पुरोहित को गुलदार ने घायल किया

बागेश्वर। झिरौली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार के अपराह्न छानी से श्राद्ध कराकर घर लौट रहे बिनोला गांव निवासी पुरोहित को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छानी में भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया कि मंगलवार अपराह्न एक बजे बिनौला गांव निवासी गिरीश चंद्र कांडपाल छानी गांव से श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न कराकर घर लौट रहे थे। कृषि सेरे के गधेरे में उन्हें दो गुलदार दिखाई दिए। उसमें से एक ने उन पर हमला कर दिया जबकि दूसरा नीचे की ओर भाग गया। हल्ला मचाने पर दूसरा गुलदार भी भाग गया। इस घटना में गिरीश के सिर, गला, हाथ और पैर में गहरे जख्म हुए हैं। बाद में उन्हें छानी अस्पताल में भर्ती किया गया। बुधवार को आनंद बल्लभ उप्रेती ने प्रभागीय वनाधिकारी ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित को अधिक से अधिक मुआवजा देने और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की। मांग करने वालों में भूपाल सिंह, ईश्वर दत्त जोशी, मदन मोहन, आनंद सिंह नेगी आदि शामिल हैं। इधर प्रभागीय वनाधिकारी ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश क्षेत्रीय वनाधिकारी को दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित का हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

Related posts