देहरादून कोविड 19 महामारी को लेकर लॉकडाउन में बंद सचिवालय आज (शुक्रवार) से खुल जाएगा। अनुसचिव व उससे ऊपर के अधिकारियों को ही सचिवालय आना होगा। प्रदेश सरकार के मंत्री भी विधानसभा में बैठना शुरू कर देंगे। ये निर्णय बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए। बैठक में लॉकडाउन दो को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की नई गाइड लाइन पर मंथन हुआ। इसमें कैबिनेट ने सचिवालय खोलने का निर्णय लिया। तय हुआ कि शुक्रवार से सचिवालय का कामकाज शुरू हो जाएगा। लेकिन केवल अनुसचिव,…
Read MoreCategory: North Zone
मेडिकल टीम ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया
देहरादून कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले पाए जाने से देहरादून जनपद को रेड जोन घोषित किया गया है, जबकि सात जनपदों में एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं आने से उन्हे ग्रीन जोन में रखा गया है। देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा जनपदों में 37 संक्रमित मामले सामने आए हैं। जबकि उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में अभी तक कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया है। – हल्द्वानी में डीएम और एसएसपी ने कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम…
Read Moreकोरोना फिदायीन भेजकर आतंकी जम्मू-कश्मीर में बीमारी फैलाने की फिराक में,बातचीत में हुआ खुलासा
श्रीनगर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पीओके में बैठे आतंकी जम्मू-कश्मीर में कोरोना फिदायीन भेजकर बड़े पैमाने पर बीमारी फैलाने की फिराक में है। इसका खुलासा आतंकी और उसके पिता के बीच हुई बातचीत में हुआ हैं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। आतंकी ने अपने पिता से बात करते हुए कहा कि उसके कई साथी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। अब उनके आका सभी को कश्मीर भेजने की तैयारी कर रहे हैं जिससे वहां इस…
Read Moreसरकार ने बसों से स्पेशल रोड टैक्स न लेने का फैसला लिया, टैक्स प्रस्ताव विचाराधीन
शिमला कोरोना को लेकर लॉकडाउन के चलते हिमाचल में परिवहन सेवाएं ठप हैं। ऐसे में सरकार ने सरकारी और निजी बसों से स्पेशल रोड टैक्स (विशेष पथ कर) न लेने का फैसला लिया है। इस टैक्स में तब तक छूट रहेगी, जब तक सेवाएं बंद रहती है। व्यावसायिक वाहन का टोकन टैक्स माफ करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। टोकन टैक्स कितने महीने का माफ करना है, इस पर फैसला लिया जाना है। हिमाचल में 33 सौ परिवहन निगम और 31 सौ प्राइवेट बसें हैं। इन दोनों से…
Read Moreडिजिटल शिक्षण से मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
शिमला लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई करवाने की नई तकनीक से हिमाचल के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल सकती है। निजी स्कूलों का मुकाबला करने को ई कंटेंट से पढ़ाई कराने को सरकार काफी समय से प्रयास कर रही थी। योजना सिरे न चढ़ने से यह फाइलों तक ही सीमित थी। अब कोरोना के चलते सरकार को अपनी पुरानी योजना को अमलीजामा पहनाने का पर्याप्त समय मिल गया है। शिक्षा विभाग ने इन दिनों का सही से इस्तेमाल कर लिया तो सरकारी स्कूलों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं…
Read Moreआज होगा सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल के 15 हजार अस्थाई शिक्षकों की नियुक्तियों का फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 15 हजार अस्थाई शिक्षकों की नियुक्तियों को चुनौती देने वाले मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा। सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर दो में इस मामले की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जजमेंट सुनाई जाएगी। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में लगी शुक्रवार के कार्यों की लिस्ट में चंद्र मोहन नेगी और अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार के इस मामले को 1503 नंबर पर रखा गया है। तीस जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई पूरी हो गई…
Read Moreभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई कम
नई दिल्ली भारत में पिछले 24 घंटों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में 447 नए मामले सामने आए हैं। अब कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है जबकि 414 लोगों की मौत हो चुकी है। 1489 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स… देशभर में कोरोना के मामलों…
Read Moreदिल्ली रेड जोन में, 17 नए मरीज मिले, दो की मौत
नई दिल्ली करीब एक सप्ताह बाद राजधानी में मरीजों की संख्या में कुछ कमी दिखी है। बुधवार को 17 नए मरीज आए और दो की मौत हो गई। अब तक 32 की मौत हुई है, जबकि 40 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 1,578 संक्रमितों में 1,080 जमाती हैं। वहीं, देश में दिल्ली एकमात्र राज्य है, जिसका 80 फीसदी क्षेत्र रेड जोन, यानी आउटब्रेक दायरे में आता है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राजधानी के 11 में से 9 जिले रेड जोन के तहत घोषित किए हैं। इन जिलों…
Read Moreकोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ को रेड जोन घोषित किया : केंद्र सरकार
चंडीगढ़ केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ को रेड जोन में डाल दिया है। साथ ही शहर को कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। अब शहर में सख्ती और बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं 20 अप्रैल के बाद शहरवासियों को किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। हालांकि अभी सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच लोग पैदल जाकर खरीददारी कर रहे हैं। वर्तमान की सभी आगे भी छूट जारी रहेगी। कोरोना के वर्तमान में रेड जोन घोषित होने के बाद शहर के…
Read Moreसेना प्रमुख आज दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे रहे, कोविड-19 के खिलाफ सेना की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
श्रीनगर सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकंद नरवणे जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचे रहे हैं। इस दौरान सेना प्रमुख मौजूदा सुरक्षा स्थिति के साथ कोविड-19 के खिलाफ सेना की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जनरल नरवणे जम्मू-कश्मीर में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ अग्रिम मोर्चों का भी दौरा कर सकते हैं। इस दौरान सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल बीएस…
Read More