चौखुटिया। हाथ में पहने जाने वाला चांदी का ठोका अब दिखना दुर्लभ हो गया है। नई पीढ़ी के युवा तो दूर आज के स्वर्णकारों को भी इसके बारे बहुत कम जानकारी है। अधिकांश लोगों ने तो इसका नाम तक नहीं सुना है। ठोका चांदी में नक्काशी कर बनाया जाने वाला गहना है, जो गिलास के आकार का होता है। इसके एक भाग में कील की तरह मोटा तार खांचे में लगा होता है। जिसको खींचने पर यह बीच में से खुल जाता है। इससे इसको पहनने में आसानी होती है।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
धरने पर डटे हैं बीपीएड-एमपीएड बेरोजगार
अल्मोड़ा। स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति देने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने कलक्ट्रेट प्रांगण में 32वें दिन भी धरना दिया। प्रशिक्षितों ने सरकार पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को एक माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन सरकार नियुक्ति देने के मामले में उदासीन बनी हुई है। कई बार मुख्यमंत्री, शासन के उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन…
Read Moreबागेश्वर के युवाओं की भर्ती 12 नवंबर को
बागेश्वर। सेना का भर्ती मेला 10 नवंबर को बनबसा छावनी में शुरू होगा। यह मेला 17 नवंबर तक चलेगा। जिसमें जीडी सोल्जर के साथ अन्य पदों के लिए भी भर्ती होगी। बागेश्वर जिले के युवाओं को 12 नवंबर को बुलाया गया है। बनबसा छावनी में 10 नवंबर से 17 नवंबर तक सैनिक जीडी, क्लर्क, नर्सिंग, स्टोर कीपर और तकनीकी पदों की भर्ती होगी। इसमें जिलेवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बागेश्वर जिले के युवाओं की भर्ती के लिए 12 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। सैनिक जीडी के लिए…
Read Moreआपदा से निपटने को मदद कर रहा है केंद्र: बहुगुणा
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जिले में 84 करोड़ 22 लाख 72 हजार रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने बनलेख में तहसील भवन का शिलान्यास और गरुड़ में तहसील भवन का लोकार्पण करते हुए लोगाें से विकास में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण राज्य में विकास की गति रुकी है, लेकिन केंद्र सरकार के सहयोग से इस आपदा से निपटने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए राज्य में ईको टास्क फोर्स बनाई जा रही है जो केदारनाथ और बागेश्वर में रहेगी। सीएम…
Read Moreआपदा राहत के कामों में तेजी लाएं अधिकारी
बागेश्वर। जिले के प्रभारी और श्रम सेवायोजन मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने बेघरों के लिए शीघ्र आवास बनाने और सड़कों पर यातायात व्यवस्था को बहाल करने के निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब शीतकालआरंभ हो चुका है। घर तबाह होने से जो लोग तंबुओं और अस्थायी ठिकानों में रह रहे हैं, उनके लिए शीघ्र आवासों का निर्माण किया जाए। निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। श्री दुर्गापाल ने कहा…
Read Moreहोगा कलियर का कायाकल्प, सरकार ने खोला खजाना
विश्व प्रसिद्ध साबिर पाक दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाके में ईको टूरिज्म के तहत करीब आठ करोड़ रुपये की धनराशि से विकास कार्य किए जाएंगे। इस बजट में साबिरपाक दरगाह समेत सात धार्मिक एवं स्मारक स्थलों में विकास कार्य किए जाएंगे। इसके पीछे सरकार का मकसद पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देना है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से बजट मिलने के बाद राज्य सरकार ने विकास कार्यों का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा नवंबर 2012 को राज्य सरकार ने…
Read Moreधर्मगुरुओं ने गंगा की धारा को किया पावन
बुधवार को हरिद्वार में संतों ने सैंकड़ों की संख्या में गंगा में उतरकर सफाई की। पढ़ें, चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है ये ‘चाची’ इसके अलावा वैश्य समाज, छात्र, एकम्स के कर्मचारी और अन्य गणमान्य नागरिकों ने अभियान से जुड़कर गंगा स्वच्छता के लिए श्रमदान दिया। अखबार के हॉकर्स ने भी मां गंगा की सफाई की। भगवा दिखाई दी गंगा बुधवार को कनखल के गंगा घाटों पर जोर-शोर से सफाई अभियान चला। सैंकड़ों संतों ने गंगा में उतरकर सफाई की कमान संभाली। संतों के अलावा वैश्य समाज, संस्कृत…
Read Moreपांच माह से नहीं बना छात्रावास में भोजन
पिथौरागढ़। समाज कल्याण विभाग की मदद से संचालित होने वाले अंबेडकर छात्रावास के बच्चों को भोजन के लिए शासन से धनराशि नहीं मिल पा रही है। इस कारण पिछले पांच माह से छात्रावास में भोजन की व्यवस्था बंद है। छात्रों ने इस मामले में समाज कल्याण अधिकारी का काम देख रहे उपजिलाधिकारी जयभारत सिंह से मुलाकात की। एसडीएम ने कहा है कि दस दिन के भीतर धन की व्यवस्था हो जाएगी और भोजन बनना शुरू हो जाएगा। अंबेडकर छात्रावास में अंत्योदय और बीपीएल परिवारों के पचास बच्चे रहते हैं। इनके…
Read Moreइनकम से ज्यादा ‘कमा’ रहे हैं, सरकार की है नजर
उत्तराखंड में एक तरफ लोकायुक्त का विरोध हो रहा है तो दूसरी ओर विशेष न्यायालय अधिनियम-2011 को प्रभावी करने की तैयारी चल रही है। विशेष अदालतों में आएंगे बेनामी संपत्तियों के मुकदमे इन अदालतों के सक्रिय होने के बाद आय से अधिक बेनामी संपत्तियों के अधिग्रहण और उन्हें राजसात करने का रास्ता खुल जाएगा। पढ़ें, चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है ये ‘चाची’ विशेष न्यायालय अधिनियम-2011 के तहत घोषित आय से अधिक बेनामी संपत्तियों के मुकदमे विशेष अदालतों में आएंगे और अदालत के फैसले के आधार पर संबंधित…
Read Moreदेहरादून में ‘स्कॉटलैंड यार्ड’ सुलझाएगी मर्डर मिस्ट्री
मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए डीजीपी द्वारा लगाए जाने वाले ‘विदेशी सिस्टम’ से पुलिस कर्मियों का दम निकल सकता है। देहरादून में इंग्लैंड की स्कॉटलैंड यार्ड की तर्ज पर टीम गठित करने के डीजीपी के निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं। यह टीम मर्डर मामलों की विवेचना के लिए गठित की गई है। बीस बरस आगे का फैसला दरअसल, डीजीपी बीएस सिद्धू ने प्रदेश के मौजूद परिस्थितियों में काम कर रहे सिस्टम से बीस बरस आगे का फैसला लिया। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने भी यह कहा कि हर थाने में…
Read More