उत्तरकाशी। चोर बड़ेथी चुंगी स्थित शराब के गोदाम में छेदकर चोर 37 पेटी शराब ले उड़े। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। बृहस्पतिवार को आबकारी इंस्पेक्टर पन्नालाल बड़ेथी स्थित शराब की गोदाम का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान ओजस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में पीछे की दीवार में छेद दिखाई दिए। गोदाम खुलवाकर निरीक्षण करने पर पता चला कि गोदाम से 37 पेटी अंग्रेजी शराब गायब थी। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष जेपी कुकरेती ने बताया…
Read MoreCategory: Uttarakhand
धरने पर डटे हैं बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार
अल्मोड़ा/भराड़ी। स्कूलों में नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं की तो लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों पर बेरोजगारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में व्यायाम शिक्षक के पद सृजित कर नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नियुक्ति देने के बजाए बेरोजगारों के उत्पीड़न पर उतारू है।…
Read Moreभनोली के एसडीएम के तबादले से आक्रोश
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और युवाओं की बैठक में भनोली के उपजिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी के तबादले पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधि विकास करने के बजाए माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं और ईमानदार अधिकारियों के तबादले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भनोली तहसील के एसडीएम सीएस डोभाल का तैनाती के कुछ माह बाद ही तबादला कर दिया गया। जून से तैनात एसडीएम शिवचरण द्विवेदी अच्छा कार्य कर रहे हैं। आम जनता उनके कार्यों से संतुष्ट है।…
Read Moreतैयारियां आधी अधूरी
रुद्रप्रयाग। सरकार की घोषणा के मुताबिक दोबारा केदारनाथ यात्रा शुरू होने में मात्र पांच दिन शेष रह गए हैं, लेकिन तैयारियां अभी आधी अधूरी हैं। गौरीकुंड से ऊपर फिलहाल बिजली सप्लाई बहाल होने की संभावना नहीं है। उरेडा की 100 किलोवाट बिजली के भरोसे केदारनाथ धाम में कुछ ही स्थानों पर बिजली पहुंच रही है। पैदल मार्ग भी सुरक्षित नहीं है। दूसरी ओर, शासन के आला अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पांच दिनों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी। यात्रा दोबारा शुरू कराने के मामले में लगता है…
Read Moreयुवक-युवतियां सीखेंगे उद्यमिता के गुर
रुद्रप्रयाग। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्वरोजगार के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से फिक्की (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग परिसंघ) और आईएलओ (अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन) की ओर से तीन दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (स्टार्ट एंड इंप्रूव योर बिजनेस) का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के 60 युवक-युवतियाें को उपयुक्त व्यवसाय के चयन, इसे शुरू करने की तकनीकी और प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र भटवाड़ीसैंण के सभागार में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीओ डा. आरएस पोखरिया ने किया। पहले दिन प्रशिक्षक अंशुमान…
Read Moreपुरोहित को गुलदार ने घायल किया
बागेश्वर। झिरौली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार के अपराह्न छानी से श्राद्ध कराकर घर लौट रहे बिनोला गांव निवासी पुरोहित को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छानी में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि मंगलवार अपराह्न एक बजे बिनौला गांव निवासी गिरीश चंद्र कांडपाल छानी गांव से श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न कराकर घर लौट रहे थे। कृषि सेरे के गधेरे में…
Read More850 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर। पुलिस की एसओजी टीम ने गरुड़ मार्ग पर 850 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह गरुड़ मार्ग पर स्थित टैक्सी स्टेंड के समीप यह बरामदगी हुई। कपकोट के गांसी निवासी प्रताप सिंह बागेश्वर से गरुड़ की तरफ जाने के लिए टैक्सी स्टैंड के समीप खड़ा था। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास बैग मेें 850 ग्राम चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ मादक पदार्थ निषेध अधिनियम की धारा 8/20 में कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। एसओजी की टीम में…
Read Moreरजिस्ट्रेशन की राह ताक रहे पैरामेडिकल डग्रीधारी
श्रीनगर। पैरामेडिकल कोर्स कर चुके हजारों अभ्यर्थी काउंसिल में पंजीकरण के लिए बेकरार हैं, लेकिन यह कब होगा। इस पर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। काउंसिल में पंजीकरण के बिना पैरामेडिकल डिग्रीधारियों की स्थायी नियुक्ति नहीं हो सकती है। वर्ष 2009 में उत्तराखंड पैरामेडिकल काउंसिल का गठन भाजपा सरकार ने किया था, लेकिन आजतक काउंसिल ने पंजीकरण के लिए नियम तक तय नहीं किए हैं। हाईकोर्ट से शीघ्र रजिस्ट्रेशन किए जाने के निर्देश के बाद भी काउंसिल यह तय नहीं कर पाया है कि कब तक रजिस्ट्रेशन…
Read Moreविधायक की बात नहीं माने आंदोलनकारी
पिथौरागढ़। आइसा ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों के काफी छात्र-छात्राओं को अभी तक घोषित रकम नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए कालेज तक जुलूस निकाला। आइसा नेता और पूर्व छात्रासंघ अध्यक्ष हेमंत खाती के नेतृत्व में छात्राें ने आरोप लगाया कि आपदाग्रस्त धारचूला, मुनस्यारी तहसील के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में से अधिकांश को सरकार द्वारा घोषित रकम नहीं मिली। सरकार ने माध्यमिक विद्यालय में 500 रुपये और उच्च शिक्षा में प्रति छात्र एक हजार रुपये की राशि देने का ऐलान किया था। इस मांग को लेकर आइसा ने जुलूस निकाल…
Read Moreआपदा प्रभावित छात्रो को मिले मदद
पिथौरागढ़। आइसा ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों के काफी छात्र-छात्राओं को अभी तक घोषित रकम नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए कालेज तक जुलूस निकाला। आइसा नेता और पूर्व छात्रासंघ अध्यक्ष हेमंत खाती के नेतृत्व में छात्राें ने आरोप लगाया कि आपदाग्रस्त धारचूला, मुनस्यारी तहसील के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में से अधिकांश को सरकार द्वारा घोषित रकम नहीं मिली। सरकार ने माध्यमिक विद्यालय में 500 रुपये और उच्च शिक्षा में प्रति छात्र एक हजार रुपये की राशि देने का ऐलान किया था। इस मांग को लेकर आइसा ने जुलूस निकाल…
Read More