नई दिल्ली लॉकडाउन 3.0 में प्रभावी दिशा-निर्देशों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके कैबिनेट सहयोगी व आलाधिकारी सोमवार को दिल्ली सचिवालय पहुंचे। यहां केजरीवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें गैर-राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन देने, वाहन चालकों को दी जाने वाली 5000 रुपये की आर्थिक मदद से जुड़ी योजना के दायरे में ई-रिक्शा चालकों को भी शामिल करने व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों में मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी…
Read MoreCategory: North Zone
हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिया निर्देश 48 घंटे या उससे पहले उपलब्ध करवाए कोविड 19 की टेस्ट रिपोर्ट
नई दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि कोविड 19 की टेस्ट रिपोर्ट 48 घंटे या उससे पहले उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। पीठ ने सरकार को निर्देश दिया कि जिन टेस्टिंग लैब को कोविड 19 के नमूने जांच के लिए दिए जा रहे हैं, उनसे रिपोर्ट दिए गए समय में प्राप्त की जाएं। पीठ ने यह निर्देश एक जनहित याचिका का निपटारा करते हुए दिए। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह अपनी वेबसाइट को…
Read Moreएके-47 से गायक सिद्धू मूसेवाला ने की फायरिंग, नौ पर केस, डीएसपी समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड
बरनाला/संगरूर/अमृतसर ( पंजाब) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर विवादों में फंस गया है। पुलिस कर्मचारियों की एके-47 से फायरिंग करने का सोमवार को पंजाबी गायक का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला और पांच पुलिस कर्मचारी समेत नौ लोगों के खिलाफ बरनाला के थाना धनौला की पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। पांचों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, डीएसपी संगरूर दलजीत सिंह विर्क को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांचों गनमैन दलजीत सिंह के ही हैं।…
Read Moreअबोहर-लुधियाना के बाजारों में लोगों ने उड़ाई धज्जियां, अमृतसर और मुक्तसर में बढ़ी सख्ती
लुधियाना/अमृतसर/मुक्तसर/फिरोजपुर/अबोहर ( पंजाब) प्रदेश में जहां राज्य सरकार के निर्देशों पर सुबह नौ से एक बजे तक दुकानें खोलने की छूट दे दी गई है। वहीं मुक्तसर प्रशासन ने दस मई तक किराना, मेडिकल शॉप, लेबोरेटरी को छोड़कर सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश दे रखे हैं। जिससे मुक्तसर की सड़कों पर एक बार फिर से सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। हालांकि बेपरवाह लोग सड़कों पर निकलते नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने मुक्तसर में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ने और बाहरी राज्यों के मुक्तसर में फंसे लोगों को…
Read Moreलहसुन की फसल तैयार, करोड़ों के कारोबार पर संकट
कुल्लू/खराहल नकदी फसल लहसुन मई के दूसरे सप्ताह में तैयार होने वाली है, लेकिन कोरोना वायरस के कारण किसान चिंतित हैं। मंडियों में बाहरी आढ़तियों और व्यापारियों की दस्तक न होने से लहसुन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मई के दूसरे पखवाड़े में हिमाचल का लहसुन पककर तैयार हो जाता है। यह औसतन 70 से 80 रुपये किलो बिकता है। विदेशों में भी हिमाचली लहसुन की काफी अधिक मांग रहती है, लेकिन इस साल कोरोना के कारण लहसुन निर्यात के विदेशों में होने पर संशय बना है। ऐसे…
Read Moreकोरोना से 24वीं मौत, 132 नए मामलों में 124 नांदेड से लौटे श्रद्धालु, कुल 1232 संक्रमित
चंडीगढ़/पंजाब पंजाब में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसारने लगा है। सोमवार को राज्य में 132 नए पॉजिटिव केसों के साथ इस महामारी से पीड़ित होने वालों की संख्या 1232 तक पहुंच गई है। नए मामलों में 124 नांदेड़ से लौटे श्रद्धालुओं के हैं। वहीं, सोमवार को होशियारपुर के रहने वाले व्यक्ति की अमृतसर में मौत होने से राज्य में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 24 हो गई है। अमृतसर स्थित श्री गुरुनानक देव अस्पताल में दम तोड़ने वाला व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से यहां…
Read Moreएलओसी पर 200 से अधिक आतंकी घुसपैठ की फिराक में, एक महीना सेना के लिए होगा कड़ी चुनौती वाला
जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में अगला एक महीना सेना के लिए कड़ी चुनौती वाला होगा। बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामुला में पड़ी बर्फ अब पिघलने लगी है। आतंकियों के घुसपैठ के रूट साफ होने लगे हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। दरअसल, कश्मीर में नवंबर महीने में बर्फ पड़ना शुरू होती है। जनवरी तक काफी बर्फ पड़ जाती है। आतंकियों के लिए बर्फ में घुसपैठ करना मुश्किल हो जाता है। अप्रैल में यह बर्फ पिघलने लगती है। तब कुछ जगहों पर फेंसिंग टूटी होती है।…
Read Moreलॉकडाउन के बाद बाजार खुलते ही ठेकों के बाहर लगी कतारें, पांच घंटे में करीब तीन करोड़ रुपये की बिक्री हुई
शिमला कोरोना के चलते आखिर 43 दिन बाद प्रदेश भर में बाजार खुल गए। सरकारी दफ्तर और अस्पताल खुलने से भी लोगों को राहत मिली। डेढ़ महीने से लॉकडाउन की वजह से बंद शराब की दुकानें खुलते ही सोमवार को करीब तीन करोड़ रुपये की बिक्री हुई। कर्फ्यू के दौरान मिलने वाली छूट के पूरे पांच घंटे तक ज्यादातर ठेकों के बाहर कतारें लगी रहीं। दोपहर बाद कई ठेके खाली हो गए। शराब की बिक्री से सरकार को अगले एक महीने में डेढ़ 100 करोड़ से ज्यादा के राजस्व का…
Read Moreपीएम मोदी आज गुट निरपेक्ष बैठक को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली कोरोना महामारी से निपटने के लिए गुट निरपेक्ष देशों (नाम) के सदस्यों की सोमवार को होने वाली बैठक को भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें पाकिस्तान की ओर से राष्ट्रपति आरिफ अल्वी शिरकत करेंगे। अजरबेजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीवेव की पहल पर सदस्य देशों के प्रमुखों की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बैठक में कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होने की मुहिम पर राजनीतिक घोषणापत्र जारी किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के बाद नाम सबसे बड़ा समूह है जिसमें एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के…
Read Moreकोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार पार, दो दिन में मिले 4898 मरीज, पहली बार 83 मौतें
नई दिल्ली देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40 हजार पार हो चुका है। पिछले दो दिन में 4,898 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में पहली बार 2487 संक्रमित मरीज दर्ज हुए हैं। इनके अलावा पहली बार ही 24 घंटे में 83 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। देश में पहले 10 हजार मरीज 75 दिन में मिले थे। इसके बाद अगले 10 हजार मरीज आठ दिन में मिले थे। अब 11 दिन में 20 हजार मरीज मिले हैं। इस बीच, महाराष्ट्र में…
Read More