169 पंचायत सचिव व वीडीओ को नोटिस

कन्नौज। प्रशासन ने मनरेगा योजना में आगे निकलने के लिए कवायद शुरू कर दी है। 60 प्रतिशत से कम व्यय करने वाली 169 ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 28 नवंबर तक धनराशि का व्यय कराकर एमआईएस फीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। यदि ऐसा नहीं होता है, तो नवंबर माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं, जहां पर खर्चा नहीं हुआ है, ऐसे रोजगार सेवकों का मानदेय तत्काल रोक दिया जाए।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी डा.आदर्श सिंह ने जब मनरेगा योजना की समीक्षा की उसमें यह बात सामने आई की सैकड़ों की संख्या में ऐसी ग्राम पंचायतें जहां पर लाखों की धनराशि खातों में डंप पड़ी है। उस धनराशि का कोई प्रयोग नहीं है। ग्राम पंचायतों की लंबी लिस्ट देखकर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि इनके खिलाफ तत्काल नोटिस जारी करे।
कम खर्चा करने वाली ग्राम पंचायतें विकास खंड छिबरामऊ में बरौली सुखसेनपुर, चंदरपुर, डालूपुर सुल्तानपुर, धरमाइदपुर नगरिया, घिलोई खास, हमीरपुर, हाथिन, जयसिंहपुर, खेड़ा, लोकपुर, महमूदपुर खास, रामपुर हरदेव, रामपुर निगोह, सरायगोपाल, अरुहा राजारामपुर, अंतपुर, असालताबाद, अतिराजपुर, भगवंतपुर, बहुराजपुर, हरिभानपुर, हरिहरपुर, जगदीशपुर, जासमई, खलारुपमगदूपुर, खोजीपुर, मुदिया, नंदलालपुर, पलिया भोजपुर, रणधीरपुर, रुपपुर, सदरपुर दिवारिकपुर, सरदमई, सरायदामगंज, त्योर, बरुआ सवालपुर, भीखमपुरसनी, डिंगपुर, जगतपुर, जमामरदपुर, कुढ़ना, करनपुरजनू, नगोई, निगोह खास, प्रेमपुर पल्यौरा, प्रेमपुर, रतनपुर, सरायसुंदर, अल्हनापुर ग्राम पंचायत शामिल ही। इसी तरह गुगरापुर ब्लाक में राजूपुर, मोहनपुर रतनपुर, कुसमखोर, हसेरन ब्लाक में बरियामऊ, साकेतपुर, अरुहो, हसेरन, जरियापुर, खिरिया, नादेमऊ, नगला दनुआ, जलालाबाद ब्लाक में बशीरापुर भाट, कूलापुर, फतेहपुर जसोदा, फिरोजपुर तारन, रैगावां, सतवारी, उत्तिमापुर पट्टी, अलीनगर, बछज्जापुर, गढ़िया कछपुरा, गौरियापुर, जसौरा, जसपुर सरैया, खुदलापुर, मीरपुर, परसपुर, फरिकापुर, अनौगी, वनपुरा नरायनपुर, गदनपुर ठठिया, गुधनी, जलालाबाद, जेवां, मवई रिहायक, मिरगांवा, नदसिया, तिलपई डिगसरा, कन्नौज ब्लाक में भवानीपुर प्रताप, मियागंज, गदनपुर, जलालपुर अमरा,मदारपुर, महाबलीपुर, महमूदपुर वीजा, महमूदपुर पैठ, मानीमऊ, मेंहदीपुर, सौरिख ब्लाक में जाफराबाद, दिलावालपुर, सुल्तानपुर, अतरौली, डडौनी, दौलताबाद, कबीरपुर, खरौली, कुतुबपुर, मजूपुर, सरोई, सौरिख देहात, शरीफाबाद, शरीफपुर, तालग्राम ब्लाक में ब्राहिमपुरनिजामपुर, डुड़वा बुजर्ग, मुंडला, सकरानी, तेराजाकेट, गदनपुर काजी, खाड़ेदेवर, महोना, मझपुर्वा, पुखराया, सकरावाबगुलियाई, सलेमपुर, तमियामऊ, अमरौली, असौलिया, बावरपुर मकदूमपुर, बरगांवा, भवानीसराय, बिरौली, गधौलिया, किशनपुर, लालपुर, मधूनगर, मुसाफिरपुर, नेकनामपुर, राजलामू, रौरा, रायपुर, तेरारब्बू, उमर्दा ब्लाक में खैरनगर, लिलुइया, नुनारी, सुखोई, बलनपुर, हरेईपुर, खानपुर, करौंदाशाहनगर, मनिकपुर, फतेहपुर कपूरापुर, फुलवारी, सखौली, उमर्दा, वैसुआ, बेलामऊ सरैया, बहोसी, चंदियापुर, ककरघटा, खामा, महसैया, मुगरा, पाला, पट्टी कढ़ेरा, पट्टी पवेरा, फिरोजपुर, रामपुर मझिला, शाहननगर, सिंहपुर, उमरन की ग्राम पंचायतों ने 60 प्रतिशत से कम खर्चा किया है।

Related posts

Leave a Comment