लोहाघाट। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों ने क्षेत्रीय विकास को लेकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नया सोच पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। बैठक में जानकारी दी गई कि लोहाघाट के जिला संसाधन केंद्र (डीआरसी) को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दर्जा मिल गया है। रामलीला मंच में व्यापारियों, नागरिकों तथा दलीय कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं का कहना था कि सभी लोग सियासी सोच से ऊपर उठते हुए जनहित के सभी कार्यों में पूरा सहयोग देंगे। इस अवसर पर डीआरसी को पूर्ण डायट का…
Read MoreCategory: Uttarakhand
छात्रसंघ चुनाव में 33 नामांकन पत्र दाखिल
काशीपुर। राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन भारी सुरक्षा व्यवस्था के चलते शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पुलिस ने किसी भी छात्र नेता को परिसर के भीतर भटकने तक नहीं दिया। विभिन्न पदों के लिए 33 छात्र-छात्राओं ने नामांकन पत्र भरे। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष पद के 6, उपाध्यक्ष (छात्रा) 2, सचिव 3, संयुक्त सचिव 3, कोषाध्यक्ष 4, विभिन्न संकायों के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चुनाव प्रभारी मनोज उप्रेती के नेतृत्व तथा प्राचार्य अर्जुन सिंह सिराडी के निर्देशन में डा.मामचंद, डा.एसएन राव, डा.मधुकेश…
Read Moreराज्य आंदोलनकारियों ने दिया धरना
खटीमा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने तहसील परिसर पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कल्याण परिषद के अध्यक्ष महेश चंद्र जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के प्रति संवेदनहीन रही है। उन्होंने 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मामले में पुनरविचार याचिका दायर कर आंदोलनकारियों के पक्ष को मजबूती से रखने की मांग की। तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के पहले दिन धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने आंदोलनकारियों को समान सुविधाएं देने संबंधी मागों में पेंशन, संग्राम सेनानी घोषित करने,…
Read Moreभाजयुमो ने फूंका सरकार का पुतला
नौगांव। देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका इससे पूर्व सरकार की शवयात्रा भी निकाली गई। मोर्चा के कार्यकर्ता ब्लाक मुख्यालय पर एकत्र हुए और केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपुल अग्रवाल ने कहा कि जनता बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। यमुना घाटी अध्यक्ष…
Read Moreग्रामीणों ने आबकारी टीम को बनाया बंधक
बड़कोट। कफनौल गांव में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाने गई आबकारी विभाग की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मामला दो दिन पहले का बताया गया है। जैसे-तैसे कर्मचारी लौट पाए। आबकारी निरीक्षक पन्नालाल ने प्रशासन से ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गत सोमवार को कफनौल गांव में कच्ची शराब का धंधा करने वालों की धर-पकड़ के लिए कफनौल गांव गए थे। एक मीट की दुकान में छापा मार कर कच्ची शराब के साथ एक…
Read Moreबारिश ने सड़ाई एक करोड़ की सब्जी
अल्मोड़ा। जून और जुलाई में भारी बारिश से सब्जी को हुई क्षति का आकलन राजस्व और उद्यान विभाग ने पूरा कर लिया है। बारिश से पूरे जिले में सब्जी को करीब 30 फीसदी तक नुकसान पहुंचा है। इससे जिले में 81.69 लाख रुपये क्षति का अनुमान है। उद्यान विभाग ने क्षति की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है, लेकिन प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा नहीं मिला है। जिले के धौलादेवी, लमगड़ा, ताकुला, सल्ट, भिकियासैंण, ताड़ीखेत में आलू, गोभी, मिर्च, शिमला मिर्च, टमाटर, बैगन आदि का बहुतायत में उत्पादन होता है।…
Read Moreउत्तराखंड के जांबाज के आगे नतमस्तक देश
चौखुटिया। दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा 2008 में आज ही के दिन बाटला हाउस कांड में आतंकवादियों की गोली से शहीद हो गए थे। वीरता और राष्ट्रपति पदक प्राप्त श्री शर्मा ने कई आतंकवादी मार गिराए थे। उनकी याद में पैतृक गांव तिमिलखाल में 19 सितंबर को शहीद दिवस मनाया जाएगा। 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट के छह दिन बाद 19 सितंबर को जामिया नगर के बाटला हाउस में हुए एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए थे। जबकि दो फरार हो गए थे। इसी…
Read Moreनकली शेर का असली डर, भाग रहे बंदर
रानीखेत। बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए लोगों ने नायाब तरीका ईजाद किया है। लोगों ने नकली शेर और बाघ खरीदकर खेतों और छतों पर रखे हैं। इसे असली शेर समझकर बंदर भाग जा रहे हैं। इससे लोग अपनी सामग्री को नुकसान से बचाने में कामयाब हो रहे हैं। लोग हर रोज नकली बाघों को अलग-अलग जगह बैठाकर बंदरों को छका रहे हैं। पूरे क्षेत्र में बंदरों का आतंक है। कई क्षेत्रों में बंदरों के आतंक के चलते लोगों ने खेतों में सब्जी आदि का उत्पादन तक बंद…
Read Moreवन निगम कर्मियों ने किया खनन नीति का विरोध
कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने सोमवार को प्रदेश की खनन नीति के विरोध में क्षेत्रीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हुई बैठक में खनन नीति 2013 का विरोध किया गया। प्रथम स्तर चरण में क्षेत्रीय स्तर पर 18 सितंबर तक धरना होगा। 23 सितंबर को देहरादून में रैली होगी। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी ने कहा कि खनन का कार्य निजी हाथों में देने से निगम को काफी नुकसान हो जाएगा। वहीं वन विकास निगम की ओर से…
Read Moreजरूरत 36 करोड़ की पहुंचे सिर्फ सात करोड़
श्रीनगर। तीन माह पूर्व आई भीषण बाढ़ तथा पैठाणी में बादल फटने की घटना से हुए नुकसान से उबरने के लिए जिला प्रशासन के पास बजट ही नहीं है। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, जल संस्थान सहित कई विभागों के करोड़ों के आगणन जिलाधिकारी के पास लंबित हैं, जिन्हें धनराशि न होने के कारण स्वीकृत नहीं किया जा सका है। केंद्र से राज्य सरकार के पास आपदा मद में भले ही सात करोड़ रुपये आए हों, लेकिन जून-जुलाई माह में आई आपदा की मार से कई गांव और…
Read More