया डाक्टर नहीं आया और डा. यशोधर चंद आज भी यहां मरीजों को दवा लिख रहे हैं। डा. चंद अकेले ऐसे रिटायर्ड मेडिकल अफसर नहीं हैं, जो आराम करने की उम्र में मरीजों के काम आ रहे हैं। इस…
Read Moreसौ रुपए’ में दिया करोड़ों का ठेका
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी शहरी निकाय कुल राशि का दो प्रतिशत स्टांप वसूलने के बजाय मात्र सौ रुपए के स्टांप पर करोड़ों के ठेके दे रहे हैं। सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मामला खुलने पर तत्काल राशि का दो प्रतिशत स्टांप शुल्क लेने का आदेश जारी कर दिया गया है। पढ़ें, दो महीने में ही तैयार हुई कॉलेज की इमारत आरटीआई मिशन की ओर से मांगी गई सूचना में यह बात सामने आई की शहरी निकाय ठेकों के मामले में खुद ही अपना नुकसान कर रहा है।…
Read Moreथत्यूड़ में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप
थत्यूड़ (टिहरी)। थत्यूड़, सुक्तियाडा बाजार, खेड़ा और ब्लॉक कालोनी में एक सप्ताह से पेयजल की आपूर्ति ठप है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने जल संस्थान के अधिकारिया पर लापरवाही का आरोप लगाया। आपूर्ति बाधित होने का कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, महामंत्री अखवीर पंवार, जगत सिंह असवाल, शैलेंद्र नौटियाल, दीपक सजवाण व सुमित कुमार ने बताया कि क्षेत्र के लोग एक किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढो रहे हैं, लेकिन विभागीय…
Read Moreबदरीनाथ के कपाट रहे छह घंटे बंद
बदरीनाथ/जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में सोमवार को हुए माता मूर्ति मेले का समापन हो गया है। इस दौरान छह घंटे तक बदरीनाथ धाम के कपाट बंद रहे। आपदा के चलते हालांकि मेला सादगी के साथ मनाया गया, लेकिन भगवान उद्धव, घंटाकरण (क्षेत्रपाल) और माता मूर्ति के अद्भुत मिलन को देखने के लिए धाम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बदरीनाथ के बाल भोग लगने के पश्चात बदरीश पंचायत से भगवान बदरीनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उद्धव की उत्सव डोली ने हजारों भक्तों के साथ सुबह नौ बजे माता मूर्ति मंदिर…
Read Moreसिडकुल का जहरीला नाला तीन पानी नहर में भी
रुद्रपुर। तीन पानी नहर से बगवाड़ा के ग्रामीण प्यास बुझाते थे और सिंचाई भी करते थे। मगर सिडकुल के केमिकलयुक्त नालों ने इस नदी को जहरीला बना दिया है। इंसानों ने तो इसके पानी से तौबा कर लिया मगर जानवर अब भी इससे प्यास बुझा रहे हैं और बीमार पड़ रहे हैं। जानवरों में चर्म रोग हो रहा है। उनकी खाल उतर रही है तो बाल भी झड़ रहे हैं। कई के खुर पक गए हैं तो कुछ के मुंह में छाले हो गये हैं। इसके अलावा फुंसी- फोड़े की…
Read Moreचुनाव में कांग्रेस का विरोध करेंगे गुरिल्ला
बड़कोट। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला कांग्रेस सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। बड़कोट में हुई गुरिल्ला संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया कि उनकी तीन सूत्री मांगों का निदान नहीं किया गया तो वह आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध करेंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुरिल्ला प्रशिक्षित कई वर्षों से सरकारी नौकरी व पेंशन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगें अनसुनी कर रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष जयेंद्र रावत ने कहा कि जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश के गुरिल्ला…
Read Moreहाईवे खोलो नहीं तो करेंगे आंदोलन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री राजमार्ग पर अभी तक यातायात बहाल न होने और एनएच व प्रशासन द्वारा भ्रामक जानकारी दिए जाने पर लोगों में रोष है। क्षेत्रवासियों ने जल्द ही हाईवे पर यातायात बहाल न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जून माह में आई आपदा के दौरान यमुनोत्री राजमार्ग जगह-जगह अवरुद्ध हो गया था। उस समय यमुनोत्री क्षेत्र में फंसे वाहनों को किसी तरह निकाला गया। लेकिन, 13 जुलाई के बाद से यमुनोत्री हाईवे बंद है। प्रशासन और राजमार्ग खंड के अधिकारी हाईवे को लेकर शासन को गुमराह…
Read More