बागेश्वर के युवाओं की भर्ती 12 नवंबर को

बागेश्वर। सेना का भर्ती मेला 10 नवंबर को बनबसा छावनी में शुरू होगा। यह मेला 17 नवंबर तक चलेगा। जिसमें जीडी सोल्जर के साथ अन्य पदों के लिए भी भर्ती होगी। बागेश्वर जिले के युवाओं को 12 नवंबर को बुलाया गया है।
बनबसा छावनी में 10 नवंबर से 17 नवंबर तक सैनिक जीडी, क्लर्क, नर्सिंग, स्टोर कीपर और तकनीकी पदों की भर्ती होगी। इसमें जिलेवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बागेश्वर जिले के युवाओं की भर्ती के लिए 12 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। सैनिक जीडी के लिए अभ्यर्थी की आयु साढे़ सत्रह साल से 21 साल, शेष पदों में साढ़े सत्रह साल से 23 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंक पत्रों की मूल प्रति, फोटोयुक्त मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, अविवाहित होने के शपथ पत्र की दो प्रतियां साथ लानी हाेंगी।
———-
जिलाधिकारी 13 को लेंगे बैठक
बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 13 वी वर्षगांठ के मौके पर नौ नवंबर को समारोह होगा। इसकी तैयारी के लिए जिलाधिकारी ने 29 अक्तूबर को साढे़ बारह बजे से अधिकारियों की बैठक बुलाई है। अपर जिलाधिकारी बीएस फिरमाल ने यह जानकारी दी।

Related posts