पडरौना। प्रेमी संग कोर्ट में शादी करने वाली एक युवती को पडरौना कोतवाली की पुलिस ने 12 दिन से महिला थाने में बैठा रखा है। युवती को न तो कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है और न ही घर जाने की अनुमति मिल रही है। युवती ने एसपी को स्पीड पोस्ट से मामले की जानकारी दे हुए मदद मांगी है। शहर से सटे एक इलाके की इस युवती के मुताबिक गांव के ही एक युवक से उसका संबंध चल रहा था। दोनों ने घर से भागकर 28 सितंबर…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
169 पंचायत सचिव व वीडीओ को नोटिस
कन्नौज। प्रशासन ने मनरेगा योजना में आगे निकलने के लिए कवायद शुरू कर दी है। 60 प्रतिशत से कम व्यय करने वाली 169 ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 28 नवंबर तक धनराशि का व्यय कराकर एमआईएस फीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। यदि ऐसा नहीं होता है, तो नवंबर माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं, जहां पर खर्चा नहीं हुआ है, ऐसे रोजगार सेवकों का…
Read Moreसांसद ने फफूंद को दी 80 लाख की सौगात
फफूंद(औरैया)। नारायण गेस्ट धाम में बुधवार को समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। इसमें फफूंद को तहसील का दर्जा दिलाने की आवाज भी जोर शोर से उठाई गई। सांसद प्रेमदास कठेरिया ने भी फफूंद कस्बे के लिए 80 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य कराने की घोषणा की। समारोह में यूपी एग्रो के चेयरमैन धनीराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितैषी है। सबको साथ लेकर आगे चलेगी। यह पहली सरकार ने जिसने किसानो को मुफ्त सिंचाई का वादा पूरा किया है। सपा…
Read Moreएफडीआई का भाजपाइयों ने किया विरोध
एटा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापार में एफडीआई लागू करने के विरोध में बुधवार को जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने कहा कि एफडीआई व्यापारियों के लिए ही नही, बल्कि जनता के लिए भी हानिकारक है। जिलाधिकारी लोकेश एम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से देश सैकड़ों सालों अंग्रेजों का गुलाम रहा । अब एक बार फिर केंद्र सरकार साजिशन विदेशों से मिलीभगत करके बालमार्ट जैसी अन्य कंपनियों को भी खुदरा व्यापार करने का आमंत्रण दे…
Read Moreकांग्रेस, सपा व बसपा का चरित्र एक-हृदयनारायन
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के प्रांतीय प्रवक्ता व एमएलसी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुदरा व्यापार में एफडीआई का विरोध किया। धरने को संबोधित करते हुए एमएलसी हृदयनारायन दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा तीनों का चरित्र एक जैसा है। यह पार्टियां दिल्ली मेें एक रहती हैं और प्रदेश मेें सरकार का विरोध करती हैं। संसद में अगर भाजपा केंद्र सरकार का विरोध करती है तो सपा व बसपा इनकी…
Read More15 बीईओ को नोटिस
गोंडा। सर्वे में मिले 472 आउट ऑफ स्कूल बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराकर रिपोर्ट न देने पर 15 खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने नगर शिक्षा अधिकारी सहित 15 खंड शिक्षा अधिकारियों से तीन दिन के भीतर मामले की पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। ऐसा न होने पर संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई को उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए कराए गए सर्वेक्षण में छपिया में एक, बभनजोत में 7, झंझरी में 3, पड़रीकृपाल…
Read Moreरेलवे भर्तीः घूस न देने पर युवक को पीटा
रेलवे अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण पास कराने के लिए हो रही वसूली को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। अनुकंपा भर्ती के लिए मेडिकल कराने पहुंचे एक अभ्यर्थी को अस्पताल के कर्मचारी ने बुरी तरह पीटा। घटना को लेकर करीब घंटेभर अस्पताल में हंगामा होता रहा। बाद में घटना की सूचना पर पहुंचे अभ्यर्थी के भाई ने भी हंगामा किया। घटना की डिवीजन के अफसरों से शिकायत की गई है। बताते हैं कि रेलवे कर्मचारियों के पाल्यों की अनुकंपा पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसमें ग्रुप डी और सी…
Read Moreपूर्व फौजी ने तीन बेटियों को गोलियों से भूना
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के गांव नगला दीपा में बुधवार को एक सेवानिवृत्त फौजी ने अचानक सनक में अपने परिवार के सदस्यों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियां लगने से उसकी तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में हत्यारोपी ने समर्पण कर दिया। गांव नगला दीपा का महेश कुमार (37) सेना की 16 जाट रेजीमेंट से रिटायरमेंट लेकर दो साल पहले गांव आ गया था। वह अपने माता-पिता से अलग तीन पुत्रियों, एक पुत्र और पत्नी…
Read Moreमार्च के बाद बदल सकती है यूपी में शराब की ‘सरकार
चड्ढा ग्रुप के हितों पर दूसरे डाका डाल सकते हैं, यह खतरा तो शासन भी महसूस कर रहा है। पोंटी चड्ढा के साम्राज्य की सबसे अहम कड़ी शराब सप्लाई पर अब कईयों की निगाहें टिक गई हैं। उनकी जो कभी यूपी में सप्लाई का सपना देखते थे और उनकी भी जो इस कारोबार में हाथ आजमा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस कारोबार में कई राष्ट्रीय स्तर की कंपनियां भी उतरने की ताक में हैं। हालांकि चड्ढा फैमिली ने स्पष्ट किया है कि वह इस कारोबार में कमजोर नहीं…
Read Moreमिलावट करने वाले पांच लोगों पर 1.26 लाख जुर्माना
इटावा। खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों पर गाज गिरने लगी है। मिलावटखोरों पर न्याय निर्णायक अधिकारी/ एडीएम कोर्ट ने जुर्माना ठोका है। दूध व सरसों के तेल के पांच मामलों में 1.26 लाख रुपए अर्थदंड लगाया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नादिर अली ने बताया कि न्याय निर्णायक अधिकारी विद्या शंकर सिंह ने खाद्य पदार्थों के अधोमानक मामलों की सुनवाई करते हुए जुर्माना लगाए जाने का आदेश किया है। इसमें बढ़पुरा के दूध विक्रेता भीकम सिंह पुत्र अमर सिंह पर दूध में मिलावट के दोषी पाए जाने पर…
Read More