संकरी सड़कों पर बेशुमार वाहन, कैसे सुधरेगी फिजा?

नैनीताल हाईकोर्ट ने केंद्र-राज्य सरकार और एमडीडीए से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और प्रदूषण नियंत्रण पर जवाब मांगा है। मामले में विभाग चाहे जो जवाब दें लेकिन शहर में यातायात व्यवस्था ‌का हाल बुरा है। नहीं हो रहा सड़कों का विस्तार सड़कों पर वाहनों की भीड़ हर रोज बढ़ती जा रही है उस हिसाब से सड़कों का विस्तार नहीं हो रहा है। निजी वाहन से लेकर सार्वजनिक वाहन बेतहाशा बढ़ रहे हैं। यही नहीं सार्वजनिक परिवहन प्रणाली भी चरमराई हुई है। पढ़ें, चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है…

Read More

शुरू हुई गृह परीक्षाएं

चंपावत। जिले के विभिन्न स्कूलों में गृह परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय के जीआईसी और जीजीआईसी सहित तमाम विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं 30 अक्तूबर तक चलेंगी। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या निधि सक्सेना ने बताया कि नौंवी से बारहवीं तक 525 छात्राएं इम्तिहान दे रही हैं।

Read More

टनकपुर में बना राजीव नवोदय का परीक्षा केंद्र

लोहाघाट। राजीव नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के लिए जीआईसी टनकपुर को नया केंद्र बनाया गया है जबकि चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी के जीआईसी पहले से ही केंद्र बनाए गए हैं। यह निर्णय मुख्य शिक्षाधिकारी डीसी गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। सीईओ का कहना था कि राज्य सरकार की ओर से विद्यालय में मुफ्त शिक्षा, आवास, भोजन की सुविधा दी गई है। जिसमें अधिकाधिक बच्चों को प्रवेश परीक्षा का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी…

Read More

भाजपाइयों पर लाठीचार्ज, रुद्रपुर बंद

रुद्रपुर। भाजपा विधायक समेत अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के विरोध में बाइक रैली निकालने का प्रयास कर रहे भाजपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस बीच मची भगदड़ के बाद एक-एक कर दुकानों के शटर गिरते चले गए और रुद्रपुर बाजार बंद हो गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता समेत करीब आधा दर्जन लोग गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व सांसद बलराज पासी समेत 14 कार्यकर्ताओं को धारा 144 का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को हल्द्वानी जेल भेज दिया। पुलिस ने…

Read More

भाजपा विधायकों ने दी कप्तान को चुनौती

रुद्रपुर। भाजपा विधायकों ने पुलिस कप्तान को चुनौती दी है, कि वह चाहे जितनी फोर्स और धाराएं लगा लें। अब प्रतिदिन भाजपा विधायक धारा 144 का उल्लंघन करेंगे। बुधवार सायं यहां एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा और किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। विधायकों ने कहा कि कांग्रेस के एक संगठन का शहर में चुनाव हो रहा था। जहां पर सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी एकत्र थे, लेकिन पुलिस…

Read More

फंदे से झूलकर किशोरी ने दी जान

काशीपुर। एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काम पर गए परिजनों को पता तब चला जब मृतका का सबसे छोटा भाई खाना खाने घर पहुंचा। मृतका चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार सुबह घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतका का सबसे छोटा भाई खाना खाने घर पहुंचा तो उसने घर का मुख्य दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब बहुत देर तक…

Read More

कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे, सरकार को कोसा

अल्मोड़ा/चौखुटिया/रानीखेत। फील्ड कर्मचारियों को पदोन्नति का ग्रेड वेतन दिए जाने समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर विभिन्न घटक संगठन बुधवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। हड़ताल के चलते कई विकास कार्य ठप हैं। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों को स्तरोन्नयन के स्थान पर पदोन्नति का ग्रेड वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के…

Read More

दो सैनिकों को सौंपी वीरता पुरस्कार की राशि

अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट में हुए एक कार्यक्रम में दो सैनिकों को वीरता पुरस्कार (सेना मेडल) के चेक प्रदान किए गए। अपर जिला अधिकारी प्रशांत कुमार आर्या ने आठ ग्रेनेडियर रेजीमेंट के कैप्टन मोहित तिवारी को 5,72000 रुपये और 17 कुमाऊं रेजीमेंट के सिपाही भूपाल सिंह रावत को 5,48000 रुपये राशि के चेक प्रदान किए। कैप्टन मोहित तिवारी ने कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में साहस का परिचय देते हुए दो आतंकवादियों को ढेर किया था। सिपाही भूपाल सिंह रावत ने गुरज सेक्टर में घुसपैठ के दौरान अपनी सूझबूझ से एक आतंकवादी को मौके पर…

Read More

पिता को न्याय दिलाने को आगे आई बेटियां

पिता की हत्या में शामिल लोगों की जांच करवाने के लिए पौड़ी में पुत्रियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उनका कहना था कि हत्या के खुलासे के लिए परिजनों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ होनी चाहिए। इससे हत्या के कारणों का सही पता चल सकेगा। बताते चलें कि 14 अक्टूबर को श्रीनगर निवासी लाल सिंह की उसके घर में हत्या कर दी गई थी। उसके शव को पुलिस ने गंगा दर्शन मोड़ से बरामद किया था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने…

Read More

कांग्रेस दो गुटों में बंटी नजर आई

गरुड़। सीएम के कार्यक्रम के दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अलग-अलग गुटों में बंटी दिखी। सीएम के आगमन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपस में कहासुनी भी हुई। प्रशासन और पुलिस कर्मी समय पर हरकत में नहीं आते तो कहासुनी मारपीट में तब्दील हो जाती। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने पुन: स्पष्ट किया कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश कोहली हैं। गरुड़ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कई दिनाें से दो गुटों में बंटी है। एक गुट ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी को तो दूसरा गुट…

Read More