हल्द्वानी। नवीन मंडी परिसर में हाईटैक शौचालय निर्माण के साथ बन रहे ‘नेताजी’ के अवैध निर्माण को बुधवार को मंडी प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माण गिराते समय बिजली की लाइन टूटने से भगदड़ मच गई। इधर, यह अवैध निर्माण कौन करा था, इस बारे में अधिकारी कुछ भी कहने से कतराते रहे। केवल इतना कह रहे हैं कि अवैध निर्माण कराने वाले ‘नेताजी’ का पता लगा रहे हैं। नवीन मंडी परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास 18 लाख की लागत से हाईटैक शौचालय का…
Read MoreCategory: Uttarakhand
निगम कर्मियों ने शासन पर साधा निशाना
हल्द्वानी। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष टीसी पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा कि नई खनन नीति से अवैध खनन के साथ माफियाराज बढ़ेगा। यह नीति जनता और वन निगम दोनों के हित में नहीं है। कर्मी लगातार इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब गुरुवार को कर्मियों के साथ परिवार के साथ सड़क पर उतरेंगे और रैली निकालेंगे। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कहा कि खनन को निजी हाथों में देने का आत्मघाती कदम तत्काल वापस होना चाहिए, इससे सरकार का राजस्व नहीं…
Read Moreहेमकुंड साहिबः यात्रा में दो दिन शेष, सुविधाओं का सवाल
उत्तराखंड में जून में आई आपदा के बाद से बंद पड़ी हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा को 21 सितंबर से दोबारा शुरू करने को लेकर जिला प्रशासन अब भी संजीदा नहीं है। जोशीमठ से गोविंदघाट और यहां से 20 किमी पैदल ट्रैक पर सुविधाओं का अकाल है। पानी, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं यहां बहाल नहीं हुई हैं। सुरक्षा इंतजामों का हाल यह है कि यात्रा के पहले पड़ाव गोविंदघाट की पुलिस चौकी अब भी मलबे में दबी है। गोविंदघाट में अधिकांश होटलों और लॉज के आपदा से प्रभावित होने से…
Read Moreएक टच पर मिलेंगे दून के सभी हॉस्पिटल
अगर आप पहली बार देहरादून आए हैं और बदकिस्मती से अचानक हॉस्पिटल की जरूरत पड़ जाए तो पहले अस्पताल की जानकारी लेने में और फिर वहां तक पहुंचने के रास्ते तलाशने में ही एक-डेढ़ घंटे तक का वक्त लगना तय है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल ही आपका गाइड बन जाए तो? जी हां, माइक्रोसॉफ्ट इनोवेशन सेंटर की मदद से दून के कुछ छात्रों ने इसे सच कर दिखाया है। उनके बनाए एप्स से बस एक क्लिक पर दून के सारे अस्पतालों का पूरा नक्शा आपके मोबाइल पर आ जाएगा।…
Read Moreरचनात्मक कार्यों में करें युवा शक्ति का उपयोग
नई टिहरी। नेहरू युवा केंद्र सलाहकार समिति की बैठक में वक्ताओं ने युवा शक्ति का उपयोग दैवी आपदा, स्वास्थ्य, पर्यटन और साहसिक खेल में करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम नितेश कुमार झा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों को विभिन्न प्रशिक्षण देकर इसका लाभ लोगों को पहुंचाया जा सकता है। बैठक में 2013-14 के लिए केंद्र को पांच लाख 14 हजार रुपये का परिव्यय भी स्वीकृत किया गया। सीडीओ सविन बंसल ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र अच्छे कार्य करने वाले युवाओं…
Read Moreलड़की की बरामदगी को सीओ का घेराव
नई टिहरी। हेंवलघाटी क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी की बरामदगी और उसे भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सामाजिक संगठनों ने बुधवार को सीओ का घेराव किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण बुधवार को महिला समाख्या और ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति के कार्यकर्ताओं के साथ सीओ पीएस चौहान के कार्यालय पर पहुंचे और उनका घेराव किया। उन्होंने बताया कि लड़की 12 अगस्त से लापता है परिजनों ने थाना चंबा में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक न तो आरोपियों को पकड़ा…
Read Moreलोकजात में शामिल सदस्य हुए सम्मानित
आदिबदरी। चांदपुर गढ़ी में भव्य पूजा-अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोकजात में शामिल होकर लौटे दल के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सुबह से ही चांदपुर गढ़ी स्थित दक्षिणकाली मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। मंदिर परिसर में क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं केदारनाथ आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। चांदपुर गढ़ी राजजात समिति के संयोजक वृजयेश नवानी और अध्यक्ष हेमेंद्र कुंवर ने मां नंदा की लोकजात में शामिल होकर लौटे दल के सदस्यों…
Read Moreपरखाल-रैस-चोपता मार्ग 63 दिन से बंद
नारायणबगड़। ब्लाक के 15 से अधिक ग्राम पंचायतों को मुख्यालय से जोड़ने वाला परखाल-रैंस-चोपता मोटर मार्ग 63 दिन से बंद पड़ा है। निर्माणदायी विभाग पीएमजीएसवाई मोटर मार्ग को नहीं खोल पाया है। ब्लाक मुख्यालय से परखाल से रैंस-चोपता तक 13 किमी मार्ग पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के पास है, लेकिन उक्त मार्ग चल्यापाणी से रैंस-चोपता तक चार स्थानों पर गत 12 जुलाई को तेज बारिश क्षतिग्रस्त पड़ा है। दो माह बाद भी पीएमजीएसवाई मार्ग को नहीं खोल पाया है। मार्ग पर संचालित 25 से अधिक जीप चालक बेरोजगारी की मार झेल रहे…
Read Moreउत्कृष्ट प्रदर्शन छात्र खिलाड़ी हुए सम्मानित
बनबसा। गोविंद बल्लभ पंत क्रीड़ा समारोह में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन पर मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्र किशन सिंह बिष्ट ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम, जिमिका सिंह ने 100, 200 और 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले दौड़ में किल्फोर्ड चंद, जैकी सिंह, अंकित पंत, जेब प्रसाद, कमल बहादुर, एकेंद्र बहादुर, प्रभात बिष्ट और बालिकाओं में मेघा गुरुंग, माया राम, सरिना नायक, जिमिका सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 1500 मीटर दौड़ में प्रभात बिष्ट…
Read Moreअध्यक्ष पद पर होगा त्रिकाणीय मुकाबला
टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ के लिए नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन दर्ज हुए है। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। बुधवार को चुनाव मैदान में उतरे छात्र नेताओं ने जुलूस से शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दर्ज कराया। छात्र संघ प्रभारी व चुनाव अधिकारी डा. सर्वजीत सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दीपक प्रसाद, संदीप सिंह व सीमा ने नामांकन दर्ज कराया है। उपाध्यक्ष पद के लिए…
Read More