वन निगम कर्मियों ने किया खनन नीति का विरोध

कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने सोमवार को प्रदेश की खनन नीति के विरोध में क्षेत्रीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हुई बैठक में खनन नीति 2013 का विरोध किया गया। प्रथम स्तर चरण में क्षेत्रीय स्तर पर 18 सितंबर तक धरना होगा। 23 सितंबर को देहरादून में रैली होगी।
उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जेपी बहुखंडी ने कहा कि खनन का कार्य निजी हाथों में देने से निगम को काफी नुकसान हो जाएगा। वहीं वन विकास निगम की ओर से मनमाने तरीके से निगम की जमापूंजी को खर्च करने के कारण निगम की हालत खराब होती जा रही है। इसलिए आज वन विकास निगम को बचाने की जरूरत आ गई है। इस अवसर पर मनमोहन सिंह नेगी, हुकुम सिंह रावत, रमेश चंद्र घिल्डियाल, राजेंद्र सिंह आर्य, बृजमोहन कन्याल, दलबीर सिंह रावत, आर एन सिंह, चंद्रपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Related posts