मेरठ/बलिया/लखनऊ पांच दिवसीय गंगा यात्रा आज बिजनौर और बलिया से शुरू होगी। इनका भव्य समापन 31 जनवरी को कानपुर में गंगा के किनारे होगा। यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के 56 और केंद्र सरकार के 8 मंत्री शामिल होंगे। ये यात्राएं प्रदेश के 87 विधानसभा क्षेत्रों, 26 लोकसभा क्षेत्रों व 27 जिलों से गुजरेगी। बिजनौर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान तथा बलिया में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय व बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी यात्रा…
Read MoreCategory: North Zone
मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने साधा निशाना :3 करोड़ 64 लाख बेरोजगार सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है।
नई दिल्ली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर नौकरियों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा यह है की तीन करोड़ 64 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं। बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है 3…
Read Moreखड़े ट्रक से टकराई बलेनो कार, कार समेत दो बाइक में लगी आग
गोबिंदगढ़ शहर से गुजरते नेशनल हाईवे नजदीक मॉडर्न मिल के पास रविवार की सुबह घनी धुंध में कई वाहन आपस मे टकरा गए। गनीमत रही कि की किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बाइक पर सवार एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बाकी बलेनो कार में सवार पांच लोगों में से एक व्यक्ति को सिर पर चोट आई जिसे नजदीकी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसा सुबह करीब नो बजे के आसपास हुआ। इस हादसे में जैसे ही…
Read Moreकश्मीर में प्रीपेड मोबाइल और इंटरनेट बहाल
जम्मू कश्मीर में गणतंत्र दिवस के दिन कोई अप्रिय घटना न घटे इसके मद्देनजर बंद की गई मोबाइल फोन सेवाओं और 2जी इंटरनेट सेवा कुछ ही घंटे बाद रविवार को फिर से बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने सेवा बहाल करते हुए बताया कि कश्मीर में शाम चार बजे मोबाइल टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई। उन्होंने बताया कि 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को रात लगभग नौ बजे फिर शुरू किया गया। घाटी में 2005 से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा बंद…
Read Moreविधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक देशराज कर्णवाल ने गणतंत्र दिवस पर खत्म की साल से चली आ रही दुश्मनी
रुड़की गणतंत्र दिवस पर आखिरकार खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच करीब एक साल से चली आ रही दुश्मनी अब पूरी तरह खत्म होने को है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि रविवार को खानपुर विधायक खुद झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के रुड़की स्थित आवास पर पहुंचे। यहां दोनों विधायकों के हाथ ही नहीं मिले बल्कि माना जा रहा है कि दिल भी मिल गए हैं। हाल के दिनों में यह पहला मौका है जब सार्वजनिक कार्यक्रम के अलावा झबरेड़ा विधायक के…
Read Moreआम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज करेंगे रोड शो
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सड़कों नजर आएंगे। जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नरेला, बवाना और गांधी नगर में तीन रोड शो करेंगे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी तीन चुनावी सभाएं करेंगे। गौरतलब है कि अमित शाह ने रविवार को रोहतास नगर विधानसभा में एक सभा को संबोधित किया था। उन्होंने यहां कहा था कि देशभर में अलग-अलग सर्वे…
Read Moreअध्यक्ष बनने के बाद नड्डा का पहला यूपी दौरा आज, आगरा में करेंगे रैली
लखनऊ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा आज आगरा में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में आयोजित रैली से पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर अपनी सियासी पारी की शुरुआत करेंगे। राजनाथ सिंह जैसे उत्तर प्रदेश के नेताओं को छोड़ दें और दूसरे प्रदेशों के उन अन्य लोगों को भी अलग कर दें जो इस समय प्रदेश के कोटे से सांसद व मंत्री हैं तो बीते पांच साल में नड्डा ऐसे तीसरे नेता हैं जो बतौर भाजपा के नेतृत्वकर्ता यूपी से सियासी…
Read Moreआज जम्मू-कश्मीर आएंगे सेनाध्यक्ष, सरहद और आंतरिक सुरक्षा का लेंगे जायजा
जम्मू लगातार आतंकी हमलों की सूचनाओं के बीच गणतंत्र दिवस से पहले सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। यहां उपराज्यपाल जीसी मुर्मु के साथ और अग्रिम चौकियों तक जाकर वह सरहद और प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। सेना अध्यक्ष बनने के बाद जनरल नरवणे पहली बार जम्मू कश्मीर आ रहे हैं। इससे पूर्व नरवणे केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख गए थे। सूत्रों का कहना है कि सेना अध्यक्ष उधमपुर उत्तरी कमान और नगरोटा स्थित 16वीं कोर मुख्यालय में सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सेना…
Read Moreकटौती के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
नई दिल्ली सार बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार वाली कीमत ही लागू होंगी। इससे पहले लगातार छह दिन तक इसमें कमी की गई थी। विस्तार तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि इससे पहले लगातार छह दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की गई थी। आज ग्राहकों को एक लीटर तेल के लिए मंगलवार वाली कीमत ही चुकानी होगी। चार महानगरों…
Read Moreदिल्ली-एनसीआर में तमिलनाडु मॉड्यूल का आतंकी मौजूद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नई दिल्ली आईएस से प्रभावित तमिलनाडु मॉड्यूल का आतंकी दिल्ली-एनसीआर में मौजूद है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अलर्ट पर हैं। इसी आतंकी ने आईएस मॉड्यूल के दिल्ली में पकड़े गए तीन आतंकियों को हथियार उपलब्ध कराए थे। इसी ने ही तीनों को वजीराबाद में किराये पर घर दिलवाया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद आईएस से प्रभावित तमिलनाडु मॉड्यूल के तीन आतंकियों ख्वाजा मुईदीन, सैयद अली नवाज और अब्दुल समद उर्फ नूर को 9 जनवरी को वजीराबाद से गिरफ्तार किया था। एक…
Read More